scorecardresearch
 

Ram Mandir Pran Pratishtha... राममय हुआ कानपुर देहात, देखिए तस्वीरें

अयोध्या ही नहीं आज पूरा देश राममय है. कानपुर देहात में भी लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है. पवन तनय आश्रम के महंत गोपाल दास और उनके सेवाकारों ने मिलकर आश्रम को फूलों से सजाया है. चंदन की लकड़ियों से हवन किया जा रहा है. हवन के बाद हनुमान चालीसा का पाठ भी आश्रम में होगा.

Advertisement
X
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा.
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा.

अयोध्या ही नहीं आज पूरा देश राममय है. कानपुर देहात में भी लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है. जैसे ही अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शुरू हुआ, कानपुर देहात के पवन तनय आश्रम में एक लाख लोगों को भंडारा खिलाया गया. करीब 11 लाख दीपों को प्रज्वलित कर दीपावली के रूप में यहां उत्सव मनाया जाएगा.

पवन तनय आश्रम के महंत गोपाल दास और उनके सेवाकारों ने मिलकर आश्रम को फूलों से सजाया है. चंदन की लकड़ियों से हवन किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- Ram Mandir की फोटो एडिट कर लगाए पाकिस्तानी झंडे... माहौल बिगाड़ने के आरोप में एक गिरफ्तार
 

ram mandir pran pratistha​

हवन के बाद हनुमान चालीसा का पाठ भी आश्रम में होगा. उनका कहना है कि 500 साल बाद राम अपने घर वापस आए हैं. देवनगरी भी भगवान राम का स्वागत कर रही है. 

ram mandir pran pratistha​

इसके साथ ही कानपुर महानगर में भी लोग काफी उत्साहित हैं. शहर में जगह-जगह लोग बड़ी-बड़ी शोभा यात्राएं निकाल रहे हैं. लोग इस मौके को हर्ष-उल्लास के साथ त्योहार के रूप में मना रहे हैं.

ram mandir pran pratistha​

बड़ी संख्या में महिलाएं, लड़कियां और बच्चे श्रीराम के भजनों पर जमकर नाच रहे हैं. साथ ही जय श्री राम के नारे लगा रहे हैं. महिलाओं का कहना है कि मोदी है तो यह मुमकिन हो पाया है.

Advertisement

ram mandir pran pratistha​


अयोध्या के राम मंदिर में हुई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश में उत्साह देखने को मिल रहा है. हिंदू ही नहीं हर धर्म के लोग जो राम में आस्था रखते हैं, इस मौके पर उत्साहित हैं. इन सबके बीच कर्नाटक के गडग जिले में एक युवक ने आपत्तिजनक पोस्ट किया, जिसके सामने आते ही हिंदू संगठन आक्रोशित हो उठे.

फेसबुक पर वायरल इस पोस्ट को लेकर लोगों ने शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने बताया कि एक युवक ने राम मंदिर की फोटो एडिट करके उस पर पाकिस्तान के तीन झंडे लगाए. इतना ही नहीं इस पर बाबरी मस्जिद भी लिखा और वायरल किया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस एक्शन में आई और आरोपी की पहचान कर उसे अरेस्ट कर लिया. पुलिस ने आरोपी से पोस्ट डिलीट करवा दिया है और आगे की जांच व पूछताछ कर रही है.

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement