कानपुर देहात
कानपुर देहात (Kanpur Dehat) भारतीय गणराज्य के प्रांत उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) का एक जिला है जो कानपुर मंडल में आता है. इस जिले का मुख्यालय माती (अकबरपुर) है. साल 1977 में कानपुर जिले को दो भागों (कानपुर नगर और कानपुर देहात) में विभाजित कर दिया गया. 1979 में फिर से दोनों को मिला दिया गया लेकिन 1981 में इस फिर से बांट दिया गया. 1 जुलाई 2010 को इसका नाम बदलकर 'रमाबाई नगर जिला' कर दिया गया जिसे 2012 में फिर से 'कानपुर देहात' कर दिया गया. इस जिले का क्षेत्रफल 3,021 वर्ग किलोमीटर है. (Geographical area)
कानपुर देहात जिले में एक संसदीय लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, अकबरपुर (Lok Sabha constituency) है. इस लोकसभा क्षेत्र के अंदर चार विधान सभा क्षेत्र शामिल हैं. (Assembly constituency
2011 जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक कानपुर देहात की जनसंख्या (Population) लगभग 18 लाख है और यहां का लिंग अनुपात (Sex Ratio) 865 है. कानपुर देहात की 75.8 फीसदी जनसंख्या साक्षर है. इनमें पुरुष 83.40 फीसदी और महिलाओं की साक्षरता दर 66.90 फीसदी है. (Kanpur Dehat literacy)
कानपुर देहात गंगा-यमुना के दोआब के दक्षिणी भाग में स्थित है. इस जिले की मुख्य नदी गंगा है. जिले की अधिकांश भूमि पर रबी की फसलें होती हैं. रबी की मुख्य उपज गेहूं, जौ, चना, मटर अरहर और सरसों हैं वहीं, खरीफ की उपज चावल, मक्का, ज्वार, बाजरा, कपास भी होते हैं. यहां गन्ने की खेती भी होती है.
कानपुर में थाई महिला अपसॉर्न की शिकायत पर टेनरी कारोबारी मोहम्मद इरफान गिरफ्तार हुआ है. महिला ने शादी में धोखे, 55 लाख रुपये की दो स्पोर्ट्स बाइकें दिलाने और धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप लगाया है. इरफान की मां ने आरोपों को खारिज कर ब्लैकमेलिंग का दावा किया है.
कानपुर के साकेत नगर स्थित अपार्टमेंट में सरकारी डॉक्टर संदीप सिंह की मौत से हड़कंप मच गया. पुलिस के मुताबिक, पत्नी कंचन सिंह से घरेलू विवाद के बाद उन्होंने आत्मघाती कदम उठाया. कंचन भी कानपुर देहात में सरकारी डॉक्टर हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस ने घटना में इस्तेमाल लाइसेंसी हथियार को सील कर जांच शुरू कर दी है.
कानपुर देहात में पैसों और नशे को लेकर हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया. आरोप है कि पिता ने रात में लौटकर चारपाई पर सो रहे 23 वर्षीय बेटे के सिर पर ईंट से हमला कर दिया. गंभीर घायल युवक का कानपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां बुधवार को उसकी मौत हो गई. आरोपी पिता फरार है.
कानपुर देहात के जरीहा गांव मेंएक टायर ऑयल फैक्ट्री में आग लग गई. इस हादसे में दो मजदूरों की जिंदा जलकर मौत हो गई. दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद लगभग 40 मिनट में आग पर काबू पाया. अब पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है.
कानपुर के फीलखाना क्षेत्र स्थित होटल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें एक युवक को जंजीर से बांधकर मारपीट करते लोग दिखाई दे रहे हैं. पुलिस ने युवक की शिकायत पर दो युवतियों समेत कुछ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वीडियो में जानें मामला.
कानपुर में सड़क पर घूम रहे घोड़े ने अचानक लोगों पर हमला कर दिया. घोड़े ने आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को काट लिया, जिनमें तीन का अस्पताल में इलाज चल रहा है. एक महिला की हालत गंभीर बताई गई है. पुलिस ने घोड़े को पकड़कर प्लांट में बंद कराया, लेकिन स्थानीय लोगों ने वहां पहुंचकर उसे पीट दिया. मौत की वजह पोस्टमार्टम से साफ होगी और मालिक की तलाश भी जारी है.
उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात का रामपुर नरुआ गांव 45 सालों से दो जिलों के बीच त्रिशंकु बना हुआ है. कानून व्यवस्था के लिए ये गांव कानपुर देहात के रसूलाबाद थाने के अंतर्गत आता है. लेकिन राजस्व और प्रशासनिक मामलों में ये गांव कानपुर नगर के बिल्हौर तहसील का हिस्सा है. दो जिलों के बीच फंसे होने की वजह से ग्रामीणों को न्याय और विकास के लिए कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है.
कानपुर में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या के मामले में आरोपी बहू शालू का वीडियो सामने आया है. बताया जा रहा है कि हत्या वाली रात वह पति के साथ पार्टी में डांस कर रही थी. पुलिस ने शालू को हत्या की कथित साजिश के आरोप में गिरफ्तार किया है.
कानपुर के पॉश इलाके में दवा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या ने सनसनी फैला दी. घर के अंदर खून से लथपथ लाश मिली और पोस्टमॉर्टम में शरीर पर चाकू के 26 घाव सामने आए. हत्या के बाद परिवार के साथ उनकी बहू शालू भी बेहद सदमे में नजर आईं, लेकिन पुलिस की जांच आगे बढ़ी तो कहानी ने चौंकाने वाला मोड़ ले लिया. CCTV फुटेज और सिक्योरिटी गार्ड से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में से एक विनीत मनोचा के यहां पहले काम कर चुका था और पूछताछ में कथित तौर पर बहू शालू की भूमिका सामने आई. पुलिस का दावा है कि हत्या की सुपारी 6 लाख रुपये में दी गई थी और पहले हत्या को हार्ट अटैक जैसा दिखाने की योजना थी, लेकिन हालात बिगड़ने पर चाकू से हमला किया गया. पुलिस के मुताबिक, हत्या के पीछे घर के आर्थिक नियंत्रण, पैसों और बहू की कथित नाराजगी से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है. हालांकि, इस साजिश में पति की भूमिका को लेकर फिलहाल कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है और जांच जारी है। देखिए कानपुर के इस सनसनीखेज हत्याकांड की पूरी कहानी.
कानपुर में CNG भरवाने को लेकर दरोगा और पेट्रोल पंप कर्मचारियों के बीच हुई बहस और भिड़ंत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मामला चौबेपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. अधिकारियों ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है. एसीपी अंकित कुमार ने कहा कि पेट्रोल पंप की वीडियो फुटेज और अन्य रिकॉर्ड की जांच होगी.
कानपुर में CNG के पैसे और ऑनलाइन पेमेंट को लेकर दारोगा और पेट्रोल पंप कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया. बहस और भिड़ंत का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है. CCTV फुटेज और अन्य रिकॉर्ड खंगाले जाएंगे. वीडियो में जानें क्या है मामला.
कानपुर देहात में दो महीने पहले हुई लव मैरिज का दर्दनाक अंत हो गया. पति-पत्नी के बीच विवाद के दौरान गजेंद्र संखवार ने पत्नी सपना उर्फ आसमा के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया. गंभीर हालत में अस्पताल पहुंची महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. वारदात के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को फोन कर हत्या की सूचना दी.
कानपुर देहात में घरेलू विवाद के बाद पति ने पत्नी के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया. गंभीर चोट लगने के बाद 29 वर्षीय सपना उर्फ आसमा की इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी पति गजेंद्र संखवार को हिरासत में लिया है. दोनों ने करीब दो महीने पहले कोर्ट मैरिज की थी. पुलिस घटना की वजह और परिस्थितियों की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम प्रक्रिया जारी है.
कानपुर पुलिस ने ऑपरेशन अलर्ट अभियान शुरू किया है. इस अभियान के तहत स्लीपर और लंबी दूरी की बसों की सख्त जांच की जा रही है. इसमें ड्राइवर और कंडक्टर के दस्तावेजों की भी वेरिफिकेशन शामिल है. पुलिस ने बसों में लगे काले पर्दों को हटाने का निर्देश दिया है ताकि अंदर की गतिविधियां साफ तौर से देखी जा सकें.
कानपुर के चौबेपुर में पुरानी रंजिश के बीच गिरजा शंकर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. परिवार का आरोप है कि हत्या से पहले उसके दो चाचाओं पर चाकू से हमला हुआ था. पुलिस ने कुलदीप समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
यूपी के कानपुर के रावतपुर में उमा कुशवाहा का शव घर के अंदर कुर्सी पर बैठी अवस्था में मिला. गले पर गहरे निशान और घर में बिखरा सामान देखकर लूट की कोशिश के दौरान हत्या की आशंका है. पुलिस CCTV फुटेज और फॉरेंसिक सबूतों के आधार पर जांच कर रही है.
कानपुर के महाराजपुर इलाके में शुक्रवार को मिट्टी धंसने से 16 साल की किशोरी बोरवेल में गिर गई. सूचना मिलते ही पुलिस और फायर विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं. NDRF को भी बुलाया गया. JCB से खुदाई के साथ मैनुअल सर्च ऑपरेशन चलाया गया. करीब सात घंटे की मशक्कत के बाद किशोरी को बाहर निकाला गया, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
कानपुर के पुरवामीर गांव में 18 वर्षीय यशी अचानक जमीन धंसने से करीब 20 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। सूचना पर पुलिस, फायर ब्रिगेड, NDRF और SDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं। जेसीबी की मदद से सावधानीपूर्वक मिट्टी हटाकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
रक्षाबंधन पर कानपुर में डीएम जितेंद्र कुमार सिंह से राखी बंधवाने पहुंची गरीब छात्रा ने अपनी आर्थिक परेशानी बताई। पिता की मृत्यु और मां की सीमित आय के चलते छह महीने की फीस नहीं भरी गई थी।
कानपुर के पनकी इंडस्ट्रियल एरिया में कचरे के पास फेंकी गई एक्सपायर्ड चॉकलेट और टॉफियां उठाने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई. वायरल वीडियो में लोग इन्हें बैग और बोरे में भरकर ले जाते दिखे. घटना ने खाद्य पदार्थों के सुरक्षित निस्तारण पर सवाल खड़े कर दिए हैं. वीडियो में जानें मामला.
कानपुर के चमनगंज में एक युवती ने पिता के दोस्त शानू उर्फ तौफीक पर कथित तौर पर नहाते समय वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। युवती के मुताबिक आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख रुपये मांगे।