scorecardresearch
 

सदमे में मासूम के शरीर के टुकड़े समेटती रही बदहवास मां... 13 साल का बच्चा रोटावेटर से कटा, ट्रैक्टर पर चढ़ते समय फिसला पैर

UP के मैनपुरी जिले से एक बेहद विचलित और रूह कंपा देने वाली दर्दनाक घटना सामने आई है. अपने किसान पिता के साथ खेत पर गए 13 साल के मासूम का ट्रैक्टर पर चढ़ते समय पैर फिसल गया, जिससे वह चलते हुए रोटावेटर की चपेट में आ गया. इस भयावह हादसे में मासूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जिसके बाद बदहवास मां सदमे में अपने कलेजे के टुकड़े के अंग समेटती रही.

Advertisement
X
5वीं के छात्र अजीत की मौत से टूटा दुखों का पहाड़.(Photo:ITG)
5वीं के छात्र अजीत की मौत से टूटा दुखों का पहाड़.(Photo:ITG)

UP News: मैनपुरी से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. खेत में पिता के साथ गया 13 साल का मासूम ट्रैक्टर पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था. तभी उसका पैर फिसल गया और वह चलते रोटावेटर की चपेट में आ गया. हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही बच्चे की मौत हो गई. इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.

मामला मैनपुरी जिले के एलाऊ थाना क्षेत्र के बखतपुर गांव का है. यहां रहने वाले किसान सूरज अपने खेत में मक्का की जुताई करने गए थे. उनके साथ उनका 13 वर्षीय बेटा अजीत भी खेत पहुंच गया. अजीत पिता के साथ ट्रैक्टर पर बैठने की जिद कर रहा था.

बताया जा रहा है कि अजीत पीछे की ओर से ट्रैक्टर पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह सीधे चलते हुए रोटावेटर के ऊपर गिर पड़ा. ट्रैक्टर चालू होने के कारण रोटावेटर की चपेट में आने से उसका सिर धड़ से अलग हो गया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई.

हादसा पिता की आंखों के सामने हुआ. जब तक उन्होंने ट्रैक्टर रोककर नीचे उतरने की कोशिश की, तब तक बहुत देर हो चुकी थी. बेटे को बचाया नहीं जा सका. घटना के बाद खेत में अफरा-तफरी मच गई और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा.

Advertisement

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद बच्चे के शरीर के अंग खेत में बिखर गए. यह मंजर देखकर मां बदहवास हो गई और सदमे की हालत में शरीर के टुकड़े समेटती रही. इस हृदयविदारक घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया. देखें VIDEO:- 

परिजनों ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया. बताया जा रहा है कि अजीत कक्षा पांच का छात्र था और चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था. उसकी असमय मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. देखें VIDEO:- 

एक छोटी सी लापरवाही ने एक मासूम की जान ले ली. खेती के दौरान ट्रैक्टर और रोटावेटर जैसे कृषि उपकरणों के आसपास बच्चों को कभी भी नहीं जाने देना चाहिए. यह हादसा सभी के लिए एक बड़ी सीख भी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement