मैनपुरी (Mainpuri) भारतीय गणराज्य के प्रांत उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) का एक जिला है. यह आगरा मंडल का एक प्रमुख शहर और लोकसभा क्षेत्र है जिसमें चार विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं.
ऐतिहासिक दृष्टि से ये जिला काफी अहम माना जाता है. मैनपुरी जिले का इतिहास प्रागैतिहासिक काल से है. मैनपुरी जिला पर चौहान शासकों ने राज किया और यहां किला और मंदिरों का निर्माण कराया. 1526 के दौरान यहां पर मुगल शासक बाबर, 18वीं शताब्दी में मराठों और फिर अवध के नवाब वजीर ने शासन किया था. अंत में 1801 में यहां ब्रिटिश शासकों ने शासन किया (Mainpuri History.)
अकबर औछा, अम्बरपुर वेटलैंड, समान वन्यजीव अभ्यारण्य, बर्नहाल और करीमगंज यहां के महत्वपूर्ण स्थलों में से हैं. अकबर औछा का नाम मुगल शासक अकबर के नाम पर रखा गया था, जहां उसका बनाया किला मौजूद है. मैनपुरी जिला में स्थित अम्बरपुर वेटलैंड में विश्व के सबसे लम्बे उड़ने वाले 400 सारस (Stork) मौजूद हैं. मैनपुरी में स्थित समान वन्यजीव अभ्यारण पांच किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। इस अभ्यारण का निर्माण 1990 में हुआ था। इस अभ्यारण्य में पक्षियों की कई प्रजातियां मौजू हैं. यहां घूमने का सबसे बढ़िया समय दिसम्बर से फरवरी तक है (Mainpuri Tourist Places).
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से एक बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पांच बच्चों की मां को अपने ही दामाद से प्यार हो गया. दोनों के बीच प्रेम प्रसंग इस कदर बढ़ गया कि वे अब एक-दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़ गए हैं. इस अजीबोगरीब रिश्ते की भनक जब महिला के बच्चों को लगी, तो घर में भारी हंगामा खड़ा हो गया. बच्चों ने इस रिश्ते का कड़ा विरोध किया और अपनी मां को समझाने की कोशिश की, लेकिन मां और दामाद दोनों ही अपनी जिद से पीछे हटने को तैयार नहीं हुए.
'इनके पांच बच्चे हैं, मैं इन्हीं से शादी करूंगा...' मैनपुरी में सास और दामाद की लव स्टोरी चर्चा में है. साथ रहने की जिद पर अड़े दामाद से जब पुलिस ने सवाल किए तो उसके जवाब सुनकर सभी हंस पड़े. दामाद ने कहा कि वह उन्हीं के साथ रहना चाहता है. पुलिस ने पत्नी और बच्चों के भविष्य को लेकर समझाया, लेकिन दामाद अपने फैसले पर कायम रहा. सास भी दामाद के ही साथ रहना चाहती है.
मैनपुरी में पांच बच्चों की मां और उसके दामाद की लव स्टोरी ने परिवार में बवाल खड़ा कर दिया. बच्चों को जब दोनों के साथ रहने की बात पता चली तो उन्होंने जमकर हंगामा किया और मामला पुलिस तक पहुंच गया. खास बात यह है कि ऐसा ही एक मामला अप्रैल 2025 में अलीगढ़ में भी सामने आया था, जहां बेटी की शादी से ठीक पहले उसकी मां के अपने होने वाले दामाद के साथ भाग गई थी.
दरअसल, एक प्रदर्शन के दौरान सीओ अशोक सिंह भड़क गए थे. उन्होंने अपनी वर्दी की नेमप्लेट दिखाते हुए मूंछों पर ताव देकर कहा था- "बना लो वीडियो, वायरल कर देना और अखिलेश यादव को दे देना."
सीओ अशोक सिंह ने सफाई दी कि कुछ लोगों द्वारा जातिगत टिप्पणी और धमकी देने पर उन्होंने वीडियो आलाधिकारियों को भेजने की बात कही थी, जिसे अधूरा वायरल किया गया. इस पर अखिलेश यादव ने 'सत्ता के संरक्षण' का आरोप लगाया, जबकि बीजेपी प्रवक्ता ने पलटवार करते हुए मूंछ को शूरवीरता की पहचान बताया.
मैनपुरी के सीओ सिटी अशोक सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह मूंछों पर ताव देकर वीडियो अखिलेश यादव को भेजने की बात कह रहे हैं. इस वायरल वीडियो पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर निशाना साधा है.
मैनपुरी में तैनात डीएसपी अशोक सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. एलाऊ थाना क्षेत्र में हुई गोलीबारी में कंडक्टर की मौत के बाद पोस्टमॉर्टम हाउस पर परिजनों से बातचीत के दौरान वीडियो बना रहे लोगों पर गुस्सा होकर डीएसपी मूंछों पर ताव देते हुए अखिलेश यादव को वीडियो भेजने की बात कहते दिखे.
हरियाणा के पलवल में KMP एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार पिकअप सड़क किनारे खड़े ट्राले से टकरा गई। हादसे में मैनपुरी के 6 श्रद्धालुओं की मौत और 9 लोग घायल हो गए। सभी गोगामेड़ी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे।
यूपी के मैनपुरी में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय कुम्हरौआ में गंदे पानी की शिकायत का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की. वीडियो में स्कूल के बच्चे पानी के जग लेकर गंदा पानी आने की शिकायत करते और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और ग्राम प्रधान से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की गुहार लगाते दिखाई दिए. वीडियो सामने आने के बाद स्कूल में RO लगवा दिया गया.
मैनपुरी में सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने दावा किया कि 2017 से पहले नौकरी में पैसे और चेहरे को अहमियत मिलती थी, लोग मैनपुरी के नाम से डरते थे. साथ ही कहा कि उनकी सरकार ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाकर अपराधियों पर सख्ती की.
मैनपुरी जिले में बरसात के मौसम के साथ ही सर्पदंश के मामलों में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. प्रशासनिक स्तर पर पर्याप्त मात्रा में एंटी स्नेक वेनम उपलब्ध होने के बावजूद, लोग अस्पताल आने के बजाय झाड़-फूंक के चक्कर में पड़कर अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं.
UP के मैनपुरी जिले से एक बेहद विचलित और रूह कंपा देने वाली दर्दनाक घटना सामने आई है. अपने किसान पिता के साथ खेत पर गए 13 साल के मासूम का ट्रैक्टर पर चढ़ते समय पैर फिसल गया, जिससे वह चलते हुए रोटावेटर की चपेट में आ गया. इस भयावह हादसे में मासूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जिसके बाद बदहवास मां सदमे में अपने कलेजे के टुकड़े के अंग समेटती रही.
मैनपुरी के ऋषि आश्रम में पिता के साथ घूमने गए 5 वर्षीय मासूम आरव की भारी लोहे का गेट गिरने से मौत हो गई. खेलते समय अचानक गेट बच्चे पर गिर गया, जिससे अस्पताल ले जाने से पहले ही उसकी सांसें थम गईं. परिजनों ने इसे पर्यटन विभाग की बड़ी लापरवाही बताया है.
मैनपुरी के कुलीपुर में 21 अप्रैल को ब्याही दुल्हन शादी के 15 दिन बाद प्रेमी संग फरार हो गई. पति जितेंद्र का आरोप है कि पत्नी अचला घर से लाखों के जेवरात लेकर प्रेमी अरुण के पास नोएडा चली गई है. पीड़ित ने एसपी से पत्नी और गहने बरामद कराने की गुहार लगाई है.
मैनपुरी के जागीर ब्लॉक के भांवत गांव स्थित प्राथमिक स्कूल में कक्षा 1 की छात्रा को सहायक अध्यापिका द्वारा डंडों से पीटने का आरोप लगा है. घायल बच्ची के परिजनों ने जिलाधिकारी को लिखित शिकायत देकर विभागीय और कानूनी कार्रवाई की मांग की है. घटना के बाद बच्ची डरी हुई है और मामले ने स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के जागीर ब्लॉक के भांवत गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 1 की छात्रा के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है. आरोप है कि सहायक अध्यापिका बंदना ने 5 मई को किसी बात को लेकर बच्ची को डंडों से पीट दिया, जिससे वह घायल हो गई और बुरी तरह सहम गई है.
मैनपुरी में दहेज उत्पीड़न का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक विवाहिता ने अपने एमटेक पास पति पर 50 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज मांगने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. पीड़िता ने पति की संदिग्ध गतिविधियों को पकड़ने के लिए घर में कैमरे तक लगवा दिए थे.
10 Crore Rupees Credited to Woman Bank Account: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले एक साधारण महिला उस वक्त 'करोड़पति' बन गई, जब उसके बैंक ऑफ इंडिया के खाते में अचानक 9 करोड़ 99 लाख 49 हजार 586 रुपये का बैलेंस दिखाई देने लगा. इस मामले ने बैंक अधिकारियों से लेकर आम जनता तक सबको हैरत में डाल दिया है.
मैनपुरी में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. युवक एक पेट्रोल पर काम करता था. परिजनों का आरोप है कि उसकी गोली मारकर हत्या की गई है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
फिल्मी पर्दे पर दमदार डायलॉग बोलने वाले मशहूर अभिनेता श्रेयस तलपड़े अब खुद कानूनी पचड़े में फंसते नजर आ रहे हैं. उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के भोगांव कस्बे में 2015 में सागा ग्रुप के तहत एलयूसीसी बैंक की शाखा खोली गई थी. आरोप है कि 2024 में बैंक अचानक बंद कर दिया गया और निवेशकों का पैसा फंस गया.
डीवॉर्मिंग ड्राइव में बांटे गए टैबलेट के सेवन से मैनपुरी और फर्रुखाबाद में 120 से ज्यादा बच्चों की तबीयत खराब हो गई. जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.