scorecardresearch
 

ऋषभ पंत की भारतीय टीम में एंट्री से दिग्गज हैरान, फॉर्म पर उठाए सवाल? मचा बवाल

श्रीलंका दौरे पर होने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में ऋषभ पंत भी शामिल हैं. लेकिन मौजूदा समय में वह फॉर्म में नहीं हैं जो टीम के लिए सबसे बड़ी चिंता की बात हो सकती है. अब इस मामले पर एबी डिविलियर्स ने अपनी राय रखी है.

Advertisement
X
क्या पंत बल्ले से देंगे आलोचकों को जवाब? (PHOTO: PTI)
क्या पंत बल्ले से देंगे आलोचकों को जवाब? (PHOTO: PTI)

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत एक बार फिर टेस्ट में अपना दमखम दिखाते नजर आएंगे. पंत के लिए आईपीएल 2026 का सीजन बेहद खराब गुजरा था. यही वजह है कि लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऋषभ पंत को अगले सीजन से पहले ही ट्रेड कर दिल्ली कैपिटल्स को सौंप दिया. 

ऋषभ पंत को श्रीलंका दौरे के लिए टीम में शामिल किया गया है. ऐसे में उनके पास एक बार फिर खुद को साबित करने का मौका होगा. हालांकि, पंत के टीम में चयन होने पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज एबी डिविलियर्स ने हैरान जताई है.

डिविलियर्स का मानना है कि आईपीएल (IPL) के दौरान पंत का आत्मविश्वास और एनर्जी लेवल काफी कम नजर आ रहा था. अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए डिविलियर्स ने कहा कि ऋषभ पंत का टीम में चयन मेरे लिए थोड़ा सरप्राइजिंग है. हमें यह देखना होगा कि उनकी फिटनेस और मैच जीतने की भूख कैसी है, क्योंकि आईपीएल में वे थोड़े सुस्त लगे थे. 

पंत को दिखाना होगा दमखम

डिविलियर्स ने आगे कहा कि जब पंत भारत के लिए खेलते हैं तो उनका बेस्ट परफॉर्मेंस बाहर आता है. मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं और उन्हें पूरी इंटेंसिटी के साथ खेलते देखना चाहता हूं. पंत पर सवाल उठाने के साथ ही डिविलियर्स ने सारांश जैन को भारतीय टेस्ट टीम में मौका मिलने पर खुशी जताई. घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन करने वाले सारांश को पहली बार भारतीय टीम में एंट्री मिली है.

Advertisement

बातचीत के दौरान डिविलियर्स ने जिम्बाब्वे दौरे के लिए मुख्य कोच गौतम गंभीर की जगह वीवीएस लक्ष्मण को जिम्मेदारी सौंपे जाने पर भी अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि कभी-कभी जब हेड कोच ब्रेक लेता है तो खिलाड़ी नए माहौल को काफी एंजॉय करने लगते हैं. ऐसे में लक्ष्मण का टीम के साथ होना गंभीर पर एक दबाव बना सकता है.

क्लिकी पोंटिंग विवाद पर कही ये बात

इसके अलावा इंग्लिश क्लब क्रिकेट में सामने आए क्लिकी पोंटिंग विवाद (बल्लेबाज को आउट कराने के लिए फर्जी साउंड निकालना) पर कड़ा रुख अपनाते हुए डिविलियर्स ने कहा कि क्रिकेट में धोखाधड़ी और जानबूझकर अंपायर को गुमराह करने की कोई जगह नहीं है. खेल को हमेशा खेल भावना और निष्पक्षता के साथ खेला जाना चाहिए. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement