Xiaomi भारत में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है, जिसका नाम REDMI Note 17 5G होगा. कंपनी ने कंफर्म किया है कि यह हैंडसेट भारत में 6 अगस्त को दस्तक देगा. साथ ही कंपनी ने इसको mAhster Edition नाम दिया है. इस हैंडसेट सबसे अट्रैक्टिव फीचर इसकी बड़ी बैटरी है, जो उन यूजर्स को अट्रैक्ट करेगी जो लॉन्ग बैटरी बैकअप चाहते हैं.
Xiaomi ने अपकमिंग स्मार्टफोन के लिए एक माइक्रोसाइट तैयार की है. रिटेल पार्टनर ने ऑफिशियल लॉन्चिंग से पहले ही इसके कई फीचर्स का खुलासा कर दिया है. आइये उन फीचर्स के बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
REDMI Note 17 5G के स्पेसिफिकेशन्स
REDMI Note 17 5G में 8000mAh की बैटरी दी जाएगी. साथ ही इस अपकमिंग स्मार्टफोन में AMOLED डिस्प्ले पैनल का यूज किया है, जो यूजर्स को बेहतर कलर एक्सपीरियंस देगा. इस हैंडसेट में करीब 7 इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट्स के साथ लॉन्च होगा.
यह भी पढ़ें: स्मार्टफोन का अगला ट्रेंड बनेगा 'पासपोर्ट' डिजाइन, पहले सैमसंग और अब ऐपल कर रहा तैयारी
REDMI Note 17 5G का कलर और डिजाइन
REDMI Note 17 5G के कलर और डिजाइन की बात करें तो बैक पैनल पर टेक्स्चर्ड बैक पैनल दिया जाएगा. बैक पैनल पर सर्कुलर शेप का कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा. यह हैंडसेट लाइट ब्लू और पर्पल कलर वेरिएंट में लॉन्च होगा.
REDMI Note 17 5G का चिपसेट
REDMI Note 17 5G को लेकर बताया है कि इसमें Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा. हालांकि अभी रैम और स्टोरेज की जानकारी नहीं दी गई है.
यह भी पढ़ें: कम बजट वालों की हो गई मौज! ₹15 हजार से कम में बेस्ट स्मार्टफोन
REDMI Note 17 5G का कैमरा
REDMI Note 17 5G में रियर पैनल पर प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का होगा और 8 मेगापिक्सल का सेल्पी कैमरा दिया जा सकता है. 6 अगस्त की लॉन्चिंग के दौरान इसकी कीमत का खुलासा किया जाएगा.