scorecardresearch
 

राहुल गांधी को टारगेट कर बना डाले इंस्टा वीडियो, FIR दर्ज

शिकायत के अनुसार, कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी की लीगल सेल के एक सदस्य ने 25 जुलाई को इंस्टाग्राम ब्राउज करते समय यह वीडियो देखा. यह वीडियो 16 जुलाई को ground.reality_india नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से अपलोड किया गया था.

Advertisement
X
राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज. (Photo: PTI)
राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज. (Photo: PTI)

बेंगलुरु की साइबर क्राइम पुलिस ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को कथित रूप से अश्लील और मानहानिकारक तरीके से निशाना बनाने वाले एक वीडियो और उस पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों के मामले में तीन इंस्टाग्राम अकाउंट होल्डर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.

शिकायत के अनुसार, कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी की लीगल सेल के एक सदस्य ने 25 जुलाई को इंस्टाग्राम ब्राउज करते समय यह वीडियो देखा. यह वीडियो 16 जुलाई को ground.reality_india नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से अपलोड किया गया था.

वीडियो की टैगलाइन थी कि विपक्षी पार्टी इतनी चुप क्यों है? इसमें कथित तौर पर राहुल गांधी की तस्वीर के साथ अश्लील और अपमानजनक टिप्पणियां की गई थीं. शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस कंटेंट का उद्देश्य राहुल गांधी की छवि धूमिल करना और उनका अपमान करना था.

शिकायत में यह भी कहा गया है कि वीडियो के नीचे कई यूजर्स ने अभद्र और अश्लील टिप्पणियां की थी. इनमें अशोभनीय भाषा और महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणियां शामिल थीं. शिकायत के मुताबिक, कई अन्य यूजर्स ने भी उसी पोस्ट पर इसी तरह की भड़काऊ टिप्पणियां की थीं.

Advertisement

शिकायतकर्ता ने वीडियो अपलोड करने वाले अज्ञात व्यक्ति और आपत्तिजनक टिप्पणियां करने वाले सभी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की. शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम पुलिस ने 27 जुलाई को एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस संबंधित इंस्टाग्राम अकाउंट के संचालक और टिप्पणी करने वाले यूजर्स की पहचान करने में जुटी है. इस मामले में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 67 तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 352 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement