scorecardresearch
 

डांसर लड़कियां शराब पीकर करती हैं हंगामा... झांसी में तंग पड़ोसी महिला ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार

झांसी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक महिला ने पड़ोस में रहने वाली ऑर्केस्ट्रा में काम करने वाली कुछ महिलाओं और उनके साथ काम करने वाले लड़कों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है. पीड़िता महिला का कहना है कि आरोपी शराब पीकर हंगामा करते हैं और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी देते हैं.

Advertisement
X
रात में शराब पीने के बाद हंगामा करतीं महिलाएं. (Photo: Screengrab)
रात में शराब पीने के बाद हंगामा करतीं महिलाएं. (Photo: Screengrab)

झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां एक महिला ने पड़ोस में रहने वाली ऑर्केस्ट्रा में काम करने वाली कुछ महिलाओं और उनके साथियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़ित महिला का कहना है कि आरोपी देर रात शराब पीकर इलाके में हंगामा करते हैं, गाली-गलौज करते हैं और उनके घर के बाहर उत्पात मचाते हैं. इतना ही नहीं, महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी तक दे रहे हैं. मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है.

महिला ने जान से मारने की धमकी देने का भी लगाया आरोप

जानकारी के अनुसार झांसी के थाना नवाबाद क्षेत्र के शिवाजी नगर में बीजीएन स्कूल के पास रहने वाली राधा यादव पत्नी कृष्ण यादव ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि इलाके में रहने वाली प्रज्ञा यादव उर्फ मोहिनी यादव और उसका साथी गोलू उर्फ गोला बाल्मीकि उन्हें लगातार परेशान कर रहे हैं. राधा यादव का आरोप है कि प्रज्ञा यादव अपनी इंस्टाग्राम आईडी “मोहिनी यादव” से उनकी इंस्टाग्राम आईडी पर आपत्तिजनक वीडियो, फोटो और मैसेज भेजती रहती है. साथ ही उनके मोबाइल नंबर को भी व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है.

यह भी पढ़ें: महिलाओं के लट्ठ, पुरुषों की ढाल... झांसी में बरसाने की तर्ज पर होती है अनोखी होली, लोग बोले- 600 साल पुरानी है परंपरा

Advertisement

महिला का कहना है कि जब उन्होंने प्रज्ञा यादव को फोन कर इस तरह की हरकतें बंद करने के लिए कहा तो आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी. राधा के मुताबिक आरोपी ने उनसे पांच लाख रुपये की मांग करते हुए कहा कि अगर वह रकम दे दें तो इंस्टाग्राम पर वीडियो डालना बंद कर दिया जाएगा. महिला का आरोप है कि आरोपी ने अपने प्रभाव का हवाला देते हुए कहा कि उसकी काफी जान-पहचान है और वह चाहे तो उनके साथ कुछ भी कर सकती है.

राधा यादव ने यह भी आरोप लगाया कि उनके पड़ोस में रहने वाली कुछ महिलाएं, जो ऑर्केस्ट्रा में डांस का काम करती हैं, अपने साथियों के साथ देर रात शराब पीकर कॉलोनी में हंगामा करती हैं. महिला के अनुसार रात में तेज आवाज में बुफर बजाकर डांस किया जाता है, गाली-गलौज होती है और कई बार उनके घर के गेट पर लात मारकर उसे तोड़ने की कोशिश की जाती है. इतना ही नहीं, उनके घर की ओर पत्थर भी फेंके जाते हैं, जिससे परिवार के लोग दहशत में हैं. 

हरकतों से पूरा मोहल्ला तंग

पीड़िता राधा का कहना है कि इस पूरे मामले को लेकर उन्होंने पहले भी शिकायत की थी. घटना की रात भी उन्होंने पुलिस को फोन कर जानकारी दी, लेकिन उनकी कोई ठोस मदद नहीं हो सकी. राधा यादव के मुताबिक करीब 10 लड़के और 10 लड़कियां मिलकर देर रात तक कॉलोनी में उत्पात मचाते हैं और कई बार आसपास के घरों में घुसकर भी हंगामा करते हैं, जिससे पूरे इलाके के लोग परेशान हैं. महिला का दावा है कि उनके पास इस पूरे घटनाक्रम से जुड़े भी मौजूद हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement