scorecardresearch
 

एक के बाद एक दो बस हादसे... दिल्ली-दरभंगा बस की ट्रेलर से टक्कर में 4 की मौत, कैंची धाम जा रही बस भी पलटी

हापुड़ में एनएच-9 दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रैवलर बस पलट गई. हादसे में आधा दर्जन से ज्यादा श्रद्धालु घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Advertisement
X
गोरखपुर में बड़ा हादसा हो गया. (Photo- Screengrab)
गोरखपुर में बड़ा हादसा हो गया. (Photo- Screengrab)

उत्तर प्रदेश में रात के समय दो बड़े सड़क हादसे हुए हैं. हापुड़ में एनएच-9 दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रैवलर बस पलट गई. बस में दिल्ली से कैंचीधाम, नैनीताल जा रहे श्रद्धालु सवार थे. हादसे के बाद कई श्रद्धालु बस के अंदर फंस गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई. इनके अलावा एक हादसा गोरखपुर में हुआ, जहां दिल्ली से दरभंगा जा रही बस ट्रेलर से टकरा गई.

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बस में फंसे श्रद्धालुओं को बाहर निकाला. हादसे में आधा दर्जन से ज्यादा श्रद्धालु घायल हुए हैं. पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है. यह हादसा थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हाईवे पर हुआ. पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है.

गोरखपुर एक्सप्रेसवे पर हादसे में चार की मौत

गोरखपुर में भी एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है. गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर वोल्वो बस और ट्रेलर की टक्कर में 4 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं.

हादसा जैतपुर थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के 85 किलोमीटर के पास हुआ. वोल्वो बस दिल्ली से दरभंगा जा रही थी. हादसे के बाद मौके पर राहत और बचाव का काम जारी है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जा रहा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement