इजरायल में 27 अक्टूबर के चुनावों से ठीक पहले एक बड़े विमान हादसे की साजिश नाकाम हुई है. 'फ्लाईदुबई' की फ्लाइट में अचानक एक को-पायलट ने भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर चाकू से हमला कर दिया. इसके बाद प्लेन में अफरा-तफरी मच गई और विमान खतरनाक तरीके से नीचे जाने लगा. लेकिन यात्रियों और ऑफ-ड्यूटी पायलटों ने जैसे-तैसे कॉकपिट में घुसकर हमलावर को दबोच लिया और प्लेन को सऊदी अरब में सुरक्षित लैंड कराया. इस घटना से कुछ ही घंटे पहले प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने चुनाव से पहले हमलों की चेतावनी दी थी. विरोधियों ने इसे चुनावी डर बताया था, लेकिन अब नेतन्याहू के पास इस सुरक्षा संकट की सीधी तस्वीर है.