हापुड़ (Hapur) भारत के राज्य उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) का एक जिला और शहर है और इस जिले का मुख्यालय हापुड़ है. यह मेरठ मंडल का एक हिस्सा है जो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में आता है. इस जिले का क्षेत्रफल 660 वर्ग किलोमीटर है (Hapur Geographical Area).
हापुड़ जिले में एक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र (Lok Sabha Constituency) और पांच विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं. (Assembly Constituency)
2011 जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक हापुड़ की जनसंख्या (Population) 13 लाख से ज्यादा है और यहां प्रति वर्ग किलोमीटर 2,000 लोग रहते हैं (Density). हापुड़ शहर का लिंग अनुपात (Hapur City Sex Ratio) 885 है और 74.03 फीसदी जनसंख्या साक्षर है. इनमें पुरुष 80.66 फीसदी और महिलाओं की साक्षरता दर 66.59 फीसदी है (Hapur City Literacy).
तत्कालीन मुख्यमंत्री कुमारी मायावती ने इस जिले की स्थापना 28 सितंबर 2011 को पंचशील नगर नाम से की थी, जिसे जुलाई, 2012 मे तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बदलकर ‘ हापुड़ जिला’कर दिया ( Hapur District).
हापुड़ शहर भारत की राजधानी नई दिल्ली से लगभग 60 किमी की दूरी पर स्थित है. दिल्ली-लखनऊ से जुड़े राष्ट्रीय राजमार्ग 24 यहां से गुजरती है. इसे पहले ‘हरिपुर’ के नाम से जाना जाता था.
हापुड़ जिले में तिलहन, गुड़, गल्ले और कपास का व्यापार होता होता है. यह स्टेनलेस स्टील पाइप, ट्यूब और हब बनाने के लिए जाना जाता है. साथ ही, हापुड़ कागज शंकु और ट्यूबों के लिए भी प्रसिद्ध है (Hapur Industry).
हापुड़ - मुरादाबाद सड़क पर गढ़मुक्तेश्वर स्थित है जहां पर लाखों की संख्या में तीर्थयात्री हर साल आते है. यह हापुड़ जिले का प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है. इतिहास के मुताबिक, यहां माता पार्वती कैलाश पर्वत से स्नान करने के लिए भगवान शिव के साथ आती थीं. माना जाता है कि इस स्थान पर परशुराम ने शिवलिंग की स्थापना की थी. दरअसल हापुड़ शब्द हापर से बना है जिसका मतलब बगीचा होता है. (Hapur Tourism).
यहां की मिट्टी बड़ी फसलों के लिए बहुत उपजाऊ है. यहां गेहूं, गन्ना और सब्जियों की खेती बड़े पैमाने पर होती की जाती है (Hapur Crops).
हापुड़ के बदनौली में दलित युवक दीपक हत्याकांड के बाद कांग्रेस नेताओं को पीड़ित परिवार से मिलने से रोक दिया गया. यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और सांसद इमरान मसूद को कुराना टोल प्लाजा पर पुलिस ने रोक लिया. धारा 144 लागू होने का हवाला देते हुए कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को वापस लौटना पड़ा. कांग्रेस ने परिवार के लिए न्याय, सुरक्षा और एक करोड़ रुपये मुआवजे की मांग की.
हापुड़ के बदनौली गांव में गोलीबारी में घायल दलित युवक दीपक की मौत के बाद सियासत गरमा गई है. समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें रोक दिया. नोंकझोंक के बाद सांसद को किसी तरह दीपक के परिवार से मिलने दिया गया. अब इस मामले को लेकर सपा नेता अखिलेश यादव ने बीजेपी पर हमला किया है.
यूपी के हापुड़ में मंगलवार को हादसा हो गया. जहां एक केमिकल फ़ैक्ट्री में भीषण आग लगने से खलबली मच गई. ये फैक्ट्री उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम क्षेत्र में स्थित है. आग से उठता धुएं का गुबार आसमान में कई दूर तक दिखाई दिया. देखें वीडियो.
हापुड़ बाईपास तक 105 मीटर चौड़ी सड़क और मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स हब से जेवर एयरपोर्ट तक छह लेन की एलिवेटेड रोड बनाने की योजना है, इससे गंगा एक्सप्रेसवे और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पहुंच आसान होने के साथ फ्रेट ट्रैफिक का दबाव भी कम होने की उम्मीद है.
हापुड़ में बच्चों के लिए मिठाई लेने उतरे एक शख्स की स्टार्ट कार कथित तौर पर एक युवक लेकर फरार हो गया. कार में उसका वर्कर भी बैठा था, जिसे आरोपी हाजी नौशाद की फैक्ट्री के पास उतारकर भाग गया. कार लूट की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया और मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी गई.
हापुड़ के बुलंदशहर रोड पर कार लूट की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया. पीड़ित अकरम के मुताबिक, वह बच्चों के लिए मिठाई लेने कार से उतरे थे और उनका वर्कर वकार अंदर बैठा था. इसी दौरान एक व्यक्ति कार लेकर फरार हो गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. घटना की वास्तविकता जांच के बाद साफ होगी.
यूपी के हापुड़ में पेट्रोल पंप पर 2 हजार रुपये के डीजल के भुगतान को लेकर विवाद हो गया. इस दौरान स्कॉर्पियो सवार ने पंप के सेल्समैन को गाड़ी के शीशे में फंसा लिया और करीब 5 किलोमीटर तक घसीटते ले गया. इसके बाद सेल्समैन को सड़क पर फेंककर आरोपी फरार हो गए. पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई.
हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम मिट्टी से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने आरएसएस नेता और किसान सतीश चौधरी को कुचल दिया. 30-35 मीटर तक घसीटे जाने के बाद इलाज के दौरान सतीश की मौत हो गई. परिजनों ने रंजिश के तहत हत्या का आरोप लगाया है.
हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र में देर रात गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार थार अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में कार सवार चार युवकों की मौत हो गई, जबकि 17 वर्षीय विष्णु घायल हो गया. पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को सीएचसी अस्पताल सिखेड़ा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चार युवकों को मृत घोषित कर दिया.
हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे पर देर रात एक थार गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई. इस दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार चार युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक 17 वर्षीय युवक घायल हो गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात सामान्य कराया और जांच शुरू कर दी है.
शादी का रिश्ता टूटा तो नाराज युवक ने खौफनाक कदम उठा लिया. हापुड़ में देर रात एक युवक पर आरोप है कि वह दीवार फांदकर घर में घुसा और सो रही दो सगी बहनों पर तेजाब फेंककर फरार हो गया. दोनों बहनें गंभीर रूप से झुलस गईं और उन्हें मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने नामजद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.
हापुड़ में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सोमवार देर शाम देशी घी बनाने के लिए इस्तेमाल की जा रही 955 किलो मिलावटी क्रीम बरामद की. क्रीम रिफाइंड, सप्रेटा दही और थोड़ी असली क्रीम मिलाकर तैयार की जा रही थी. टीम ने क्रीम नष्ट करा दी. मौके से मिलावटी पनीर भी मिला और बिना लाइसेंस चल रहा कारोबार बंद कराया गया.
हापुड़ के गढ़ क्षेत्र में बाढ़ का मुआयना करने पहुंचीं डीएम कविता मीणा का संवेदनशीलता से भरा वीडियो वायरल हो रहा है. उन्होंने बुखार से पीड़ित बुजुर्ग महिला का हाल जानकर अपने पास से दवा दी. राहत कार्यों के बीच आईएएस अफसर के इस मानवीय अंदाज की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है.
हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान DM कविता मीणा ने बुखार से पीड़ित बुजुर्ग महिला की मदद की. उन्होंने दवा मंगवाकर महिला को दी. इस मानवीय पहल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में जानें क्या है पूरा मामला और वीडियो कैसे हुआ वायरल.
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 700 किलो मिलावटी मावा और पनीर जब्त किया है. साथ ही, मिठाइयों में इस्तेमाल होने वाले रिफाइंड तेल, SMP और वनस्पति के सैंपल भी लिए हैं.
हापुड़ में जमीनी रंजिश के चलते कार सवार दबंगों ने पुलिस चौकी से महज 150 मीटर दूर युवक गौरव त्यागी की लाठी-डंडों और हथौड़ों से पीट-पीटकर हत्या कर दी. मृतक हत्या के प्रयास के एक मुकदमे में मुख्य गवाह था. पुलिस ने केस दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
यूपी के हापुड़ में शादी के अगले ही दिन दुल्हन कथित तौर पर सोने-चांदी के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई। पीड़ित विनोद के मुताबिक, रामपुर के एक मंदिर के पंडित के जरिए शादी तय हुई थी और लड़की की मां को एक लाख रुपये दिए गए थे।
यूपी के हापुड़ में शादी के अगले ही दिन नवविवाहिता लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नगदी लेकर घर से फरार हो गई. पीड़ित दूल्हे ने रामपुर के मंदिर में शादी कराई थी. दुल्हन का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
यूपी के मुजफ्फरनगर के शिव चौक पर कांवड़ यात्रा के दौरान हापुड़ से आई थीम आधारित कांवड़ आकर्षण का केंद्र बनी. भगवान शिव की बारात का सीन, अघोर परंपरा से प्रेरित झांकी और आग उगलते कलाकारों के प्रदर्शन को देखने के लिए देर रात तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे रहे.
हापुड़ के कपूरपुर थाना क्षेत्र के सालेपुर कोटला गांव में रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए. विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और दोनों ओर से पथराव, लाठी-डंडे चलने के साथ फायरिंग के आरोप लगे. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान की जा रही है.
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में कांवड़ यात्रा के शांतिपूर्ण संचालन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने मीट, मछली, अंडा और मांस की दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया है. 26 जुलाई से अगले आदेश तक कांवड़ मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में इनकी बिक्री पर रोक रहेगी.