scorecardresearch
 

पहले कहासुनी, फिर लिफ्ट में गुत्थमगुत्था... क्रॉसिंग रिपब्लिक की सोसाइटी में दो पूर्व AOA पदाधिकारियों के बीच हुई हाथापाई, VIDEO

गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित GS-7 हाईराइज सोसाइटी में लिफ्ट के अंदर दो पूर्व AOA पदाधिकारियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है. घटना का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही है.

Advertisement
X
पहले भी हो चुकी थी तनातनी.(Photo: Screengrab)
पहले भी हो चुकी थी तनातनी.(Photo: Screengrab)

गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र स्थित GS-7 हाईराइज सोसाइटी में बुधवार सुबह उस समय हंगामा मच गया, जब लिफ्ट के अंदर दो पूर्व AOA (Apartment Owners Association) पदाधिकारी आपस में भिड़ गए. दोनों के बीच शुरू हुई कहासुनी कुछ ही सेकंड में हाथापाई में बदल गई. पूरी घटना लिफ्ट में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वायरल फुटेज में दोनों पक्ष एक-दूसरे से गुत्थमगुत्था होते और हाथापाई करते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद सोसाइटी के लोगों के बीच भी इस घटना को लेकर चर्चा तेज हो गई है. फिलहाल पुलिस वीडियो की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: जॉब पोर्टल से खरीदते थे बेरोजगारों का डेटा, फिर नौकरी का झांसा देकर करते थे ठगी... गाजियाबाद से 20 आरोपी गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, घटना के समय लिफ्ट में प्रहलाद कुमार और दीपक चोपड़ा मौजूद थे. दोनों के बीच पहले किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक-दूसरे पर हाथ उठा दिए.

AOA विवाद बना झगड़े की वजह, पहले भी हो चुकी थी तनातनी

बताया जा रहा है कि प्रहलाद कुमार और दीपक चोपड़ा दोनों पहले AOA से जुड़े पदों पर रह चुके हैं. दोनों के बीच AOA से जुड़े मुद्दों को लेकर पहले भी कई बार विवाद और तनातनी हो चुकी थी.

Advertisement

प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक, इसी पुराने विवाद के चलते लिफ्ट में भी दोनों के बीच तीखी बहस हुई. वायरल CCTV वीडियो में पहले प्रहलाद कुमार द्वारा हाथ उठाने के बाद दोनों के बीच धक्का-मुक्की और मारपीट होती दिखाई दे रही है. हालांकि घटना की परिस्थितियों और दोनों पक्षों के आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी.

देखें वीडियो...

घटना के बाद सोसाइटी के कई निवासी भी मौके पर पहुंचे. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं.

शिकायत के बाद पुलिस ने शुरू की जांच

क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद दीपक चोपड़ा ने स्थानीय थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

पुलिस का कहना है कि वायरल CCTV फुटेज और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की जांच की जा रही है. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से भी पूछताछ कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच के बाद कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement