scorecardresearch
 

नौचंदी मेले में खुलेआम KISS करने लगा कपल? मेरठ पुलिस ने बताई वायरल वीडियो की सच्चाई

मेले में मौजूद भीड़ से बेपरवाह लड़का और लड़की सरेआम किस कर रहे हैं. दावा किया गया कि ये वीडियो मेरठ में लगने वाले प्रसिद्ध नौचंदी मेले का है. हालांकि, जांच के बाद पुलिस ने इसकी सच्चाई बताई है. 

Advertisement
X
कपल का वीडियो वायरल
कपल का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कपल मेले में अश्लील हरकत करते नजर आ रहा है. आसपास लोगों की भीड़ मौजूद है. लेकिन इस भीड़ से बेपरवाह लड़का और लड़की सरेआम किस कर रहे हैं. दावा किया गया कि ये वीडियो यूपी के मेरठ में लगने वाले प्रसिद्ध नौचंदी मेले का है. हालांकि, जांच के बाद पुलिस ने इसकी सच्चाई बताई है. 
 
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है जिसमें एक कपल खुलेआम सबके सामने किस करते हुए नजर आ रहा है.  यह वीडियो मेरठ के नौचंदी मेले का बता कर वायरल किया जा रहा है. लेकिन इस मामले में पुलिस का कहना है कि यह वीडियो बुलंदशहर का है, जो कि पिछले साल का है. 

वीडियो में एक कपल को सरेआम किस करते हुए दिखाया गया है. आसपास काफी संख्या में लोग मौजूद हैं. कई लोग हूटिंग भी कर रहे हैं और कुछ सीटी बजा रहे हैं. लेकिन कपल इन सबसे बेपरवाह है. वो एक दूसरे के गले मिलकर किस करने में व्यस्त हैं. वीडियो देखकर लग रहा है कि ये किसी मेले में शूट किया गया है. क्योंकि, कपल के पीछे झूले आदि दिख नजर आ रहे हैं. 

बताया जा रहा है कि दोस्तों ने सरेआम किस करने का चैलेंज दिया था. इसी चैलेंज को पूरा करने के लिए कपल ने पब्लिक प्लेस में अश्लील हरकत को अंजाम दिया. इस बीच किसी ने उनका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. जिसके बाद यूजर्स पुलिस को टैग कर एक्शन की मांग करने लगे.  

Advertisement

मामले में मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम ने बताया कि वायरल वीडियो बुलंदशहर का है. वीडियो इस साल का नहीं बल्कि पिछले साल का है. नौचंदी मेले में इस बार कोई भी सेल्फी पॉइंट नहीं बनाया गया है. 

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement