scorecardresearch
 

मां ने कहा- रील कम बनाया करो... बेटी नाराज हो गई, घर से निकली और नहर में कूदकर दे दी जान

उत्तर प्रदेश के चंदौली से एक दुखद मामला सामने आया है. यहां एक युवती का शव नहर में मिला है. शुरुआती जांच में पुलिस का कहना है कि युवती को उसकी मां ने सोशल मीडिया पर रील बनाने को लेकर डांटा था. इसके बाद वह घर से चली गई और बाद में उसका शव नहर में मिला. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

Advertisement
X
मामले की जांच में जुटी पुलिस. (Photo: Screengrab)
मामले की जांच में जुटी पुलिस. (Photo: Screengrab)

रील... लाइक्स... फॉलोअर्स... सोशल मीडिया की दुनिया आज कई युवाओं की जिंदगी का बड़ा हिस्सा बन चुकी है. लेकिन उत्तर प्रदेश के चंदौली से आई एक घटना ने एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर डिजिटल दुनिया का असर युवाओं पर कितना गहरा हो रहा है.

चंदौली में एक युवती का शव नहर से बरामद हुआ है. पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, परिवार ने उसे रील बनाने और सोशल मीडिया का ज्यादा इस्तेमाल करने पर डांटा था. इसके बाद वह वहां से चली गई. बाद में उसका शव नहर में मिला. हालांकि, पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

chandauli girl found dead in canal after being scolded over making reels police probe

पुलिस के अनुसार, मृतका चंदौली के बबुरी थाना क्षेत्र के लेवा मोड़ गांव की रहने वाली थी और मिर्जापुर के जमालपुर इलाके में अपने ननिहाल गई हुई थी. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, लड़की सोशल मीडिया पर रील बना रही थी. इसी बात को लेकर परिवार ने उसे टोका और सोशल मीडिया का कम इस्तेमाल करने को कहा. पुलिस का कहना है कि इसके कुछ समय बाद वह वहां से चली गई.

यह भी पढ़ें: पति-पत्नी और इंस्टाग्राम... रील बनाने से नाराज था युवक, मामूली झगड़े का खौफनाक अंजाम

Advertisement

अगली सुबह चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र के गोधना गांव के पास नहर में एक युवती का शव दिखाई दिया. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पहचान के बाद परिजनों को सूचना दी. चंदौली के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर सर्कल के डिप्टी एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि नहर में एक युवती की डेड बॉडी पड़ी होने की सूचना मिली थी.

मौके पर पहुंची पुलिस ने डेड बॉडी को बाहर निकलवाया और जांच पड़ताल शुरू की. जांच में पता चला कि युवती बबुरी थाना क्षेत्र की रहने वाली है, जो ननिहाल गई हुई थी. यह भी पता चला है कि लड़की की मां ने लड़की को रील बनाने से मना किया था, जिससे नाराज होकर उसने नहर में कूदकर जान दे दी. इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल इमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement