scorecardresearch
 

'पत्नी की तरह रखा, दरगाह पर कलमा पढ़वाया...' पीड़िता ने कहा- आरोपी दो बच्चों का बाप, उसने मुझे फंसाया

यूपी के बरेली में एक युवती को दो बच्चों के पिता अरबाज ने ये कहकर फंसा लिया कि उसका नाम बॉबी है और वह उससे शादी करना चाहता है. आरोपी ने युवती को पत्नी की तरह किराए के कमरे में रखा, वीडियो बना लिए. फिर धर्म परिवर्तन का दबाव डाला. युवती का कहना है कि दरगाह पर ले जाकर उससे जबरन कलमा पढ़वाया गया.

Advertisement
X
कई दिन तक पीछा करके लड़की से की थी दोस्ती. (Photo: Screengrab)
कई दिन तक पीछा करके लड़की से की थी दोस्ती. (Photo: Screengrab)

उत्तर प्रदेश के बरेली में जबरन धर्म परिवर्तन की कोशिश का मामला सामने आया है. शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पीड़ित युवती का आरोप है कि अपनी पहचान छिपाकर उसे एक युवक ने फंसाया. एक साल तक किराए के मकान में रखा, शारीरिक संबंध बनाए, शादी का झांसा दिया. जब उसकी सच्चाई पता चली तो वह धमकाने लगा. जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा.

पीड़ित ने कहा कि वह थाना बारादरी क्षेत्र की रहने वाली है. करीब डेढ़ साल पहले वह अपनी नानी के घर पर जा रही थी, तभी रास्ते में उसकी मुलाकात एक युवक से हुई, उसने अपना नाम बॉबी बताया था. वह कुछ दिन तक पीछा करता रहा, फिर दोनों में दोस्ती हो गई. नंबर लिया और मुलाकात करने लगे. एक दिन बॉबी ने शादी करने की बात कही और साथ रहने को कहा. युवती उसकी बातों में आकर साथ रहने लगी. करीब एक साल तक दोनों किराए के मकान में साथ रहे.

यहां देखें Video

युवक ने किराए के मकान में उसे पत्नी की तरह रखा, संबंध बनाए. एक दिन उसकी हकीकत सामने आ गई, जिसके बाद युवती ने विरोध किया तो वह धमकाने लगा और कहने लगा उसको अब धर्म परिवर्तन करना होगा, नहीं तो जान से मार देगा.

Advertisement

युवती ने पुलिस ऑफिस में बताया कि बॉबी का असली नाम अरबाज है. वह पहले से शादीशुदा है. इस बारे में उसे तीन महीने पहले पता चला. वह बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र के पुराने शहरइलाके का रहने वाला है. उसने आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया था और धमकी देने लगा कि किसी को कुछ बताया तो वह वीडियो वायरल कर देगा.

यह भी पढ़ें: Exclusive: TCS केस में बड़ा खुलासा, धर्म परिवर्तन के बाद नाम बदलने और मलेशिया भेजने की थी तैयारी, चार्जशीट में चौंकाने वाले खुलासे

पीड़िता का यह भी आरोप है कि अरबाज के बारे में सच पता चलने के बाद उसे धमकाया गया, दरगाह पर ले जाकर जबरन कलमा पढ़ाया गया. अरबाज ने कहा कि उसे धर्म परिवर्तन करना होगा. यह भी कहा कि उसका पूरा ग्रुप है, जो इस तरह का कार्य करता है. युवती का आरोप है कि युवक के परिवार के लोग कई महिलाओं को इस तरह जाल में फंसा चुके हैं. इस पूरे मामले में पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

इस पूरे मामले को लेकर सीओ का कहना है कि महिला ने शिकायती पत्र दिया था, जिसमें कहा कि एक व्यक्ति जिसने अपना नाम बॉबी बताया था, उसने किराए पर साथ रखा, शादी का झांसा दिया और जब युवती को पता चला कि उसका नाम अरबाज है तो उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया. तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है. टीम आरोपी की तलाश कर रही है.

Advertisement

पीड़िता ने कहा कि डेढ़ साल पहले बॉबी नाम का व्यक्ति मिला था. मैं अपनी नानी के घर जा रही थी, उसने मेरा एक डेढ़ महीने पीछा किया, फिर हमारी फ्रेंडशिप हुई. मुझे लगा हिंदू लड़का है, उसने कहा कि आप मेरे साथ चलो, मैं शादी करूंगा. एक साल तक उसने मुझे किराए पर रखा. उसका नाम अरबाज खान है, शहदाना का रहने वाला है. मुझे शादी का झांसा दिया था. उसने मेरे वीडियो भी बना लिए, मुझे ब्लैकमेल कर रहा है. इस काम में उसके परिवार के लोग मिले हुए हैं. मुझे मजार पर लेकर गया था. मुझे कलमा भी बढ़ाया, नमाज भी पढ़वाई.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement