scorecardresearch
 

कांवड़ियों की गाड़ी को फॉर्च्यूनर ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में 2 घायल, चालक फरार

बागपत में दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने कांवड़ियों के वाहन को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में दो कांवड़िए घायल हो गए. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. दुर्घटना के बाद फॉर्च्यूनर सवार अपनी कार मौके पर छोड़कर भाग निकला. पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

Advertisement
X
फॉर्च्यूनर की टक्कर से वाहन के उड़े परखच्चे.(Photo: Screengrab)
फॉर्च्यूनर की टक्कर से वाहन के उड़े परखच्चे.(Photo: Screengrab)

कांवड़ यात्रा के बीच उत्तर प्रदेश के बागपत में दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है. कोतवाली बड़ौत क्षेत्र में हिलवाड़ी गांव के पास तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने कांवड़ियों के वाहन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि कांवड़ियों का वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

बताया जा रहा है कि करीब सात कांवड़ियों का ग्रुप हरिद्वार से दिल्ली के नजफगढ़ जा रहा था. इसी दौरान कांवड़ियों का वाहन प्रतिबंध के बावजूद एक्सप्रेस-वे पर पहुंच गया. कुछ दूरी आगे बढ़ने के बाद पीछे से तेज गति में आ रही फॉर्च्यूनर कार ने उनके वाहन को टक्कर मार दी.

यह भी पढ़ें: 250 KM तक खींच रहे 'जिम वाली कांवड़'... दिल्ली पुलिस के जवान का अनोखा मिशन, युवाओं को दे रहे फिटनेस चैलेंज

हादसे में दो कांवड़िए घायल हो गए. प्रत्यक्षदर्शी अंकुश ने बताया कि हादसा उनके गांव के पास एक्सप्रेस-वे पर हुआ. उनके मुताबिक, तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने सात कांवड़ियों के ग्रुप के वाहन को पीछे से टक्कर मारी, जिसके बाद गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और दो लोग घायल हो गए.

टक्कर के बाद कार छोड़कर भागा चालक

Advertisement

हादसा इतना जोरदार था कि कांवड़ियों का वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. इसी दौरान फॉर्च्यूनर सवार अपनी गाड़ी वहीं छोड़कर फरार हो गया. सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई.

पुलिस ने दुर्घटना में घायल दोनों कांवड़ियों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें भर्ती कराया गया. शुरुआती जानकारी में दोनों के गंभीर रूप से घायल होने की बात सामने आई थी. हालांकि, बागपत पुलिस के मुताबिक हादसे में घायल सभी लोगों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है.

देखें वीडियो...

बागपत पुलिस ने अपने आधिकारिक X अकाउंट के जरिए भी घटना की जानकारी साझा की है. पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद घायलों को अस्पताल में उपचार दिलाया गया. दुर्घटना में शामिल फॉर्च्यूनर को मौके से बरामद कर लिया गया है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

प्रतिबंध के बावजूद एक्सप्रेस-वे पर पहुंचा कांवड़ियों का वाहन

बताया गया है कि कांवड़ यात्रा को देखते हुए एक्सप्रेस-वे पर कांवड़ियों के वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित थी. इसके बावजूद करीब सात कांवड़ियों का वाहन दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर एक्सप्रेस-वे पर पहुंच गया. इसी रास्ते पर आगे बढ़ते समय पीछे से आ रही तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर से उनकी गाड़ी की भिड़ंत हो गई.

Advertisement

पुलिस अब हादसे से जुड़े तमाम पहलुओं की जांच कर रही है. मौके पर छोड़ी गई फॉर्च्यूनर के आधार पर उसके चालक की पहचान और तलाश की जा रही है. हादसे के कारण एक्सप्रेस-वे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा.

फिलहाल घायल कांवड़ियों का अस्पताल में उपचार चल रहा है और पुलिस की ओर से उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है. बागपत पुलिस ने मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई किए जाने की बात कही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement