बागपत (Baghpat) भारतीय गणराज्य के प्रांत उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) का एक शहर और जिला है साथ ही जिले का मुख्यालय भी है. बागपत लोक सभा के अंतर्गत पांच विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र है (Baghpat Assembly Constituency).
2011 की जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक बागपत की जनसंख्या लगभग 13 लाख है और इसका क्षेत्रफल 1,321 वर्ग किमी है. हर एक वर्ग किलोमीटर पर 986 लोग रहते हैं (Baghpat Population). इस जिला की 72.01 फीसदी जनसंख्या साक्षर है. इनमें पुरुष 82.45 फीसदी और महिलाओं की साक्षरता दर 59.95 फीसदी है (Baghpat Literacy). इस जिले का लिंग अनुपात 861 है (Baghpat Sex ratio).
मुगल साम्राज्य काल में इसका नाम बागपत रखा गया. माना जाता है कि यह नाम व्याघप्रस्थ या वाक्यप्रस्थ से लिया गया है जिसका मतलब होता है शेरों का स्थान या भाषण देने का स्थान. बागपत सन् 1857 के विद्रोह के बाद तहसील केन्द्र बना, जो धीरे-धीरे बढ़ती गई. उस समय यह मेरठ जिले का भाग हुआ करता था. 1997 में इसे अलग कर एक नया जिला बागपत बनाया गया.
बागपत जिले में स्थित एक तहसील का नाम वारणावत है. माना जाता है कि महाभारत काल का लक्षाग्रृह (Mahabharat Lakshagrih) यहीं बनाया गया था. इसके अवशेष यहां आज एक टीले के रूप में दिखाई देते हैं.
बागपत में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत एक अजीब मामला सामने आया, जहां एक महिला गोद में बच्चा और अपने पति के साथ पहुंची, लेकिन वह पति के बजाय देवर से सात फेरे लेना चाहती थी. पति ने भी इसका समर्थन किया और पंचायत द्वारा तलाक का दावा किया. हालांकि, कानूनी दस्तावेज न होने के कारण अधिकारियों ने आवेदन खारिज कर दिया.
दिवाली से पहले उत्तर प्रदेश के बागपत में पुलिस ने अवैध बारूद और पटाखों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया. इस कार्रवाई के तहत बालैनी और सिंघावली अहीर थाना क्षेत्रों में बम बनाने की अवैध फैक्ट्री पकड़ी गई. पुलिस ने जिलेभर से 500 किलो से अधिक विस्फोटक सामग्री, बारूद और भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए. इस मामले में यूपी, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब से जुड़े 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
यूपी के बागपत में बिजली के तार चोरी करने वाले गैंग की तलाश के दौरान नोएडा STF और पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई. पुलिस के मुताबिक, फायरिंग के दौरान 50 हजार रुपये का इनामी नीरज भभीसा गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी मनोज गिरफ्तार कर लिया गया. दोनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था. पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और गैंग से जुड़े दूसरे लोगों की जानकारी जुटा रही है.
बागपत का विक्रांत तोमर प्यार के नाम पर ऐसा खेल खेलता था कि निशाने पर दिल्ली पुलिस की महिला सिपाहियां ही थीं. कभी महंगी कार में घुमाकर रईसी का रौब दिखाता, तो कभी शादी का भरोसा देकर पैसे ऐंठता. दिल जीतने के इस खेल में एक महिला सिपाही से 24 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया. अब पुलिस करीब 20 महिला कांस्टेबलों से जुड़े मामले की कड़ियां जोड़ रही है.
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां एक खेत में महिला का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ है. मृतका के परिजनों ने उसके फौजी पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं. परिजनों का कहना है कि पति ने महिला को जहर देकर और गला दबाकर मार डाला.
बागपत में फौजी पति पर पत्नी रुबीना की हत्या का आरोप लगा है. परिजनों के मुताबिक अलीशान ने WhatsApp मैसेज भेजकर रुबीना को मिलने बुलाया था. तीन दिन बाद उसका शव वाजिदपुर-बिजरौल रोड के पास गन्ने के खेत में मिला. आरोप है कि रुबीना को जहर देकर और गला दबाकर मार दिया गया.
बागपत के खेकड़ा में शिक्षक स्नातक MLC चुनाव के मतदान के दौरान BJP जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा को बूथ के अंदर जाने से रोकने पर विवाद हो गया. पार्टी नेताओं ने धरना देकर CO रोहन चौरसिया के निलंबन या माफी की मांग की. मामला शांत कराने पहुंचे ASP प्रवीण कुमार चौहान ने जिलाध्यक्ष के सामने हाथ जोड़कर सॉरी कहा, जिसके बाद धरना खत्म हुआ.
बागपत पश्चिमी उत्तर प्रदेश का ऐसा जिला है, जहां किसान राजनीति, गन्ने की खेती और चौधरी चरण सिंह की विरासत का खास महत्व रहा है. जानिए चौधरी अजित सिंह, जयंत चौधरी, रालोद की भूमिका और छपरौली, बड़ौत व बागपत विधानसभा सीटों के राजनीतिक समीकरण.
बागपत में शास्त्री स्मारक इंटर कॉलेज (पदड़ा गांव) परिसर में रामलीला के पुराने विवाद को लेकर दो छात्र गुटों के बीच लाठी-डंडों और फावड़ों से खूनी संघर्ष हुआ. इस घटना में कई छात्र घायल हो गए और वीडियो वायरल हो गया. मामले में 71 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. वहीं, पुलिस की लापरवाही सामने आने पर एसपी ने टटीरी चौकी के 14 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है.
बागपत की खेकड़ा-बसी रोड पर रात के अंधेरे में भैंसा बुग्गियों की खतरनाक दौड़ का वीडियो वायरल हुआ है. दावा है कि बुग्गियों की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा थी. इसी दौरान एक बुग्गी पलटकर दूसरी से टकरा गई. बाइक सवार बाल-बाल बचे. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने संबंधित थाने को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं.
उत्तर प्रदेश के बागपत में एक शख्स की हत्या के मामले में उसकी पत्नी और पत्नी के प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक, दोनों ने कथित तौर पर मिलकर हत्या की साज़िश रची थी. जांच में व्हाट्सऐप पर हुई बातचीत, CCTV से बचने की कथित योजना और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों की अहम भूमिका रही. हत्या के बाद पत्नी ने प्रेमी का नंबर ब्लॉक कर दिया था.
बागपत के सिंघावली अहीर क्षेत्र के बरसिया गांव में नाली के विवाद को लेकर महिलाओं के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में महिलाएं दूसरे पक्ष के घर में घुसकर मारपीट करती नजर आ रही हैं. इस हिंसक संघर्ष में 8 महिलाओं सहित 13 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है.
उत्तर प्रदेश के बागपत के बरसिया गांव में नाली के विवाद को लेकर महिलाओं के बीच मारपीट का मामला सामने आया है. वायरल वीडियो में महिलाएं लाठी-डंडों से हमला करती नजर आ रही हैं. पुलिस ने आठ महिलाओं समेत 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. वीडियो में जानें मामला.
बागपत के बड़ौत में पति की हत्या के मामले में पुलिस ने पत्नी उर्मिला और उसके प्रेमी सिकंदर को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उर्मिला ने पति प्रमोद को रास्ते से हटाने के लिए प्रेमी को नींद की गोलियां दीं. सिकंदर ने हत्या के दौरान WhatsApp पर अपडेट दिए. हत्या की पुष्टि होते ही उर्मिला ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया.
उत्तर प्रदेश के बागपत से जानवर के साथ कथित क्रूरता का मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर वायरल सीसीटीवी फुटेज में एक शख्स आवारा कुत्ते पर लोहे की रॉड से हमला करता दिखाई दे रहा है. आरोप है कि हमले में कुत्ते की मौत हो गई. इसके बाद शख्स ने रस्सी से उसके पैर बांधे और शव को गली में घसीटा. पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है.
बागपत पुलिस की सर्विलांस टीम ने गुम और चोरी हुए 179 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए. इन मोबाइलों की कीमत करीब 42 लाख रुपये बताई गई है. किसी को एक साल, तो किसी को दो साल बाद अपना फोन वापस मिला. एसपी पूर्णेन्दु सिंह ने लोगों से शिकायत दर्ज कराने की अपील की.
बागपत के सूप गांव का एक CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें एक शख्स कथित तौर पर लोहे की रॉड से स्ट्रीट डॉग पर हमला करता दिख रहा है. आरोप है कि कुत्ते की मौत के बाद उसने उसके पैर में रस्सी बांधी और शव को गली में घसीटा. पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान में जुटी है.
बागपत में कुत्ते के काटने के करीब एक महीने बाद किशोर साहिल की रेबीज से मौत हो गई. परिजनों के मुताबिक, कुत्ते ने उसके सिर में काटा था, लेकिन समय पर इलाज नहीं कराया गया. बाद में वह हवा और पानी से डरने लगा और मुंह से लार टपकने लगी. उसकी हालत का वीडियो भी सामने आया है.
बागपत में पत्नी पर कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर 2 साल में दो दोस्तों की हत्या का मामला सामने आया है. पुलिस के मुताबिक मनोज ने शराब पार्टी के दौरान विवाद के बाद दोस्त पुष्पेंद्र की गला दबाकर हत्या कर दी और शव गन्ने के खेत में छोड़ दिया. वर्ष 2024 में सोनीपत में भी उस पर दोस्त योगेश की हत्या का आरोप है. बागपत में गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर फायरिंग में वह घायल हो गया.
बागपत में हुए भीषण अग्निकांड का पहला सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. महज 14 सेकंड के इस वीडियो में सिलेंडर ब्लास्ट और उसके बाद मची भगदड़ का खौफनाक मंजर दिखाई दे रहा है. मकान में आग लगने के दौरान अचानक जोरदार धमाका होता है. शटर उखड़कर बाहर आता है और आग की लपटें सड़क तक फैल जाती हैं. इस हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है.
उत्तर प्रदेश के बागपत में प्रेमिका से शादी की जिद को लेकर विशाल नाम का युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। गुजरात में साथ काम करने के दौरान विशाल और बिजनौर की सुजाता के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं और दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे थे।