scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

'दृश्यम 3' के स्टारकास्ट की चांदी, अजय देवगन को मिले करोड़ों, जानें तब्बू और श्रिया सरन की फीस

अजय देवगन की फीस
  • 1/9

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की मच-अवेटेड फिल्म 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है. डायरेक्टर अभिषेक पाठक के निर्देशन में बन रही यह मशहूर फ्रेंचाइजी अपनी तीसरी और आखिरी किश्त के साथ बड़े पर्दे पर धमाका करने के लिए तैयार है.
(Photo: x/@starstudio18_)
 

दृश्यम स्टारकास्ट की फीस
  • 2/9

फिल्म में एक बार फिर अजय देवगन अपने आइकॉनिक किरदार 'विजय सलगांवकर' के रूप में वापसी कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स और गॉसिप्स की मानें तो इस सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म के लिए अजय देवगन ने करीब 18 से 22 करोड़ रुपये की तगड़ी फीस वसूली है. 
 (Photo: x/@starstudio18_)

कितनी मिली फीस
  • 3/9

ऐसे में हर किसी के मन में यह सवाल उठ रहा है कि फिल्म के बाकी स्टारकास्ट को इस प्रोजेक्ट के लिए कितनी रकम दी गई है. इसी बीच टाइम्स नाऊ पर फीस को लेकर रिपोर्ट पब्लिश हुई है. 
(Photo: x/@starstudio18_)
 

Advertisement
श्रिया सरन की फीस
  • 4/9

फिल्म में अजय देवगन की पत्नी नंदिनी सलगांवकर का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस श्रिया सरन एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में नजर आएंगी. उन्होंने इस फ्रेंचाइजी की पिछली दोनों फिल्मों में बेहतरीन काम किया है. इस तीसरी किश्त के लिए श्रिया को लगभग 1 करोड़ से 1.5 करोड़ रुपये के बीच फीस दी गई है.
(Photo: x/@starstudio18_)
 

तब्बू को मिला तगड़ा अमाउंट
  • 5/9

कड़क पुलिस अफसर मीरा देशमुख का रोल निभाकर लोगों की वाहवाही लूटने वाली तब्बू भी इस थ्रिलर में धमाकेदार वापसी कर रही हैं. अपनी दमदार एक्टिंग से कहानी में जान फूंकने वाली तब्बू को इस रोल के लिए मेकर्स की तरफ से 2.5 करोड़ से 3.5 करोड़ रुपये के बीच की रकम मिली है.

(Photo: x/@starstudio18_)
 

इशिता दत्ता को मिली इतनी रकम
  • 6/9

विजय सलगांवकर की बड़ी बेटी अंजू सलगांवकर की भूमिका में इशिता दत्ता नजर आने वाली हैं. पहली फिल्म से ही कहानी का मुख्य केंद्र रहीं इशिता ने इस रोल के लिए काफी मेहनत की है. खबरों के मुताबिक, इस फिल्म के लिए उन्हें 50 लाख से 80 लाख रुपये के करीब फीस मिली है.

(Photo: x/@starstudio18_)
 

रजत कपूर की फीस
  • 7/9

मीरा देशमुख के पति महेश देशमुख का संजीदा किरदार निभाने वाले एक्टर रजत कपूर भी 'दृश्यम 3' का अहम हिस्सा हैं. स्क्रीन पर अपने शांत और प्रभावशाली एक्टिंग के लिए पहचाने जाने वाले रजत कपूर को इस प्रोजेक्ट के लिए कथित तौर पर 40 लाख से 70 लाख रुपये फीस मिली है.

(Photo: x/@starstudio18_)
 

प्रकाश राज
  • 8/9

इस बार फिल्म की स्टारकास्ट में कुछ नए और दिग्गज चेहरे भी शामिल हुए हैं. प्रकाश राज फिल्म में 'इंद्रजीत शेट्टी' नाम के किरदार में दिखेंगे. 

(Photo: x/@starstudio18_)
 

जयदीप अहलावत
  • 9/9

वहीं जयदीप अहलावत 'राजवीर सिंह तोमर' के रोल में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरेंगे. हालांकि, इन दोनों ही बेहतरीन एक्टर्स को इस फिल्म के लिए कितनी फीस दी गई है, इसकी सटीक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आ पाई है.
(Photo: x/@starstudio18_)
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement