scorecardresearch
 

राम मंदिर ट्रस्ट में कौन लेगा चंपत राय की जगह! खाली हुए तीन पदों पर इन नामों की चर्चा

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक से पहले संगठन में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. दान में कथित हेराफेरी के विवाद और इस्तीफों के बाद खाली पड़े पदों को भरने की तैयारी है. नए महासचिव से लेकर ट्रस्टियों की नियुक्ति तक कई अहम फैसलों पर मुहर लग सकती है, जबकि कई बड़े संतों और VHP नेताओं के नाम चर्चा में हैं.

Advertisement
X
चंपत राय की जगह VHP के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल बागड़ा राम मंदिर ट्रस्ट में महासचिव बन सकते हैं (फाइल फोटो)
चंपत राय की जगह VHP के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल बागड़ा राम मंदिर ट्रस्ट में महासचिव बन सकते हैं (फाइल फोटो)

चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट (Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust) को लेकर बड़ी खबर है. विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल बागड़ा ट्रस्ट में महासचिव बन सकते हैं. चंपत राय के इस्तीफे के बाद ये पद खाली हुआ था. इसके अलावा अन्य दो खाली पदों पर किन नामों पर विचार हो रहा है वो भी सामने आया है.

ट्रस्ट बुधवार को दोपहर में राम मंदिर परिसर में एक खास बैठक करने वाला है. इसके बाद मणिराम छावनी में उसकी नियमित बैठक होगी.

ट्रस्ट के सूत्रों के मुताबिक, एजेंडा में नए महासचिव की नियुक्ति, ट्रस्टी के तीन खाली पदों को भरना और मंदिर के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के लिए चयन प्रक्रिया को अंतिम रूप देना शामिल है. बैठक में दान में कथित हेराफेरी के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सौंपी गई SIT रिपोर्ट पर भी चर्चा हो सकती है. राम मंदिर में चढ़ावे के तौर पर मिले नोटों की गिनती और मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा भी एजेंडे में शामिल होगी.

दान चोरी के विवाद के बाद पूर्व महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफे और ट्रस्टी बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्रा के निधन के कारण ये पद खाली हुए थे. चंपत राय के इस्तीफे के बाद फिलहाल कृष्ण मोहन को अंतरिम महासचिव बनाया हुआ है.

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक, बैठक से पहले एक बार फिर VHP के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल बागड़ा का नाम चर्चा में है. बताया गया कि यह ट्रस्टी के साथ-साथ ट्रस्ट महासचिव पद के भी दावेदार हैं. इनका नाम छह जुलाई की बैठक में भी आया था. इनके साथ बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज दानोदिया का नाम भी शामिल था. इसी वजह से दोनों छह जुलाई को अयोध्या में ही थे लेकिन ट्रस्ट की बैठक में ही मतभेद की वजह से नए नाम के प्रस्ताव पर विचार नहीं किया गया. फिलहाल एक बार फिर बीएल बांगड़ा के नाम की चर्चा जोरों पर है.

राम मंदिर ट्रस्ट में सदस्य पद के लिए रामनगरी के कई संत-धर्माचार्यों के नाम प्रमुखता से चर्चा में हैं. रामानंदी वैष्णव संप्रदाय से जुड़े कई प्रमुख संत शामिल बताए जा रहे हैं. बीएल बांगड़ा के अलावा किन-किन नामों की चर्चा में है जानिए- 

- सिद्धपीठ हनुमन्निवास के महंत आचार्य मिथिलेशनंदिनीशरण का नाम प्रमुख दावेदारों में शामिल है.
- मणिरामदास जी की छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयनदास का नाम भी चर्चा में
- श्रीरामवल्लभाकुंज के अधिकारी महंत राजकुमार दास और रंगमहल पीठाधीश्वर महंत रामशरणदास के नाम भी सामने हैं
- रामकथा कुंज के पीठाधीश्वर डॉ. रामानंददास और कौशलेश पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी वासुदेवाचार्य विद्याभास्कर के नाम भी संभावित सूची में बताए जा रहे
- इनके अलावा अयोध्या राजपरिवार के उत्तराधिकारी एवं प्रख्यात साहित्यकार यतींद्र मोहन मिश्र का नाम भी प्रमुखता से लिया जा रहा है. यतींद्र मोहन मिश्र के पिता बिमलेंद्र मोहन मिश्र ट्रस्ट और मंदिर निर्माण समिति के सदस्य रहे थे, जिनका हाल ही में निधन हुआ है.

Advertisement

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला जून में सामने आया था. इसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने एक SIT का गठन किया. अब तक आठ आरोपियों को गिफ्तार किया जा चुका है.

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार से कहा कि वह निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय पुलिस के बजाय SIT को जांच सौंपने की संभावना के बारे में कोर्ट को जानकारी दे. मतलब आगे की जांच के लिए नई SIT का गठन हो सकता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement