scorecardresearch
 

ट्रेन में लोगों ने Swiggy से सबसे ज्यादा ऑर्डर की ये चीज... लस्सी, बिरयानी की सेल बढ़ी

ट्रेन में सफर के दौरान आजकल लोग ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने लगे हैं. स्विगी ने अपनी फूड ऑन ट्रेन सर्विस की रिपोर्ट में बताया है कि उसकी इस सेवा के तहत लोगों ने पिछले क्वार्टर में सबसे ज्यादा क्या ऑर्डर किया.

Advertisement
X
ट्रेन पर स्विगी के जरिए बिरयानी, मैंगो शेक, लस्सी और आइसक्रीम से भी ज्यादा लोगों ने ऑर्डर की ये चीज (Photo - AI Generated)
ट्रेन पर स्विगी के जरिए बिरयानी, मैंगो शेक, लस्सी और आइसक्रीम से भी ज्यादा लोगों ने ऑर्डर की ये चीज (Photo - AI Generated)

हम पूरे साल में एक या दो बार ट्रेन से जरूर सफर करते हैं. कभी- कभी यह सफर कुछ घंटों का होता है, तो कभी पूरी रात या पूरा दिन लग जाता है. सफर लंबा हो या छोटा, ट्रेन पर बैठते ही हमें कुछ न कुछ खाने की तलब होती है. ऐसे में हम ट्रेन में स्नैक्स बेचने वाले वेंडर या फिर स्टॉपेज के दौरान किसी स्टेशन की दुकान की ओर रुख करते हैं. हालांकि, ये पुराने दिनों की बात होती जा रही है. क्योंकि,  आज सबकुछ ऑनलाइन उपलब्ध है और इससे ट्रेन का सफर भी अछूता नहीं है. 

अब ट्रेनों में भी ऑनलाइन फूड डिलिवरी कंपनियां अपनी सेवाएं दे रही हैं. इसी कड़ी में  स्विगी ने भी भारत भर के 180 से अधिक शहरों में अपनी 'फूड ऑन ट्रेन' सर्विस का विस्तार किया है. कंपनी वर्तमान में 720 से अधिक शहरों में 27 लाख से अधिक रेस्तरां के साथ पार्टनरशिप कर सफर के दौरान हमें लजीज व्यंजन और स्नैक्स परोस रही है.  

स्विगी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने वित्त वर्ष 2027 की अप्रैल-जून तिमाही के दौरान ऑर्डर में तीन गुना वृद्धि दर्ज की है. इस साल समर सीजन ट्रेवल के दौरान मल्टी-स्टेशन बुकिंग में 300 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. मल्टी स्टेशन बुकिंग का मतलब होता है, जब पैसेंजर एक ही यात्रा के दौरान दो या दो से अधिक स्टेशनों पर खाना ऑर्डर करते हैं. इसमें भोपाल-नागपुर मार्ग सबसे लोकप्रिय टू-स्टॉप ऑर्डरिंग कॉरिडोर के रूप में उभरा है, जहां 1,300 से अधिक यात्रियों ने एक ही यात्रा के दौरान दोनों स्टेशनों पर ऑर्डर किए.

Advertisement

सबसे ज्यादा लोगों ने मंगवाई रोटी
कंपनी के अनुसार, पिछले एक साल में ट्रेन में भोजन की मांग में जबरदस्त वृद्धि हुई है और पिछली तिमाही में भी यही स्थिति रही. इसमें ट्रेन से ऑर्डर में तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है. स्विगी की रिपोर्ट के मुताबिक गर्मियों के दौरान रोटी सबसे अधिक ऑर्डर की जाने वाला फूड आयटम बन था.  प्लेटफॉर्म के माध्यम से चार लाख से अधिक रोटियों का ऑर्डर दिया गया. इसके अलावा अन्य पॉपुलर व्यंजनों में मसाला डोसा, आलू पराठा, मैकआलू टिक्की बर्गर और चिकन बिरयानी शामिल हैं. नॉनवेज में चिकन बिरयानी सबसे अधिक ऑर्डर की किया जाने वाला फूड आयटम है. 

गर्मी में तापमान बढ़ने के साथ ही कोल्ड ड्रिंक की मांग में भी तेजी आ गई थी. मौसम के अनुसार मैंगो शेक की मांग में सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की गई. सर्दियों की तुलना में इसके ऑर्डर लगभग दस गुना बढ़ गए, जबकि कोल्ड ड्रिंक के ऑर्डर में 354 प्रतिशत, लस्सी के ऑर्डर दोगुने और आइसक्रीम के ऑर्डर में 140 प्रतिशत की वृद्धि हुई.

यह भी पढ़ें: 'सुहागरात कोच' के वायरल वीडियो पर उठा सवाल, रेलवे ने बताया- यह गलत नहीं

ट्रेन पर सफर के दौरान ऑर्डर करने के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए, स्विगी ने एक नया 'स्कैन योर टिकट' फीचर भी पेश किया है, जो यूजर्स को अपना ट्रेन टिकट अपलोड करने, पीएनआर नंबर को ऑटोमेटिक तरीके से पहचानने और यात्रा विवरण मैन्युअल तरीके से दर्ज किए बिना भोजन ऑर्डर करने की परमिशन देता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement