scorecardresearch
 

वैभव सूर्यवंशी के बारे में पाकिस्तानी Google पर क्या-क्या सर्च कर रहे हैं?

महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने वह मुकाम हासिल कर लिया है, जहां पहुंचने का सपना बड़े-बड़े क्रिकेटर देखते हैं. रिकॉर्डतोड़ बल्लेबाजी से दुनिया का ध्यान खींचने वाले वैभव 2025 में Google पर भारत के सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले शख्सियत भी बने. अब उनकी चर्चा सिर्फ भारत में नहीं, बल्कि पाकिस्तान में भी हो रही है.

Advertisement
X
 वैभव की लोकप्रियता की वजह उनका आक्रामक अंदाज है . (Photo: SLC)
वैभव की लोकप्रियता की वजह उनका आक्रामक अंदाज है . (Photo: SLC)

15 साल के वैभव सूर्यवंशी का बल्ला सिर्फ भारत ही नहीं, पाकिस्तान में भी चर्चा का विषय बन गया है. Google Trends के ताजा आंकड़े बताते हैं कि पिछले तीन महीनों में पाकिस्तान में वैभव को लेकर सर्च तेजी से बढ़े हैं.

टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की धमाकेदार बल्लेबाजी अब सरहद पार पाकिस्तान में भी लोगों का ध्यान खींच रही है. इसकी झलक Google Trends के ताजा आंकड़ों में भी देखने को मिल रही है. पिछले तीन महीनों के डेटा में पाकिस्तान के सबसे ज्यादा सर्च किए गए क्रिकेट विषयों में वैभव सूर्यवंशी का नाम लगातार नजर आ रहा है.

Google Trends के मुताबिक, पाकिस्तान में "Vaibhav Suryavanshi", "Vaibhav Suryavanshi age", "Vaibhav Suryavanshi stats", "Vaibhav Suryavanshi today match", "Vaibhav Suryavanshi IPL price 2026" और "Vaibhav Suryavanshi height" जैसे कीवर्ड तेजी से सर्च किए जा रहे हैं. इनमें से कई सर्च Breakout कैटेगरी में हैं, यानी इनकी लोकप्रियता में अचानक बड़ा उछाल आया है.

देखें गूगल ट्रेंड

वैभव की लोकप्रियता की वजह उनका आक्रामक अंदाज है. महज 15 साल की उम्र में उन्होंने ऐसी बल्लेबाजी की है कि क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान उनकी ओर खिंच गया है. हाल ही में उन्होंने एक और विस्फोटक पारी खेलकर सबसे तेज अर्धशतक का नया रिकॉर्ड अपने नाम किया, जिसके बाद उनकी चर्चा और तेज हो गई.

Advertisement

यह भी पढ़ें: सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महा-रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी!

दिलचस्प बात यह है कि पाकिस्तान में लोग सिर्फ उनका नाम ही नहीं, बल्कि उनकी उम्र, आईपीएल कीमत, आंकड़े और मैचों से जुड़ी जानकारी भी खोज रहे हैं. इससे साफ है कि वहां के क्रिकेट प्रशंसक भी इस युवा भारतीय बल्लेबाज के करियर पर नजर बनाए हुए हैं.

पाकिस्तान में किससे हो रही तुलना?

पाकिस्तान क्रिकेट में अगर कम उम्र के सुपरस्टार की बात होती है, तो सबसे पहले मुश्ताक मोहम्मद का नाम लिया जाता है। उन्होंने 1959 में महज 15 साल 124 दिन की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू कर इतिहास रच दिया था. आज वैभव सूर्यवंशी भी लगभग उसी उम्र में अपने रिकॉर्ड्स की वजह से पाकिस्तान में चर्चा का विषय बने हुए हैं.

यह भी पढ़ें: 'शब्द कम पड़ गए हैं...', टीम इंडिया की जर्सी पर अपना नाम देख भावुक हुए वैभव सूर्यवंशी, VIDEO

वहीं, पाकिस्तान में विस्फोटक बल्लेबाजी की बात आते ही सबसे पहले शाहिद अफरीदी का नाम लिया जाता है. वैभव सूर्यवंशी के बेखौफ अंदाज, बड़े शॉट खेलने की क्षमता और शुरुआत से ही गेंदबाजों पर दबाव बनाने की शैली ने कई पाकिस्तानी क्रिकेट प्रशंसकों को युवा अफरीदी की याद दिला दी है. पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ भी वैभव की तुलना युवा शाहिद अफरीदी से कर चुके हैं.

Advertisement

वैभव सूर्यवंशी पहले ही भारत में Google पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले खिलाड़ियों में शामिल हो चुके हैं. अब Google Trends के आंकड़े बता रहे हैं कि उनकी लोकप्रियता सीमाओं से आगे निकल चुकी है और पाकिस्तान में भी उनके बारे में जानने की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement