scorecardresearch
 

ऑफिस का दबाव या मजबूरी? ट्रैफिक में लैपटॉप चलाते शख्स का वीडियो वायरल

ट्रैफिक जाम में लोग आमतौर पर फोन चलाते या आसपास देखते हैं, लेकिन एक शख्स ने 5 मिनट का इंतजार भी बेकार नहीं जाने दिया. बाइक की पिछली सीट पर बैठे-बैठे उसने लैपटॉप खोलकर काम शुरू कर दिया. वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने इसे भारत के बढ़ते वर्क प्रेशर की तस्वीर बताया.

Advertisement
X
 वायरल वीडियो देखकर लोगों ने कहा क्या हम धीरे-धीरे मशीन बनते जा रहे हैं (Photo:X/@SaffronChargers)
वायरल वीडियो देखकर लोगों ने कहा क्या हम धीरे-धीरे मशीन बनते जा रहे हैं (Photo:X/@SaffronChargers)

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने वर्क-लाइफ बैलेंस को लेकर नई बहस छेड़ दी है. वीडियो में एक शख्स ट्रैफिक सिग्नल पर रुकी बाइक की पिछली सीट पर बैठा दिखाई देता है. पहले तो सब कुछ सामान्य लगता है, लेकिन कुछ ही सेकंड बाद वह अपने बैग से लैपटॉप निकालता है और वहीं बैठकर काम शुरू कर देता है.

यह साफ नहीं हो पाया कि वह किस प्रोजेक्ट पर काम कर रहा था, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि वह ईमेल का जवाब दे रहा होगा, प्रेजेंटेशन तैयार कर रहा होगा या ऑफिस का कोई जरूरी काम पूरा कर रहा होगा.

वायरल वीडियो ने छेड़ दी नई बहस

वीडियो को X पर शेयर करते हुए लिखा गया कि सिर्फ 5 मिनट का ट्रैफिक जाम था और इस शख्स ने बाइक पर बैठकर लैपटॉप खोल लिया. अगर घर लौटते समय भी काम करना पड़ रहा है, तो शायद घर पहुंचने के बाद भी काम जारी रहेगा. क्या हम धीरे-धीरे मशीन बनते जा रहे हैं? यह पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गई और हजारों लोगों ने इस पर अपनी राय दी.

देखें वीडियो

 

Advertisement

लोगों ने क्या कहा?

कई यूजर्स ने कहा कि यह वीडियो दिखाता है कि आज की कॉर्पोरेट संस्कृति में कर्मचारियों से हर समय उपलब्ध रहने की उम्मीद की जाती है. लैपटॉप और स्मार्टफोन ने ऑफिस और निजी जिंदगी के बीच की दूरी लगभग खत्म कर दी है.

यह भी पढ़ें: AI की दौड़ में पति ने छोड़ी परिवार की जिम्मेदारी, पत्नी की कहानी वायरल

वहीं कुछ लोगों ने शख्स का बचाव भी किया. उनका कहना था कि हो सकता है वह रास्ते में ही जरूरी काम खत्म करना चाहता हो, ताकि घर पहुंचने के बाद परिवार के साथ समय बिता सके.हालांकि, कई लोगों का मानना था कि लंबा सफर और बढ़ता वर्कलोड कर्मचारियों को आराम का मौका ही नहीं दे रहा है.वीडियो ने एक बार फिर इस सवाल को सामने ला दिया है कि क्या आज के दौर में वर्क-लाइफ बैलेंस सिर्फ एक शब्द बनकर रह गया है?

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement