scorecardresearch
 

IIT रुड़की में बारिश के बाद भरा पानी, छात्रों ने तख्त को बना लिया नाव; VIDEO वायरल

भारी बारिश के बाद IIT रुड़की के कैंपस में कई जगह जलभराव हो गया. इस बीच छात्रों ने एक बड़े तख्त को नाव बनाकर पानी से भरे कैंपस में सफर किया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Advertisement
X
 यह वीडियो इंस्टाग्राम पेज Ph.D Baddies ने शेयर किया है  (Photo:Insta/@phd_baddie).
यह वीडियो इंस्टाग्राम पेज Ph.D Baddies ने शेयर किया है (Photo:Insta/@phd_baddie).

उत्तराखंड में हो रही भारी बारिश का असर अब देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों पर भी देखने को मिल रहा है. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की का कैंपस भी तेज बारिश के बाद कई जगह जलभराव हो गया  हालांकि, इस मुश्किल हालात के बीच छात्रों ने ऐसा देसी जुगाड़ निकाला कि उसका वीडियो सोशल मीडिया पर  वायरल है.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ छात्र पानी से भरे कैंपस में एक बड़े तख्त पर खड़े होकर सफर करते नजर आते हैं. तख्त पानी पर तैर रहा है और छात्र लंबे डंडों की मदद से उसे आगे बढ़ा रहे हैं. दिलचस्प बात यह है कि सभी छात्रों के हाथ में छाता भी दिखाई देता है. आसपास मौजूद लोग इस नजारे को देखकर हंसते और वीडियो बनाते नजर आते हैं.

यह वीडियो इंस्टाग्राम पेज Ph.D Baddies ने शेयर किया है. पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया कि कस्तूरबा भवन बोट सर्विस. यह नाम IIT रुड़की के कस्तूरबा भवन हॉस्टल की ओर इशारा करता है, जहां बारिश के बाद जलभराव देखने को मिला.

देखें वीडियो

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ph.D baddies (@phd_baddie)

वीडियो में कैंपस के कई ऐसे हिस्से भी दिखाई देते हैं, जहां सड़कें पूरी तरह पानी में डूबी नजर आती हैं. भारी बारिश के कारण कई रास्तों पर पानी भर गया था. हालांकि, छात्रों ने इस परेशानी को भी यादगार पल में बदल दिया और तख्त को अस्थायी नाव बनाकर कैंपस में घूमने लगे.

Advertisement

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने भी दिलचस्प प्रतिक्रियाएं दीं. कई यूजर्स ने IIT वाले हर मुश्किल का हल दिमाग से खोज ही लेते हैं. कुछ लोगों ने कहा कि एडवेंचर पर जाने की जरूरत ही नहीं पड़ी, क्योंकि बारिश खुद एडवेंचर लेकर कैंपस पहुंच गई.

IIT रुड़की के कई पूर्व छात्रों ने भी वीडियो पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि कस्तूरबा भवन और मानसून के दिनों की यादें एक बार फिर ताजा हो गईं. कई लोगों का कहना था कि यह उन कॉलेज यादों में शामिल हो जाएगा, जिन्हें छात्र सालों बाद भी नहीं भूल पाएंगे.

हालांकि, वीडियो ने लोगों का मनोरंजन जरूर किया, लेकिन इसने यह भी दिखाया कि भारी बारिश के बाद IIT रुड़की के कुछ हिस्सों में जलभराव की स्थिति कितनी गंभीर थी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement