सोशल मीडिया पर कब-क्या वायरल हो जाए, कहा नहीं जा सकता. अब इस लड़की के ट्वीट को ही देख लीजिए. जिसने बस इतना पूछा कि अगर आप मिडिल क्लास (Middle Class) व्यक्ति हैं तो बिना कुछ कहे इसे जाहिर करें. फिर क्या देखते ही देखते लड़की के ट्वीट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई. यूजर्स अपने-अपने तरीके से बताने लगे कि कैसे वो मिडिल क्लास पर्सन हैं. आइए जानते हैं पूरा मामला...
दरअसल, ट्विटर पर तनीषा नाम की यूजर का एक ट्वीट वायरल हो रहा है. इस ट्वीट में उन्होंने लिखा है- 'बिना यह कहे कि आप मिडिल क्लास हैं, मुझे बताएं कि आप मिडिल क्लास हैं.' उनके इस ट्वीट को अब तक करीब डेढ़ लाख व्यूज मिल चुके हैं. तमाम लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया भी दी है.
Tell me you're middle class without telling you're middle class 😂
— Tanisha 🐼✨ (@chupkarjatanu)
'मिडिल क्लास वालों के फंडे'
तनीषा के पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा- मिडिल क्लास वालों के फंडे बस वही जानते हैं. हर परिस्थिति से तालमेल बिठाना उन्हें अच्छे से आता है. दूसरे यूजर ने लिखा- टूथपेस्ट खत्म हुए कई दिन हो चुके हैं, लेकिन अभी भी निचोड़-निचोड़ के काम चलाया जा रहा है. तीसरे ने लिखा- मेरी बनियान फट गई थी. मां ने फेंकने के बजाय उसे पोंछा बना लिया.
1 month se khtm hua Colgate abhi bhi chl rha
— Harshita Mishra (@Har_she_taa)
Kya mtlb ye middle class nhi pro gareeb mein aata hai 🥲
Inme masale h 🥲🥲
— Neha Choudhary (@The_rural_girl)
My toothpaste tube, may be used few days more
— Amit Gupta (@AmitR9284607410)
एक अन्य यूजर ने कहा- किसी भी सामान का डिब्बा हो, फेंकने के बजाय उसमें मसाले भरकर किचन में रख देते हैं. एक और यूजर ने कहा- घर में पनीर बनने का मतलब पार्टी होना समझो.
It's clear ig
— Saransh Bhatnagar (@saranshEXE)
Ps: it's a box of salvaged electronic components
Restaurant packing dabbas are washed, saved and used to send samaan to pados wali aunties
— Divyaa Moorjanni (Chinese Samosa) (@divya_moorjani)
The toothpaste is never over.
— Volume (@Volume_HQ)
ghar mei ac 15 min ke baad 2 ghante wait kro wapas on krne ke liye
— jashh (@JashPat02803650)
इतना ही नहीं तनीषा के पोस्ट पर यूजर्स ने खुद को मिडिल क्लास बताने के लिए ऐसे-ऐसे उदाहरण दिए कि लोग हंसने पर मजबूर हो गए. किसी ने टूथपेस्ट को काटकर उसके अंदर का पेस्ट निकालने की तस्वीर शेयर की तो किसी ने दिखाया कि कैसे उसने च्यवनप्राश और बॉर्नविटा के डिब्बों को किचन में सजा कर रखा है.
Menu card left se nahi right se padhta hu...
— Aniket Shinde (@Aniketonair)
2011 Took Car Delivery in Hawai Chappal !!!!
— The DV Warrior (Parody) (@BakraofDv)
We have 3 American tourister trolleys still my pops want this bag.... 🥲🥲🥲🥲
— SAchin_Mendhe (@Sachin51015)
Bhaiya ji thode dhaniya aur mirchi bhi daal do. itni sabjiyaa li hai.
— SwitiSpeaks (@PinjaniSweety)
Shampoo ki bottle khali hone k baad b pani dal kar 1-2 din aur chala lete hain🥹🥲
— anonymous Sharma (@Anonymouzsharma)
1.2020 ka calander abhi bhi wall pe hei
— chid (@chidanand165)
2. Tv remote ko rubbar band
3. Boost dabba mein chole
4. Naye chejo par cover nhi nikalna.
5.Dining table hote hue bhi niche khaana..
Yeh haal hai phone ke, for bhi Naya nahi le Raha!
— Harsh K Dubey (@Harsh_DubGaya)
— Ajay Khandelwal (@ajay_khandelwal)
कुछ लोगों ने दिखाया कि वो मोबाइल का कवर का नहीं चेंज करा रहे, वहीं कुछ ने यह दिखाया कि वो शैंपू खत्म होने पर बोतल में पानी डालकर यूजर करते हैं. एक यूजर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- ब्रांडेड बैग के बीच विमल मसाले का झोला लेकर चलता हूं.