जेन जी अपनी आदतों को लेकर हमेशा चर्चा का विषय बना रहता है. कभी उसके व्यवहार की चर्चा होती है, कभी वर्क कल्चर में उसके काम की, तो कभी लाइफ को लेकर उसके फैसलों की. एक चीज जो कॉन्सटेंट रहती है वो है जेन जी को लेकर चर्चा. अपने डेटिंग लाइफ और रिलेशनशिप्स को लेकर भी जेन जी की सोच अलग रही है. और उनमें से एक है शादी. शादी को लेकर जेन जी का अपना स्टैंड है, जेन जी का मानना है की शादी करनी ही नहीं है और अगर करनी है तो अपने टर्म्स और कंडीशन्स पर करनी है. लेकिन जेन जी शादी के कॉन्सेंप्ट में यकीन क्यों नहीं करती?
फेमस यूट्यूबर राज शमानी ने जेन जी की शादी की इसी अलग सोच पर अपनी बात रखी है. इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए राज शमानी ने शादी को लेकर जेन जी के अप्रोच के बारे में बात की है. पोस्ट में राज कहते हैं कि ये ऑन रिकॉर्ड है कि जेन जी किसी भी जेनरेशन की तुलना में सबसे लेट शादी करने वाली जेनरेशन है. और ऐसा नहीं है कि उन्हें परिवार नहीं चाहिए. उन्हें परिवार चाहिए.
यह भी पढ़ें: Gen Z Office Culture: Gen Z की वर्क कल्चर पर Gen Z में ही छिड़ी बहस! साथी एम्प्लॉय ने उठाए सवाल
जेन जी क्यों कर रही है लेट शादी?
राज शमानी कहते हैं कि जेन जी के इस मूव के पीछे एक बड़ा रीजन है.और वो ये है कि उसने एक पूरे जेनरेशन को गलत फैमिली का हिस्सा बनते देखा है. हम अपने आसपास बहुत से कपल और फैमिलीज को देखते है जो एक दूसरे के लिए सही मैच नहीं होते बसरते इसके एक दूसरे के साथ अपनी पूरी लाइफ बिताने को मजबूर होते है या उसे अपनी किस्मत मान चुके होते है. लेकिन जेन जी ये करने से बचती है. वो ये सोच कर भी डरती है कि अगर उसके और उसके पार्टनर के बीच में आपसी समझ नहीं रही या वो सही फैमिली में नहीं गई या गया तो उसकी पूरी लाइफ बर्बाद हो जाएगी.

क्या शादी में देरी का मतलब कमिटमेंट से डर?
शादी में देरी का मतलब कमिटमेंट से डर बिल्कुल नहीं है. जेन जी कमिटमेंट करने से नहीं कतरा रहीं लेकिन ये डर इस चीज का है कि क्या वो सही तरीके से इसे कर पाएगी या नहीं. जेन जी शादी करने से डरती है लेकिन वो चाहती है कि वो जब भी शादी करें तो उसके फ्यूचर में ऐसे सिच्युएशन्स ना बनें इसलिए जेन जी अपनी लाइफ के सबसे बड़े फैसलों में से एक शादी का फैसला लेने के लिए अपना पूरा वक्त लेना चाहती है. वो नहीं चाहती कि उसने अपने आसपास या परिवार में जो दूसरे लोगों के साथ होते हुए देखा है वो उसक साथ भी हो.
आपने अक्सर अपने आसपास या फैमिली में लोगों से सुना होगा की उनकी शादी 21-21 या 25 में हो गई थी. लेकिन जेन जी अपना घर बसाने से ज्यादा फोकस अपने करियर पर करना चाहती है. इसलिए जेन जी के लिए '30 इज़ द न्यू नॉर्मल'. और इसी के चलते जेन जी और उनके परिवारों के बीच अक्सर शादी के मुद्दे पर बहस छिड़ी रहती है.