scorecardresearch
 

मुंबई लोकल में पानी की एक बूंद भी नहीं गिराने का चैलेंज, नतीजा देख रह जाएंगे हैरान

मुंबई के एक कंटेंट क्रिएटर ने भीड़भाड़ वाली लोकल ट्रेन में चर्चगेट से विरार तक पानी से लबालब भरा गिलास ले जाकर एक अनोखा चैलेंज पूरा करने की कोशिश की. करीब 60 किलोमीटर लंबे इस सफर में उसे धक्का-मुक्की और भारी भीड़ का सामना करना पड़ा. ऐसे में सवाल यह है कि क्या वह पानी की एक बूंद गिराए बिना अपना चैलेंज पूरा कर पाया? आइए जानते हैं.

Advertisement
X
 सफर के दौरान कई यात्रियों की नजर भी गिलास पर पड़ी. (Photos: @prannayjoshi/Instagram)
सफर के दौरान कई यात्रियों की नजर भी गिलास पर पड़ी. (Photos: @prannayjoshi/Instagram)

मुंबई की लोकल ट्रेन को शहर की लाइफलाइन कहा जाता है. यहां रोजाना लाखों लोग भीड़, धक्का-मुक्की और भागदौड़ के बीच सफर करते हैं. लेकिन क्या कोई शख्स पानी से लबालब भरा गिलास लेकर चर्चगेट से विरार तक का सफर कर सकता है, वो भी बिना एक बूंद पानी गिराए? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक कंटेंट क्रिएटर ने यही कर दिखाने का दावा किया है.

खुद को दी अनोखी चुनौती

मुंबई के कंटेंट क्रिएटर प्रणय जोशी ने सोशल मीडिया पर यह अनोखा चैलेंज शेयर किया. उन्होंने एक गिलास को किनारे तक पानी से भरा और फिर चर्चगेट से विरार तक लोकल ट्रेन में सफर शुरू किया.

चैलेंज आसान नहीं था. ट्रेन में चढ़ते ही उन्हें भीड़ और धक्कों का सामना करना पड़ा. गिलास में पानी इतना भरा हुआ था कि जरा सी चूक होने पर पानी छलक सकता था.

हर स्टेशन के साथ बढ़ती गई मुश्किल

वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे-जैसे ट्रेन आगे बढ़ती है, भीड़ बढ़ती जाती है. यात्री लगातार ट्रेन में चढ़ते और उतरते रहते हैं. इस दौरान प्रणय गिलास को संभालने के लिए अपनी जगह बदलते रहे और पूरी कोशिश करते रहे कि पानी की एक बूंद भी बाहर न निकले.

Advertisement

सफर के दौरान कई यात्रियों की नजर भी गिलास पर पड़ी. कुछ लोग मुस्कुराते नजर आए, तो कुछ यह समझने की कोशिश करते दिखे कि आखिर वह कर क्या रहे हैं.

देखें वायरल वीडियो

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Prannay🐸 (@prannayjoshi)

ट्रेन के अंदर हुई बहस, फिर भी नहीं छोड़ा गिलास

चैलेंज के दौरान एक समय ऐसा भी आया जब ट्रेन के डिब्बे में यात्रियों के बीच बहस शुरू हो गई. इस अफरा-तफरी के बीच भी प्रणय ने गिलास को मजबूती से पकड़े रखा और उसे बचाने की कोशिश करते रहे.

विरार पहुंचकर दिखाया नतीजा

काफी मशक्कत के बाद जब प्रणय विरार स्टेशन पहुंचे, तो उन्होंने कैमरे के सामने गिलास दिखाया. वीडियो में गिलास लगभग पूरा भरा हुआ नजर आया. इसके बाद उन्होंने कैमरे की ओर थम्स-अप दिखाकर चैलेंज पूरा होने का जश्न मनाया.

सोशल मीडिया पर आई मजेदार प्रतिक्रियाएं

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं. कुछ लोगों ने प्रणय की तारीफ की, जबकि कुछ ने मजाक में इसे 'बेरोजगारी का चरम' बता दिया. वहीं कई यूजर्स का कहना था कि भीड़भाड़ वाली लोकल ट्रेन में पूरे सफर का वीडियो रिकॉर्ड करने वाले व्यक्ति को भी बराबर का श्रेय मिलना चाहिए.

हालांकि मुंबई लोकल में लोग रोज बैग, लैपटॉप और कई तरह का सामान संभालते हुए सफर करते हैं, लेकिन पानी से भरा गिलास लेकर करीब 60 किलोमीटर का सफर करने का यह अनोखा प्रयोग लोगों का ध्यान खींच रहा है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement