एक्टर से पॉर्न स्टार बने शेक्सपियर त्रिपाठी ने एडल्ट इंडस्ट्री का कड़वा सच बयां किया है. उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री के कई कलाकार हैं, जिन्हें मजबूरी में वेश्यावृत्ति में आना पड़ा.
हिंदी रश को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि मैं बहुत सारे एक्टर्स-एक्ट्रेसेस को जानता हूं, जिन्हें घर चलाने के लिए वेश्यावृत्ति में आना पड़ा. कोई किसी ना किसी ना कारण से इस पेशे में आया है.
उन्होंने दुबई पोटा पार्टी के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा कि इंडिया से कई लोग एजेंसी के जरिए दुबई पैसा कमाने जाते हैं. वहां पार्टी होती है, जिसमें चार-पांच लड़कियों का ग्रुप होता है.
शेक्सपियर ने खुलासा करते हुए कहा कि मैं एक ऐसी लड़की को जानता हूं, जो पार्टी के बाद अंधी होकर आई थी. सिर्फ दुबई नहीं बाकी कई बड़े देशो में ऐसी पार्टीज होती हैं.
कुछ लोग इन पार्टीज से मालामाल होकर आते हैं. तुरंत यहां गाड़ी-घर मिल जाता है. कुछ बुरा अनुभव रहता है. वहीं कुछ लोगों को प्यार भी होता है, तो वो लोग वहीं रुक जाते हैं.
शेक्सपियर ने कहा कि ऐसे काम करके कई इन्फ्लुएंसर की रातोरात लाइफ बदल गई है. क्योंकि वो जज करते हैं. मुझे कंडोम के ऐड मिलते हैं. कई लोग जानबूझकर ऐसे वीडियोज डालते हैं, ताकि उन्हें ऐसे ऑफर आए.
मुझे भी ऐसी पार्टी के ऑफर आते हैं. लेकिन अब लोग मुझे भी डरते भी हैं, क्योंकि अब मैं व्लॉगर बन चुका हूं. शेक्सपियर ने कहा कि इन पार्टीज के ड्रेस कोड भी होते हैं.
लड़कियां अपनी ग्रूमिंग पर ही लाखों खर्च कर देती हैं, तो इन्हें इन पार्टीज से अच्छा पैसा मिलता है. वो अच्छी लाइफ जी रही हैं. कई लोग ऐसी पार्टीज में जाने के लिए सर्जरी भी कराते हैं.
जब इन लोगों को उम्र हो जाता है, तो वो सप्लायर बन जाते हैं. पार्टीज में जानी वाली लड़कियां गोरी, पतली और गुडलुकिंग में होनी चाहिए. शेक्सपियर ने बताया कि इन पार्टीज में लोग लड़कियों के साथ बहुत क्रूर भी हो जाते हैं.
All Photos: Instagram @shakespearekamdev