scorecardresearch
 

महज 69 रुपये में ट्रेन से दिखा हिंद महासागर! खिड़की के बाहर का नजारा देख हैरान रह गया लड़का, Video

झरने और नदियां तो ट्रेन में सफर करने के दौरान देखने को मिल जाते हैं, लेकिन कंटेंट क्रिएटर ने ट्रेन का वीडियो शेयर किया है. उसमें खिड़की के बाहर हिंद महासागर का शानदार नजारा देखने को मिल रहा है, जिसे देखकर कोई भी चौंक जाएगा. सबसे खास बात यह है कि 100 रुपये से भी कम कीमत पर आप इस ट्रेन में सफर कर सकते हैं.

Advertisement
X
 श्रीलंका में ट्रेन जर्नी से आप समुद्र देख सकते हैं. (PHOTO:ITG)
श्रीलंका में ट्रेन जर्नी से आप समुद्र देख सकते हैं. (PHOTO:ITG)

Indian Ocean Train View:  पहाड़ों पर लोग घूमने जाते हैं, लेकिन कई बार मंजिल तक पहुंचने का सफर ही बेहद शानदार होता है, जिसे देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो जाते हैं. ट्रेन में सफर तो आपने खूब किया होगा और ट्रेन से कई झरनें, नदियां और पहाड़ भी देखे होंगे. ट्रेवलिंग की खूबसूरती वो है, जब आप ट्रेन से ही कोई ऐसा मोमेंट कैप्चर कर लें, जिसे देखकर आप शॉक्ड रह जाएं. ऐसा ही नजारा हाल ही में एक सोशल मीडिया पर ट्रेवल कंटेंट क्रिएटर ने श्रीलंका जर्नी के दौरान देखा.

जयंत शर्मा नाम के एक क्रिएटर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर हर कोई चौंक गया है. ट्रेन में सफर करने के दौरान आपने जंगल, खाली मैदान और पुराने घर ही देखे होंगे, लेकिन जयंत ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें ट्रेन से आप समुद्र शानदार नजारे देख सकते हैं, इस ट्रेन में सफर के दौरान बाहर इतने बेहतरीन सीन देखने को मिलते हैं कि आप एक पल के लिए भी सोना नहीं चाहेंगे. 

ट्रेन से दिखता हिंद महासागर का नजारा

क्रिएटर ने श्रीलंका में कोलंबो फोर्ट से गाले तक की ट्रेन जर्नी का एक्सपीरियंस शेयर किया है, जो उनको किसी सपने जैसा लगा. वीडियो में रास्ते भर उनको शानदार बीच और हिंद महासागर दिखाई दिया. यह काफी चौंकाने वाला है कि ट्रेन में बैठकर आप हिंद महासागर में उठती लहरों को देख सकते हैं. 

Advertisement

कोलंबो किले शुरू होता है सफर

वीडियो शेयर करते हुए जयंत ने लिखा, 'मुझे ट्रेन की ऐसे सफर की उम्मीद नहीं थी. कुछ ही डॉलर में आप कोलंबो से गाले तक का सफर कर सकते हैं और खिड़की के ठीक बाहर हिंद महासागर का नजारा देख सकते हैं. अगर आप मिरिसा जा रहे हैं तो मतारा की ओर भी जा सकते हैं.' 

ट्रेन जर्नी के बारे में बताते हुए उन्होंने बताया कि यह ट्रेन कोलंबो किले से शुरू होती है, फिर माउंट लाविनिया, कलुतारा, हिक्काडुवा और गाले से होते हुए अपने आखिरी स्टेशन मतारा पहुंचती है. कोलंबो किले से गाले तक जाने में लगभग 2 से 3 घंटे लग सकते हैं. 

100 रुपये से भी कम है ट्रेन की टिकट 

क्रिएटर के लिए सबसे ज्यादा शॉकिंग इस 3 घंटे की ट्रेन की टिकट बेहद किफायती है, उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया है कि थर्ड क्लास की टिकट की कीमत करीबन 240 LKR यानी  लगभग 69.16 रुपये है. जबकि सेकेंड केटेगरी की टिकट का प्राइस लगभग 500 LKR यानी 144 रुपये है.

समुद्री नजारे देखने के लिए जरूरी टिप

क्रिएटर ने लोगों को इस ट्रेन जर्नी के बारे में जानकारी देते हुए कुछ खास टिप्स भी दी. उन्होंने कहा कि इस सफर के लिए स्टेशन पर जाकर ट्रेन खरीदें और साउथ की तरफ जाते हुए आप राइट साइड सीट पर बैठें. इसके अलावा विंडो सीट चाहते हैं तो जल्दी बोर्डिंग करें. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement