scorecardresearch
 

शिमला-मनाली की भीड़ में नहीं फंसना? घूम आएं भारत की ये 5 शांत जगहें, मन को मिलेगा सुकून

गर्मियों में अगर आप भीड़भाड़ वाले हिल स्टेशनों से दूर सुकून भरी छुट्टियां बिताना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको भारत की कुछ ऐसी खूबसूरत जगहों के बारे में बताएंगे, जहां ठंडा और सुहावना मौसम, शानदार नजारे और नेचर के बीच सुकून के पल बिताने का मौका मिलेगा.

Advertisement
X
चिलचिलाती गर्मी में सुकून और ठंडक का मजा दिलाएंगी भारत की ये 5 जगहें (Photo-ITG)
चिलचिलाती गर्मी में सुकून और ठंडक का मजा दिलाएंगी भारत की ये 5 जगहें (Photo-ITG)

गर्मियों के मौसम में ज्यादातर लोग ऐसी जगह घूमना पसंद करते हैं, जहां ठंडी हवा, खूबसूरत नजारे और सुकून भरा माहौल मिल सके. ऐसे में ज्यादातर लोग शिमला-मनाली जैसे फेमस हिल स्टेशन पर जाना पसंद करते हैं. हालांकि, इन जगहों पर काफी ज्यादा भीड़ होने की वजह से कई बार लोग अपनी छुट्टियां पूरी तरह एंजॉय नहीं कर पाते. ऐसे में अगर आप इस बार किसी ऐसी जगह घूमने जाना चाहते हैं, जहां नेचर के करीब रहकर सुकून के पल बिताए जा सकें तो भारत में कई खूबसूरत डेस्टिनेशन मौजूद हैं.

उत्तराखंड की वादियों से लेकर केरल के हरे-भरे पहाड़ों तक, ये जगहें न सिर्फ गर्मी से राहत देती हैं, बल्कि भीड़भाड़ से दूर यादगार अनुभव भी देती हैं. तो आइए जानते हैं भारत की 5 ऐसी शानदार जगहों के बारे में जो आपकी समर वेकेशन को खास बना सकती हैं.

उत्तराखंड का चोपता
उत्तराखंड का चोपता अपनी हरी-भरी घास के मैदानों, बर्फ से ढकी चोटियों और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है. गर्मियों में यहां का मौसम बेहद सुहावना रहता है. तुंगनाथ मंदिर तक जाने वाला ट्रेक और रास्ते में दिखने वाले जंगली फूल इस जगह की खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं. शाम के समय यहां से दिखाई देने वाला सूर्यास्त पर्यटकों को खास तौर पर पसंद आता है.

हिमाचल प्रदेश का पालमपुर
धौलाधार पर्वत श्रृंखला की गोद में बसा पालमपुर अपने चाय बागानों और नेचर की सुंदरता के लिए मशहूर है. यहां की शांत वादियां, देवदार और चीड़ के जंगल, झरने और हरियाली से भरे रास्ते नेचर लवर्स को खूब पसंद आते हैं. अगर आप भीड़ से दूर सुकून भरी छुट्टियां बिताना चाहते हैं तो पालमपुर एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है.

Advertisement

पश्चिम बंगाल का कालिम्पोंग
दार्जिलिंग के पास स्थित कालिम्पोंग एक छोटा लेकिन बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है. यहां तिब्बती मठ, रंग-बिरंगे ऑर्किड गार्डन और हिमालय के शानदार नजारे देखने को मिलते हैं. गर्मियों के दौरान यहां का मौसम घूमने के लिए एकदम परफेक्ट है. स्थानीय संस्कृति, टेस्टी खाना और शांत माहौल इस जगह को खास बनाते हैं.

तमिलनाडु का यरकौड
तमिलनाडु के शेवरॉय पहाड़ों में स्थित यरकौड दक्षिण भारत के कम चर्चित लेकिन बेहद खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक है. यहां कॉफी और काली मिर्च के बागान, झीलें और खूबसूरत व्यू प्वाइंट पर्यटकों को खूब पसंद आते हैं. यह जगह उन लोगों के लिए आदर्श है जो नेचर के बीच कुछ दिन सुकून से बिताना चाहते हैं.

केरल का वायनाड
पश्चिमी घाट की पहाड़ियों में बसा वायनाड नेचर लवर्स के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है. घने जंगल, झरने, कॉफी के बागान और वन्यजीव इस जगह की पहचान हैं. चेंब्रा पीक, एडक्कल गुफाएं और बाणासुरा सागर डैम यहां के मुख्य पर्यटन स्थल हैं. गर्मियों में यहां का मौसम सुहावना रहता है, जिससे यह छुट्टियां बिताने के लिए एक शानदार डेस्टिनेशन बन जाता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement