जुलाई का महीना घूमने-फिरने के लिए काफी अच्छा माना जाता है लेकिन इस दौरान देश के कई हिस्सों में होने वाली भारी बारिश ट्रैवल प्लान पर पानी फेर सकती है. ऐसे में अगर आप ऐसी जगहों की तलाश कर रहे हैं, जहां जुलाई में भी मौसम सुहावना रहे और बारिश कम हो तो भारत में कई ऐसे डेस्टिनेशन मौजूद हैं. यहां आप बिना बारिश की चिंता किए खूबसूरत नजारों, एडवेंचर और स्थानीय संस्कृति का आनंद ले सकते हैं. आइए जानते हैं भारत की उन खास जगहों के बारे में, जहां जुलाई में घूमने का मजा दोगुना हो जाता है.
लेह-लद्दाख
जुलाई में घूमने के लिए लेह-लद्दाख सबसे बेहतरीन जगहों में से एक है. यह इलाका रेन-शैडो क्षेत्र में आता है, इसलिए यहां बारिश बहुत कम होती है. पांगोंग झील, नुब्रा वैली और प्राचीन मठ यहां घूमने की मुख्य जगहे हैं.
हिमाचल प्रदेश का स्पीति वैली
अगर आप भीड़भाड़ से दूर सुकून भरी जगह की तलाश में हैं तो हिमाचल प्रदेश का स्पीति वैली आपके लिए परफेक्ट है. जुलाई में यहां मौसम साफ रहता है और आसपास की पहाड़ियां बेहद खूबसूरत दिखाई देती हैं.
अरुणाचल प्रदेश का तवांग
शांत वातावरण, खूबसूरत झीलों और बौद्ध संस्कृति के लिए मशहूर तवांग जुलाई में घूमने के लिए शानदार जगह है. यहां की हरियाली और प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों को खूब पसंद आती है.
हिमाचल प्रदेश का लाहौल वैली
लाहौल वैली भी जुलाई में कम बारिश वाले क्षेत्रों में शामिल है. बर्फ से ढकी चोटियां, शांत गांव और खूबसूरत सड़कें इसे नेचर लवर्स के लिए एक खास डेस्टिनेशन बनाती हैं.
राजस्थान का माउंट आबू
राजस्थान का इकलौता हिल स्टेशन माउंट आबू जुलाई में भी ठंडा और सुहावना बना रहता है. यहां स्थित नक्की झील, दिलवाड़ा मंदिर और खूबसूरत व्यू पॉइंट्स लोगों को खूब पसंद आते हैं.
हिमाचल प्रदेश का किन्नौर
सेब के बाग, पारंपरिक गांव और शानदार पहाड़ी नजारे किन्नौर को खास बनाते हैं. जुलाई में यहां का मौसम सुहावना रहता है, जिससे घूमने का अनुभव और भी यादगार बन जाता है.
अगर आप जुलाई में भारी बारिश से बचते हुए घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ये डेस्टिनेशन आपके लिए बेहतरीन साबित हो सकते हैं. यहां आपको खूबसूरत नजारे, सुहावना मौसम और यादगार ट्रैवल एक्सपीरियंस का आनंद लेने का मौका मिलेगा.
जुलाई में ट्रिप प्लान करते समय इन बातों का रखें ध्यान
ट्रिप प्लान करने से पहले मौसम का अपडेट जरूर चेक करें.
ट्रैवल के दौरान लेयर वाले कपड़े साथ रखें, क्योंकि पहाड़ी इलाकों में मौसम तेजी से बदल सकता है.
होटल और ट्रांसपोर्ट की एडवांस बुकिंग कर लें, ताकि ट्रैवल के दौरान किसी परेशानी का सामना न करना पड़े.