scorecardresearch
 

'देर आए दुरुस्त आए...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बोले मुरली मनोहर जोशी

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मुरली मनोहर जोशी ने कहा, 'देर आए दुरुस्त आए.' उन्होंने छात्र आंदोलन के शांतिपूर्ण समापन पर बधाई देते हुए शिक्षा जगत में जल्द शांति लौटने की उम्मीद जताई.

Advertisement
X
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मुरली मनोहर जोशी का रियक्शन आया है. (Photo: PTI/File)
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मुरली मनोहर जोशी का रियक्शन आया है. (Photo: PTI/File)

नीट-यूजी पेपर लीक विवाद और देशभर में जारी छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार (25 जुलाई) को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. उनके इस्तीफे के बाद बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कहा, 'देर आए दुरुस्त आए.'

मुरली मनोहर जोशी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि 'श्री धर्मेंद्र प्रधान ने त्यागपत्र दे दिया है. आशा करता हूं कि प्रधानमंत्री जी भी इस पर शीघ्र ही समयोचित निर्णय लेंगे.' इसके साथ ही उन्होंने आंदोलन में शामिल छात्रों को भी बधाई दी. जोशी ने कहा कि वह उन सभी छात्रों को बधाई देते हैं, जिन्होंने आंदोलन को शांतिपूर्वक समाप्त किया. उन्होंने उम्मीद जताई कि अब भारतीय शिक्षा जगत में जल्द शांति स्थापित होगी और छात्रों को अपने उज्ज्वल भविष्य और प्रगति के लिए व्यापक अवसर मिलेंगे.

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा कथित नीट-यूजी पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ियों को लेकर लंबे समय से जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच आया है. छात्र संगठन लगातार उनके इस्तीफे की मांग कर रहे थे.

सरकार ने की थी कार्रवाई

Advertisement

20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से निकाले गए 'चलो संसद' मार्च के दौरान सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई थी. इस दौरान हुई झड़प के कई वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुए थे. इसके बाद देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन तेज हो गए. इस बीच सरकारी सूत्रों के हवाले से खबरें सामने आई थीं कि धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे. वहीं, बढ़ते विरोध और छात्रों की नाराजगी के बीच सरकार ने शुक्रवार रात नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के 47 कर्मचारियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की थी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement