scorecardresearch
 

'आदिपुरुष मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती', रणबीर की 'रामायण' के बीच बोले मनोज मुंतशिर, मांगी माफी

रणबीर कपूर की रामायण से पहले राइटर मनोज मुंतशिर ने प्रभास वाली आदिपुरुष के लिए जनता से माफी मांगी है. उन्होंने इस फिल्म को अपने जीवन की सबसे बड़ी भूल कहा.

Advertisement
X
आदिपुरुष पर बोले मनोज मुंतशिर (Photo: Instagram @manojmuntashir/IMDb)
आदिपुरुष पर बोले मनोज मुंतशिर (Photo: Instagram @manojmuntashir/IMDb)

रणबीर कपूर वाली रामायण का क्रेज इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है. ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर ये फिल्म अपना डंका बजा रही है. पूरे बॉलीवुड, सिनेमा लवर्स और राम भक्तों को इस फिल्म से बड़ी उम्मीदें हैं. पहली बार भारत के कल्चर से जुड़ी एक फिल्म इतने बड़े स्टेज पर प्रेजेंट की जा रही है, जो अपने आप में गर्व की बात है. 

बॉलीवुड में पहले भी रामायण की कहानी पर फिल्म बनी है. तीन साल पहले डायरेक्टर ओम राउत आदिपुरुष नाम से फिल्म लाए थे, जो रामायण की ही कहानी पर आधारित थी. लेकिन इस फिल्म ने जो निराशा लोगों को दी, उसे आजतक कोई नहीं भुला पाया. फिल्म के विजुअल्स से लेकर डायलॉग्स, हर चीज को तगड़ी आलोचना मिली. 

प्रभास की आदिपुरुष पर फिर हुई चर्चा

आदिपुरुष फिल्म के डायलॉग्स की सबसे ज्यादा चर्चा हुई थी. उसमें जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया गया था, उससे कई लोगों की भावनाएं आहत हुई थीं. फिल्म के डायलॉग्स मशहूर लिरिक्स राइटर मनोज मुंतशिर ने लिखे थे. उन्होंने तब भी लोगों से माफी मांगी थी और अब भी उन्होंने आदिपुरुष फिल्म में काम करने के लिए लोगों को सॉरी कहा है. 

टाइम्स नाऊ संग बातचीत में राइटर ने कहा- आदिपुरुष मेरे जीवन की सबसे बड़ी भूल थी. उस फिल्म को डिफेंड करना उससे भी बड़ी भूल थी. जो फिल्म के इर्द-गिर्द मुझसे हुआ है, मैं उन सब चीजों के लिए शर्मिंदा हूं. उन सबके लिए मैं इस देश से हाथ जोड़कर क्षमा मांगता हूं. मैं राष्ट्र अहंकार और बेईमानी को माफ नहीं करता, और मैं ऐसी बातों से खुद को दूर रखना चाहता हूं. मैं ये भी स्पष्ट करना चाहता हूं कि हनुमान जी के बारे में मेरे कुछ बयानों को गलत संदर्भ में लिया गया था. 

Advertisement

मनोज मुंतशिर ने आगे अपने विवादित डायलॉग्स जैसे 'तेल तेरे बाप का...' जैसे डायलॉग लिखने पर भी सफाई दी. उन्होंने कहा कि अब जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं, तो मुझे शर्मिंदगी महसूस होती है कि मैंने वो डायलॉग लिखे थे. मुझे नहीं मालूम कि मैंने कौनसे नशे में वो सबकुछ लिखा था.

क्यों ट्रोल हुई थी आदिपुरुष?

बता दें कि फिल्म आदिपुरुष उस समय अपने बजट और कास्ट को लेकर भी सुर्खियों में बनी थीं. फिल्म का बजट 500 करोड़ के आसपास बताया गया था, जिसमें साउथ के सुपरस्टार प्रभास को शामिल किया गया. उन्होंने राम का किरदार निभाया था. लेकिन वो उसमें बिल्कुल फिट नहीं बैठे थे, जिससे लोगों की भावनाएं आहत हुई थीं. वहीं सैफ अली खान ने रावण का रोल प्ले किया था, जो अपने लुक्स को लेकर काफी चर्चा में आए थे. फिल्म का VFX सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना था. 

कब आ रही रणबीर की रामायण?

अब लोगों की नजरें रणबीर वाली रामायण पर है क्योंकि इसे नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं. वहीं DNEG वाले नमित मल्होत्रा इसपर 4000 करोड़ रुपये खर्च करके फिल्म को बना रहे हैं, जो अपने शानदार VFX के लिए जाने जाते हैं. फिल्म में यश भी हैं जो रावण का रोल प्ले करेंगे. ये दो पार्ट में बन रही एपिक फिल्म है, जिसका पहला पार्ट इसी साल दिवाली पर आ रहा है. फिल्म का ट्रेलर भी जल्द रिलीज होने वाला है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement