महिला प्रीमियर लीग (Women's Premier League) भारत में महिलाओं की एक प्रमुख टी20 क्रिकेट लीग है, जिसमें देश-विदेश की शीर्ष महिला क्रिकेटर भाग लेती हैं. इस लीग का आयोजन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा किया जाता है.
WPL का तीसरा सीजन फरवरी-मार्च 2025 के बीच आयोजित होने की योजना है. इससे पहले, 15 दिसंबर 2024 को बेंगलुरु में खिलाड़ियों की मिनी नीलामी आयोजित की गई थी, जिसमें विभिन्न फ्रेंचाइजियों ने अपनी टीमों को मजबूत करने के लिए खिलाड़ियों का चयन किया.
लीग में पांच टीमें हिस्सा लेती हैं- मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात जायंट्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और यूपी वॉरियर्स. प्रत्येक टीम में भारतीय और विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं, जो अपने प्रदर्शन से दर्शकों का मनोरंजन करती हैं.
WPL 2025 के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग JioCinema पर होगी, जबकि टेलीविजन पर इसका प्रसारण Sports18 चैनल पर किया जाएगा.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को हराकर महिला प्रीमियर लीग के चौथे सीजन का खिताब जीता. मैच के बाद विजेता और उपविजेता टीम को बंपर प्राइज मनी हासिल हुई. प्राइज मनी की राशि पिछले सीजन के समान ही रही और इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया था.
RCB ने WPL 2026 के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है जिसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिली है.
तेज बुखार और गंभीर फ्लू से जूझते हुए भी स्मृति मंधाना ने WPL फाइनल में वह पारी खेली, जो सिर्फ स्कोरकार्ड नहीं, इतिहास में दर्ज होगी. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 204 रनों के दबाव भरे चेज में 41 गेंदों पर 87 रन बनाकर उन्होंने RCB को दूसरा खिताब दिलाने की नींव रखी.
RCB ने WPL 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है. स्मृति मंधाना की कप्तानी में टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया. विराट कोहली ने जीत के बाद टीम को खास संदेश दिया. IPL और WPL दोनों ट्रॉफी एक साथ जीतने वाली RCB पहली फ्रेंचाइजी बनी.
RCB vs DC, WPL 2026 Final: महिला प्रीमियर लीग के चौथे सीजन के खिताबी मुकाबले में आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स की टक्कर हुई. इस मुकाबले में आरसीबी ने जीत हासिल की. दिल्ली की टीम लगातार चौथे सीजन खिताबी मुकाबला खेल रही थी, लेकिन वो खिताब नहीं जीत सकी.
WPL 2026 के फाइनल में RCB और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने होंगी. RCB दूसरी बार खिताब जीतकर मुंबई इंडियंस की बराबरी करना चाहेगी, जबकि दिल्ली तीन फाइनल हारने के बाद पहली ट्रॉफी की तलाश में है. मंधाना बनाम जेमिमा की कप्तानी इस मुकाबले को और खास बनाती है.
Giants vs Capitals Eliminator 2026: महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स की टीमें आमने-सामने हुईं. इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को सात विकेट से शिकस्त देकर फाइनल का टिकट कटाया.
दिल्ली कैपिटल्स ने अंकतालिका में तीसरे स्थान पर रहकर एलिमिनेटर के लिए क्वालिफाई किया है. अब उसका सामना एलिमिनेटर में गुजरात जायंट्स से होना है. एलिमिनेटर में जो भी टीम जीतेगी, वो आरसीबी के खिलाफ खिताबी मुकाबला खेलेगी.
Gujarat Giants (GG) vs Mumbai Indians (MI): विमेंस प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच मुकाबला शुक्रवार को खेला गया. इस मैच में गुजरात ने 11 रनों से जीत हासिल की और एलिमिनेटर में जगह बना ली है. यह पहली बार है जब डब्लूपीएल के इतिहास में मुंबई को गुजरात ने हराया है.
Royal Challengers Bengaluru (RCB) vs UP Warriorz (UPW): महिला प्रीमियर लीग में गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला यूपी से हुआ. आरसीबी ने इस मैच में 8 विकेट से जीत हासिल की और फाइनल का टिकट हासिल कर लिया. वहीं, यूपी का सेमीफाइनल में पहुंचने का सफर अब खत्म हो गया है.
दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स पर गुजरात जायंट्स के खिलाफ WPL मैच में स्लो ओवर-रेट के लिए ₹12 लाख का जुर्माना लगा है. इसी मैच में गुजरात ने सोफी डिवाइन की शानदार गेंदबाजी के दम पर दिल्ली को तीन रन से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की.
WPL में आखिरकार पहला शतक लग गया. मुंबई इंडियंस की ऑलराउंडर नेट साइवर-ब्रंट ने ये ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की. नेट साइवर-ब्रंट ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच में नाबाद 100 रन बनाए.
भले ही क्रिकेटर के तौर पर अजितेश अर्गल का सुनहर सफर अधूरा रह गया हो, लेकिन महिला प्रीमियर लीग जैसे बड़े मंच पर अंपायर बनकर लौटना इस बात का सबूत है कि अजितेश अर्गल और क्रिकेट की कहानी अभी खत्म नहीं हुई है.
दिल्ली कैपिटल्स ने महिला प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन करते हुए आरसीबी को सात विकेट से हराया. पहले गेंदबाजी करते हुए दिल्ली ने आरसीबी को 109 रन पर रोका और फिर 26 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया. इस जीत से दिल्ली दूसरे स्थान पर पहुंच गई.
दिल्ली कैपिटल्स की धाकड़ खिलाड़ी लिजेल ली (Lizelle Lee) पर WPL कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने के लिए 10% मैच फीस का जुर्माना और एक डिमेरिट पॉइंट लगाया गया. मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में विवादित स्टंपिंग के बाद उन्होंने नाराजगी जताई. ली ने Level 1 अपराध स्वीकार किया, जिस पर मैच रेफरी का फैसला अंतिम होता है.
Delhi Capitals (DC) vs Mumbai Indians (MI): WPL में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच वडोदरा में मंगलवार को मुकाबला खेला गया. इस मैच में दिल्ली ने 7 विकेट से जीत हासिल की. जेमिमा ने शानदार फिफ्टी लगाई.
16 वर्षीय दीया यादव ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में डेब्यू कर WPL इतिहास की सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड बनाया. वहीं, मुंबई इंडियंस ने भी वैष्णवी शर्मा को डेब्यू का मौका दिया. चोट के कारण जी कमलिनी टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं.
मुंबई इंडियंस की युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज गुनालन कामिलिनी चोट के कारण WPL 2026 से बाहर हो गई हैं. उनकी जगह अंडर-19 वर्ल्ड कप की स्टार गेंदबाज वैष्णवी शर्मा को टीम में शामिल किया गया है. मुंबई इंडियंस फिलहाल अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है और अगला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से खेलेगी.
गौतमी नाइक के 73 रनों की दमदार पारी और सयाली सतघरे की किफायती व घातक गेंदबाज़ी (3/21) की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात जायंट्स को 61 रनों से हराकर विमेंस प्रीमियर लीग में लगातार पांचवीं जीत दर्ज की और नॉकआउट में जगह पक्की करने वाली पहली टीम बनी.
WPL 2026 में आज (19 जनवरी 2026) गुजरात जायंट्स (GG) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच मैच है. यह मुकाबला Kotambi Stadium वडोदरा में है. मैच से जुड़े सभी अहम अपडेट्स यहां चेक करें.
महिला प्रीमियर लीग में अब तक कोई भी खिलाड़ी शतक नहीं लगा पाई हैं. स्मृति मंधाना दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में शतक बनाने के करीब पहुंच गई थीं, लेकिन वो इस माइलस्टोन को हासिल करने में कामयाब नहीं हो सकीं.