एक जैसी हुडी पहने दिखाई दिए रश्मिका मंदाना-विजय, साथ मनाएंगे न्यू ईयर!

27 DEC 2025

Photo: Instagram/@rashmika_mandanna

बॉलीवुड और साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और एक्टर विजय देवरकोंडा को हाल ही में एक जैसा आउटफिट पहने हैदराबाद एयरपोर्ट पर देखा गया.

नेचर कोट्स इन हिंदी

Photo: Screengrab

डेटिंग अफवाह के बीच सोशल मीडिया पर आग की तरह दोनों की फोटोज वायरल हुई. इस दौरान दोनों को एक जैसी हुडी पहने देखा गया.

Photo: Screengrab

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों के लिए एक साथ छुट्टी मनाने विदेश गए हैं.

Photo: Screengrab

वे हैदराबाद एयरपोर्ट पर एक साथ नजर आए. विजय ने ग्रे कलर की हुडी और अपनी पसंदीदा बीनी कैप पहनी थी, जबकि रश्मिका ब्लैक आउटफिट में थीं.

Photo: Instagram/@rashmika_mandanna

दोनों की हुडी का कलर भले ही एक जैसा नहीं था, लेकिन हुडी पर लिखा हुआ मैसेज एक जैसा था. जो पैप्स की नजरों से बच नहीं सका.

Photo: Instagram/@rashmika_mandanna

वहीं इस बीच क्रिसमस के मौके पर  रश्मिका ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया. जिसमें वह एक बड़े क्रिसमस ट्री के बगल में खड़ी थीं. फैंस ने कमेंट सेक्शन में विजय के बारे में भी सवाल किया.

Photo: Instagram/@rashmika_mandanna

इससे पहले रश्मिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एयरपोर्ट के अंदर अपने सूटकेस के साथ अपनी एक फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा, 'और अब छुट्टियों का टाइम है.'

Photo: Instagram/@rashmika_mandanna

रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने अक्टूबर में सगाई कर ली थी. उम्मीद है कि यह कपल फरवरी 2026 में अपने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी करेगा.

Photo: Screengrab

हालांकि, अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है. रश्मिका ने भी हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी शादी की पुष्टि या इनकार करने से मना कर दिया.

Photo: Screengrab

Read Next