scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

कुकू कोहली की प्रार्थना सभा में टूटीं अरुणा ईरानी, विक्की-कटरीना भी पहुंचे, नहीं दिखे अजय देवगन

Kuku Kohli Prayer Meet
  • 1/12

90s में बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर रहे कुकू कोहली का निधन हो चुका है. 25 अगस्त को उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली. 

Kuku Kohli Prayer Meet
  • 2/12

कुकू कोहली के जाने से उनकी दूसरी पत्नी अरुणा ईरानी पर दुखों का पहाड़ सा टूट पड़ा है. एक्ट्रेस बेहद उदास और परेशान हैं. शनिवार 29 अगस्त के दिन डायरेक्टर की याद में एक प्रार्थना सभा रखी गई थी, जहां अरुणा जी को इमोशनल होते हुए देखा गया.

Kuku Kohli Prayer Meet
  • 3/12

प्रार्थना सभा से कई सारी तस्वीरें सामने आईं. इनमें हमने अनिल कपूर को अरुणा ईरानी के साथ बैठकर उनका हौसला बढ़ाते हुए देखा. इस दौरान कुकू कोहली की दोनों बेटियां भी वहीं मौजूद थीं.

Advertisement
Kuku Kohli Prayer Meet
  • 4/12

कुकू कोहली को अंतिम श्रद्धांजलि देने विक्की कौशल और कटरीना कैफ भी पहुंचे थे. उनके साथ शाम कौशल और सनी कौशल भी थे. 

Kuku Kohli Prayer Meet
  • 5/12

बॉलीवुड से कई सारे सेलेब्स ने कुकू कोहली की प्रार्थना सभा में शिरकत की. मशहूर कॉमिक एक्टर राजपाल यादव सफेद धोती-कुर्ते में वहां पहुंचे थे. 

Kuku Kohli Prayer Meet
  • 6/12

वेटरन एक्ट्रेस आशा पारेख भी कुकू कोहली को अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंची थीं. इस दौरान उन्होंने अरुणा ईरानी को भी इस मुश्किल घड़ी से बाहर निकलने के लिए सहारा दिया.

Kuku Kohli Prayer Meet
  • 7/12

सोनाक्षी सिन्हा की मां पूनम सिन्हा भी मुमताज का हाथ थामे प्रार्थना सभा में पहुंची थीं. वो भी अरुणा ईरानी की बेहद करीबी में से एक हैं. 

Kuku Kohli Prayer Meet
  • 8/12

दिग्गज कलाकार सरिता जोशी भी अपनी बेटी केतकी दवे के साथ कुकू कोहली की प्रार्थना सभा में शामिल हुई थीं. दोनों को इस दौरान एक ही साथ अंदर जाते हुए देखा गया था.

Kuku Kohli Prayer Meet
  • 9/12

सुनील पाल भी प्रार्थना सभा में शामिल हुए, वो बेहद सिंपल लुक में नजर आए थे. उनके अलावा और भी कई सारे बॉलीवुड सेलेब्स वहां मौजूद थे.

Advertisement
Kuku Kohli Prayer Meet
  • 10/12

जैकी श्रॉफ और अनुपम खेर ने कुकू कोहली को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की. कुकू कोहली का पूरा परिवार उन्हें आखिरी बार विदा करने एकजुट हुआ था.

Kuku Kohli Prayer Meet
  • 11/12

इस प्रार्थना सभा से अजय देवगन गायब दिखे. उन्हें हिंदी सिनेमा का स्टार बनाने के पीछे कुकू कोहली का बड़ा हाथ रहा था. उन्होंने ही अजय को फूल और कांटे फिल्म से लॉन्च किया था. डायरेक्टर के जाने से वो भी बेहद दुखी होते हुए नजर आए थे.

Kuku Kohli Prayer Meet
  • 12/12

All Photos: Vinod Singh

Advertisement
Advertisement