scorecardresearch
 

'हम भी इंसान', कटरीना की ट्रोलिंग पर शोभिता ने दिखाया आईना

कटरीना कैफ को मां बनने के बाद उनके बढ़े हुए वजन और बदले लुक की वजह से ट्रोलिंग किया जा रहा है. उनके सपोर्ट में कई सेलिब्रिटी ने अपना पक्ष रखा है.

Advertisement
X
शोभिता ने कटरीना के सपोर्ट में ट्रोलर्स को लगाई फटकार
शोभिता ने कटरीना के सपोर्ट में ट्रोलर्स को लगाई फटकार

बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ कुछ दिनों से अपने बढ़े हुए वजन को लेकर लगातार ट्रोल हो रही हैं. पिछले साल मां बनने के बाद कटरीना जब हाल ही में अंबानी परिवार के गणपति समारोह में नजर आई, तो उनके लुक और पोस्टपार्टम बॉडी को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें होने लगीं. 

कटरीना को उनके बढ़े वजन और बदले लुक को लेकर ट्रोल किया गया. उनकी सोशल मीडिया पर खूब आलोचना की गई. उनके सपोर्ट में सलमान खान से लेकर ऋतिक रोशन सहित कई सेलिब्रिटी ने ट्रोलर्स की जमकर क्लास लगाई. अब कटरीना के सपोर्ट में साउथ एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है. 

शोभिता से जब एक इवेंट के दौरान फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं को लगातार जज किए जाने के बारे में पूछा गया. तो उन्होंने इस पर कहा कि महिलाओं से अक्सर एक साथ कई तरह की उम्मीद की जाती हैं. 

उन्होंने कहा कि महिलाओं से मजबूत होने की उम्मीद की जाती है, उनसे संवेदनशील होने की उम्मीद की जाती है और उनसे कई चीजों की अपेक्षा होती है लेकिन हर महिला चीजों को अपने-अपने तरीके से संभालती है, इसलिए इसका कोई एक नियम नहीं होना चाहिए. अगर आप कहते हैं कि पब्लिक क्रिटिसिज्म निराशाजनक होता है, तो सच में कई लोगों के लिए ऐसा ही होगा. हम सभी इंसान हैं और हर कोई अपने तरीके से इसको डील करता है.

Advertisement

सलमान ने भी उठाया था सवाल

हाल ही में कटरीना के सपोर्ट में सलमान खान भी नजर आए थे. उन्होंने ट्रोलर्स को जमकर फटकार लगाई थी. बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में सलमान खान ने सवाल किया था कि बच्चे के जन्म के बाद किसी महिला के बढ़े हुए वजन और उसके लुक के बारे में इतनी चर्चा क्यों हो रही है. बच्चे के डिलीवरी के बाद वजन बढ़ना आम बात है. कई महिलाओं के साथ ऐसा होता है. उन्होंने कहा कि प्रेग्नेंट होने के बाद सब का वजन बढ़ता है.

सलमान ने कहा था कि कटरीना अभी मदरहुड को एंजॉय कर रही हैं और जब वह फिल्म में वापसी करेंगी, तो वह धीरे-धीरे अपने शेप में आ जाएंगी. नई मां को अपने परिवार और बच्चे के साथ समय बिताने के लिए जरूरी स्पेस मिलना चाहिए. बता दें कि इस मामले में अभी तक कटरीना और उनके पति विक्की कौशल ने रिएक्ट नहीं किया है. वे अपने निजी जीवन के इस खास पल को एंजॉय कर रहे हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement