वेलेंटाइन डे (Valentine Day) हर साल 14 फरवरी को मनाया जाता है. इस दिन को प्यार का दिवस भी कहा जाता है. यह संत वेलेंटाइन नाम के एक ईसाई शहीद के सम्मान में ईसाई पर्व दिवस के रूप में सामने आया था. बाद में, लोक परंपराओं के माध्यम से इसे दुनिया के कई क्षेत्रों में रोमांस और प्रेम का एक महत्वपूर्ण और व्यावसायिक उत्सव बना दिया गया. यह दिन खासतौर पर प्रेमी-प्रेमिकाओं के लिए होता है, लेकिन आज के समय में यह दोस्ती, परिवार और अपनेपन के रिश्तों को भी समर्पित हो गया है. इस दिन लोग एक-दूसरे को गुलाब, चॉकलेट, ग्रीटिंग कार्ड और उपहार देकर अपने दिल की बात कहते हैं.
14 फरवरी (14 February) को दुनिया भर में मनाया जाता है. पश्चिमी देशों में ये एक पारंपरिक दिवस है, जिसमें प्रेमी एक दूसरे के प्रति अपने प्रेम का इजहार वैलेंटाइन कार्ड भेजकर, फूल देकर करते हैं.
वैलेंटाइन से जुड़ी कई शहादत की कहानियां पढने को मिलती हैं. माना जाता है कि तीसरी शताब्दी में रोमन साम्राज्य के दौरान सताए गए ईसाइयों की सेवा करने के लिए रोम के संत वेलेंटाइन को कैद कर लिया गया था. संत वेलेंटाइन को अपने जेलर की अंधी बेटी के आंख ठीक करने का चमत्कार किया. किंवदंती के अनुसार उन्होंने जेलर की बेटी को एक पत्र लिखा था, जिस पर आपका वेलेंटाइन" लिखा हुआ था, जो उनके विदाई के रूप में था. इस युवती को उनकी प्रेमिका माना जाता था. साथ ही, ऐसा भी माना जाता है कि संत वेलेंटाइन ने उन ईसाई सैनिकों की शादियां कराईं, जिन्हें शादी करने से मना किया गया था (Saint Valentine).
वैलेंटाइन डे पर अपने प्यार का इजहार करने के लिए आप अपने पार्टनर को अपने हाथों से बनाकर कुछ खास खिला सकते हैं. इसके लिए आप 'हार्ट-शेप्ड वेज कीमा बाओस' बना सकते हैं, जो पिंक कलर और सोया-पनीर की स्टफिंग से तैयार ये बाओस स्टीम किए हुए और पूरी तरह हेल्दी हैं.
Valentine Day 2026: हाल ही में भारत की डेटिंग ऐप Aisle ने वैलेंटाइन डे को लेकर एक सर्वे किया, जिसमें कई चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, 53% भारतीय सिंगल्स के लिए वैलेंटाइन डे अब किसी खास दिन जैसा नहीं रहा, बल्कि वे इसे एक आम दिन की तरह देखते हैं. सर्वे यह भी बताता है कि आज के दौर में प्यार सिर्फ दिखावे या बड़े रोमांटिक जेस्चर तक सीमित नहीं है, बल्कि यह लोगों को बेहतर इंसान बनाने का जरिया बन चुका है.
Valentines Day Special Recipes: अगर इस वैलेंटाइन डे आप अपने पार्टनर को खास सरप्राइज देना चाहते हैं तो उनके लिए आप अपने हाथों से हार्ट-शेप पनीर टिक्का जैसी डिश बना सकते हैं. प्यार से बनाया गया यह खाना आप दोनों के रिश्ते को और भी मजबूत बना देगा.
Happy Valentines Day Wishes: फरवरी को साल का सबसे रोमांटिक महीना कहा जाता है. इस महीने कई कपल्स वैलेंटाइन वीक सेलिब्रेट करते हैं. वैलेंटाइन डे प्यार और रिश्तों को और गहराई से महसूस करने का दिन माना जाता है. अगर आप भी इस खास मौके को खास बनाना चाहते हैं, तो प्यारे और दिल छू लेने वाले रोमांटिक मैसेज के जरिए अपने पार्टनर को स्पेशल फील करा सकते हैं.
Happy Valentine's Day Wishes 2026: 14 फरवरी को प्यार का उत्सव यानी वैलेंटाइन डे मनाया जाता है. वैलेंटाइन डे पर लोग अपने पार्टनर, क्रश, दोस्तों और परिवार को प्यार भरे संदेश, गिफ्ट्स, फूल, चॉकलेट और स्पेशल मैसेज भेजकर प्यार का इजहार करते हैं. वैलेंटाइन डे पर अगर प्यार भरे मैसेज या शायरी के जरिए अपने दिल की बात कही जाए तो काफी इंप्रेसिव होता है. ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं खास मैसेज जिन्हें आप अपने प्रियजनों को शेयर करके वैलेंटाइन डे को स्पेशल बना सकते हैं.
दस महीनों का साथ अब कड़वे आरोपों में बदल गया है. कभी साथ जीने की कसमें खाने वाले सास-दामाद वैलेंटाइन डे से ठीक पहले एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं. राहुल अलग होने की बात कह रहा है, तो महिला खुद को प्रताड़ित बताकर न्याय मांग रही है. 10 महीने में प्यार खत्म हुआ, रिश्ते बिखर गए और इस विवाद में परिवार वाले भी उनसे दूर हो गए हैं.
इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में नरसी मुंजी इंस्टीट्यूट में वेलेंटाइन डे के मौके पर आयोजन के दौरान विवाद हो गया. कॉलेज परिसर में छात्र-छात्राएं मौजूद थे और कार्यक्रम चल रहा था. इसी बीच कुछ हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता वहां पहुंचे और समारोह का विरोध जताने लगे. इस घटना से परिसर में हंगामा मच गया.
वैलेंटाइन डे प्यार का जश्न मनाने का दिन है और प्यार जताने के लिए लाल रंग से बेहतर और क्या हो सकता है. अगर आप भी इस वैलेंटाइन पर अपनी सुंदरता और प्यार से अपने पार्टनर का दिल जीतना चाहती हैं तो बॉलीवुड हसीनाओं से इंस्पिरेशन ले सकती हैं. यहां हम आपको आलिया से लेकर कटरीना कैफ तक के फेमस रेड ड्रेसेस लुक्स की डिटेल दे रहे हैं.
प्यार असल में दिमाग के केमिकल्स का खेल है. डोपामाइन खुशी देता है. ऑक्सीटोसिन लगाव बढ़ाता है. नॉरएपिनेफ्रिन उत्तेजना पैदा करता है. ये हार्मोन्स विकास से जुड़े हैं, जो साथी ढूंढने में मदद करते हैं. प्यार तीन स्टेज में होता है- इच्छा, आकर्षण और लगाव. लेकिन असली प्यार केमिकल्स से ज्यादा – सम्मान और समझ से विकसित होता है.
Happy Kiss Day 2026 Wishes: वैलेंटाइन वीक में रोमांस की चिंगारी जगाने वाला दिन है किस डे! हर साल वैलेंटाइन डे से ठीक एक दिन पहले यानी 13 फरवरी को मनाया जाने वाला यह दिन प्यार को सबसे खूबसूरत अंदाज में जाहिर करने का मौका देता है. कपल्स एक-दूसरे को प्यारी किस देकर या स्पेशल मैसेज भेजकर अपने प्यार का इजहार करते हैं. इस दिन आप अपने पार्टनर को रोमांटिक मैसेज भेजकर किस डे को खास बना सकते हैं.
वैलेंटाइन डे पर अपनी गर्लफ्रेंड को खास महसूस कराने के लिए महंगे तोहफे नहीं, बल्कि ये 'देसी' और ट्रेंडी गिफ्ट्स चुनें. जिनको देखते ही वो खुश हो जाएं.
वैलेंटाइन डे पर क्या आप भी वही पुराना गुलाब और चॉकलेट देने की सोच रहे हैं? तो जरा ठहरिए. एक ताजा सर्वे ने प्यार की पुरानी धारणा को पूरी तरह बदल दिया है. 92% महिलाओं ने एक ऐसी सीक्रेट ख्वाहिश जाहिर की है, जो किसी भी पुरुष को उनकी नजरों में रातों-रात सुपरहीरो बना सकती है.
इंदौर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में स्थित नरसी मुंजी इंस्टीट्यूट में वेलेंटाइन डे के आयोजन के दौरान जमकर हंगामा हुआ. कॉलेज परिसर में कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें छात्र-छात्राएं शामिल थे. इसी बीच हिंदूवादी संगठन के कुछ कार्यकर्ता वहां पहुंच गए और आयोजन का विरोध जताने लगे. कुछ लोगों ने परिसर में तोड़फोड़ भी कर डाली. इससे कार्यक्रम में मौजूद छात्रों के बीच अफरा-तफरी मच गई. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर तोड़फोड़ करने वालों की पहचान करने में जुटी है.
मध्य प्रदेश के सागर में वैलेंटाइन डे से पहले शिवसेना कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइन स्थित पहलवान बाबा मंदिर में लट्ठों का पूजन किया. लट्ठों पर तेल चढ़ाया गया. उसके बाद शहरभर में पोस्टर चस्पा किए गए, जिनमें लिखा- जहां मिलेंगे बिट्टू सोना, तोड़ देंगे कोना कोना. शिवसेना के उपराज्य प्रमुख पप्पू तिवारी और जिला प्रभारी विकास सिंह ने साफ कहा कि वैलेंटाइन डे पाश्चात्य संस्कृति है और सार्वजनिक स्थानों पर अश्लीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
आज के दौर में जहां प्यार सोशल मीडिया के दिखावे और महंगे सरप्राइज तक सिमट गया है, क्या आपने कभी सोचा है कि पुराने जमाने में रोमांस कैसा होता था? इस वेलेंटाइन डे, हम आपको देश के उन जादुई ठिकानों के बारे में बताएंगे, जहां आज भी रोमांस का वही पुराना जादू बरकरार है.
Red Rice Kheer: सफेद चावलों की खीर तो आपने बहुत खाई होगी, लेकिन क्या आपने कभी लाल चावल की खीर खाई है. उत्तराखंड में खासतौर पर बनने वाली इस पहाड़ी खीर को बनाना जितना आसान है, इसे खाने से उतने ही फायदे भी मिलते हैं. वैलेंटाइन डे पर इस बार रेड वेलवेट केक के बजाय पार्टनर को उत्तराखंड के पारंपरिक लाल चावलों से बनी 'गुलाबी खीर' खिलाएं. इस खीर की आसान रेसिपी आपकी शाम को खास बना देगी.
वैलेंटाइन डे पर अगर आप कुछ हटके और स्पेशल गिफ्ट प्लान कर रहे हैं, तो साइंस से जुड़े 3 खास गिफ्ट आपके लिए शानदार विकल्प साबित हो सकते हैं. ये गिफ्ट्स न केवल आपके लिए मिनिंगफुल बन सकते हैं, बल्कि साइंस की दिलचस्प दुनिया से भी जुड़े हैं. आप इस बार अपने पार्टनर को यूनिक गिफ्ट देकर वैलेंटाइन सेलिब्रेट कर सकते हैं.
iPhone 16 Price drop : फ्लिपकार्ट सेल के दौरान iPhone 16 को 60,999 रुपये में लिस्ट किया है. इस पर मैक्सिमम 4950 रुपये तक का इंस्टैंट कैशबैक हासिल कर सकते हैं.
Valentine week 2026: प्रॉमिस डे (Promise Day) वैलेंटाइन वीक का पांचवां दिन है, जो हर साल 11 फरवरी को मनाया जाता है. रोज डे पर गुलाब, प्रपोज डे पर इजहार, चॉकलेट डे पर मिठास और टेडी डे पर प्यार से गले लगाने के बाद, प्रॉमिस डे रिश्ते की सबसे मजबूत नींव रखने का दिन होता है. यह दिन गिफ्ट्स से ज्यादा, वादों और रिश्ते में शब्दों की अहमियत का प्रतीक है. ऐसे में प्रॉमिस डे पर हम आपके लिए लेकर आए हैं खास मैसेज, जिससे आपके रिश्ते में विश्वास बनाए रखने में मददगार साबित हो सकते हैं.
वैलेंटाइन वीक के दौरान पुरानी रोमांटिक फिल्में जैसे सैयारा और ये दिल आशिकाना थियेटर्स में री-रिलीज हो रही हैं. जबकि नई रिलीज 'ओ रोमियो' और 'तू या मैं' बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाने की कोशिश कर रही हैं. इनके बीच का क्लैश मजेदार होने वाला है.
Valetine Week Glowing Skin Tips: वैलेंटाइन वीक में हर लड़की खूबसूरत दिखना चाहती है, लेकिन सिर्फ पार्लर से महंगे मेकअप से आप सिर्फ कुछ समय के लिए सुंदर दिख सकती हैं. लेकिन डर्मेटोलॉजिस्ट ने कुछ रियल स्किन केयर टिप्स शेयर किए हैं, जिन्हें हर महिला को जानना चाहिए. इनकी मदद से आप वैलेंटाइन डे से पहले अपनी स्किन को ग्लोइंग बना सकते हैं.