scorecardresearch
 

वैलेंटाइन डे पर लगेंगी आलिया और कटरीना जैसी ब्यूटी क्वीन, कॉपी करें उनके ये रेड ड्रेस लुक्स

वैलेंटाइन डे प्यार का जश्न मनाने का दिन है और प्यार जताने के लिए लाल रंग से बेहतर और क्या हो सकता है. अगर आप भी इस वैलेंटाइन पर अपनी सुंदरता और प्यार से अपने पार्टनर का दिल जीतना चाहती हैं तो बॉलीवुड हसीनाओं से इंस्पिरेशन ले सकती हैं. यहां हम आपको आलिया से लेकर कटरीना कैफ तक के फेमस रेड ड्रेसेस लुक्स की डिटेल दे रहे हैं.

Advertisement
X
वैलेंटाइन डे पर पहनें बॉलीवुड डीवा की ये लाल ड्रेसेस (Photo: ITG)
वैलेंटाइन डे पर पहनें बॉलीवुड डीवा की ये लाल ड्रेसेस (Photo: ITG)

वैलेंटाइन डे यानी प्यार का दिन और प्यार के इस मौसम में लाल रंग का जादू सिर चढ़कर बोलता है. चाहें आप एक रोमांटिक डिनर डेट पर जा रही हों या किसी खास पार्टी में... इस दिन एक परफेक्ट रेड ड्रेस बेहद जरूरी है. ये आपकी खूबसूरती के साथ ही कॉन्फिडेंस को भी कई गुना बढ़ा सकती है. लेकिन अक्सर महिलाएं इस बात को लेकर उलझन में रहती हैं कि किस तरह का स्टाइल उन पर अच्छा लगेगा. आपकी इसी मुश्किल को आसान बनाने के लिए हम बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के वॉर्डरोब से निकले कुछ चुनिंदा रेड ड्रेस आइडियाज लेकर आए हैं. 

कटरीना कैफ की ग्लैमरस सैटिन ड्रेसेस से लेकर दीपिका पादुकोण के क्लासी गाउन्स तक यहां आपको आपकी पसंद के अनुसार कुछ ना कुछ खास जरूर मिलेगा. आइए नजर डालते हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस के रेड लुक्स पर जिन्हें आप इस वैलेंटाइन डे पर ट्राई कर सकती हैं.

अनन्या पांडे के ये लुक्स वैलेंटाइन के लिए परफेक्ट

यंग और खूबसूरत एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने बॉलीवुड में अपनी सुंदरता के साथ ही अपने स्टाइल से भी पहचान बनाई है. वो आए दिन इंस्टाग्राम अलग-अलग स्टाइल में अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं. ये फोटोज भी उन्हीं में एक हैं. इनमें एक तस्वीर में अनन्या रेड कलर की रफल ड्रेस में नजर आ रही हैं जिसमें आपको बारीक मोनोक्रोम स्टाइल स्टेटमेंट देखने को मिलता है. 

हॉल्टर नेक डिटेल और प्लंजिंग कीहोल नेकलाइन वाले इस एसिमेट्रिकल गाउन में नीचे की तरफ फ्रिल्स हैं. इसमें लगी रेड बेल्ट अनन्या के फिगर को और उभार रही थी. वहीं, दूसरी तस्वीर में अनन्या ने शोल्डर लेस गाउन पहना था जिसकी नेकलाइन हार्ट शेप में है. इस गाउन के बेकसाइड कमर की तरफ केप लगा हुआ है. इस ड्रेस में अनन्या बेहद सुंदर लग रही हैं.

Advertisement

आलिया की तरह लगेंगी क्यूट और सेक्सी

वेलेटाइंस डे के लिए आप आलिया भट्टे के इस रेड सैटिन गाउन का भी चुनाव कर सकती हैं. ये गाउन उन्होंने क्रिसमस के लिए पहना था लेकिन वेलेटाइंस के लिए भी ये बिलकुल परफेक्ट रहेगा. ये गाउन सिंपल लेकिन एलिगेंट था. इसके बैक में कट है जिसे स्ट्रेप से बांधा गया था. आलिया की इस ड्रेस की कीमत वेबसाइट पर करीब 6,590 रुपये की बताई गई है. 

 

इस ड्रेस में आप भी लगेंगी कटरीना

कटरीना कैफ की ये तीन तरह की ड्रेसेस भी आपके वेलेंटाइन डे को परफेक्ट बना सकती हैं. इसमें कटरीना कैफ का लुक ग्लैमरस और एलिगेंट है. इनमें पहली फोटो में कटरीना ने वी नेकलाइन वाली मिडी ड्रेस पहनी है. दूसरी फोटो में उन्होंने सेक्सी मरून गाउन पहना है और तीसरी फोटो में कैटरीना ने रेड सीक्विन गाउन पहना है. इस फुल-स्लीव्स गाउन में पीछे की तरफ कट डिटेलिंग है जो गाउन बेहद स्टाइलिश बना रही है.

करीना का लुक कर देगा आपके पार्टनर को दीवाना

बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर ने इस फोटो में एक लंबा ड्रेप डिजाइन वाला ऑफ शोल्डर गाउन पहना हुआ है जिसमें थाई हाई स्लिट कट है. ये आपके लिए बेहतरीन वेलेंटाइन ड्रेस हो सकती है.

सोनम कपूर का बॉसी लुक

Advertisement

अगर आप सर्दी के मौसम को देखते हुए कुछ वॉर्म, कंफर्टेबल और क्लासी पहनना चाहती हैं तो सोनम कपूर का लुक आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. आप रेड कलर में कोई भी क्लॉसी ब्लेजर, जैकेट और पैंट्स के साथ अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rhea Kapoor (@rheakapoor)

कीर्ति खरबंदा का गाउन लूट लेगा दिल

मासूम सी दिखने वाली एक्ट्रेस कीर्ति खरबंदा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ समय पहले ये फोटोज शेयर की थीं. इनमें कीर्ति ने लाल रंग का एक बेहद खूबसूरत पहना था. इस वन शोल्डर गाउन में थाई हाई स्लिट कट और चेस्ट में भी एक बारीक कट आउट लगा हुआ था. इस ड्रेस के साथ उन्होंने रेड हील्स पहनी थीं और बालों को खुला छोड़ा था.

आप अपनी पसंद और इवेंट के मुताबिक इनमें कोई भी ड्रेस चुन सकती हैं. आपके इनमें कई और इससे मिलते-जुलते ड्रेस ऑनलाइन मिल जाएंगे. इसके अलावा आप इन एक्ट्रेस के लुक से इंस्पायर होकर अपने के लिए कुछ और बेहतरीन भी चुन सकती हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement