scorecardresearch
 

Valentines Day Special Recipes: इस बार गिफ्ट नहीं, पार्टनर के लिए घर पर बनाएं हार्ट-शेप पनीर टिक्का, जीत लेंगे उनका दिल

Valentines Day Special Recipes: अगर इस वैलेंटाइन डे आप अपने पार्टनर को खास सरप्राइज देना चाहते हैं तो उनके लिए आप अपने हाथों से हार्ट-शेप पनीर टिक्का जैसी डिश बना सकते हैं. प्यार से बनाया गया यह खाना आप दोनों के रिश्ते को और भी मजबूत बना देगा.

Advertisement
X
वैलेंटाइन डे पर घर पर बनाएं हार्ट-शेप पनीर टिक्का, पार्टनर को आएगा बेहद पसंद (Photo- Pixabay)
वैलेंटाइन डे पर घर पर बनाएं हार्ट-शेप पनीर टिक्का, पार्टनर को आएगा बेहद पसंद (Photo- Pixabay)

Valentines Day Special Recipes: वैलेंटाइन डे प्यार जताने का एक खास मौका होता है. इस दिन हर कोई अपने पार्टनर के लिए कुछ अलग और स्पेशल करना चाहता है. अगर आप भी इस दिन को और खास व यादगार बनाना चाहते हैं तो अपने पार्टनर को अपने हाथों से कुछ टेस्टी बनाकर खिलाएं. प्यार से बनाया गया खाना दिल से जुड़ता है और रिश्ते में और भी मिठास घोल देता है. ऐसे में इस वैलेंटाइन डे पर हार्ट-शेप पनीर टिक्का जैसी डिश बनाकर अपने पार्टनर को सरप्राइज दे सकते हैं. यह डिश देखने में जितनी प्यारी है खाने में भी उतनी ही टेस्टी है. तो आइए जानते हैं कि हार्ट-शेप पनीर टिक्का कैसे बनाया जाता है और इसके लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.


इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
200 ग्राम पनीर
1/2 कप गाढ़ा दही
1/2 चम्मच हल्दी पाउडर 
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 चम्मच धनिया पाउडर  
1/2 गरम मसाला
1 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट  
1 चम्मच कसूरी मेथी
1 चम्मच सरसों का तेल
1 चम्मच नींबू रस
चुटकी भर नमक
बटर या घी सेकने के लिए
शिमला मिर्च और प्याज- सजाने के लिए

हार्ट-शेप पनीर टिक्का कैसे बनाएं?

  1. सबसे पहले पनीर को मोटे चौकोर टुकड़ों में काट लें.
  2. अब छोटे हार्ट-शेप कुकी कटर या चाकू की मदद से हर टुकड़े को दिल के आकार में काटें. 
  3. इसके बाद एक बाउल में दही, अदरक-लहसुन पेस्ट, हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, गरम मसाला, कसूरी मेथी, नींबू रस और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  4. अब इसमें सरसों का तेल डालें और फिर पनीर के हार्ट-शेप टुकड़े डालकर 30 मिनट के लिए रख दें. 
  5. तवा या नॉन-स्टिक पैन गरम करें और हल्का बटर या घी लगाएं. 
  6. अब पनीर के टुकड़ों को कम गैस पर सेकें ताकि वे अंदर से भी अच्छे से पक जाएं.
  7. चाहें तो ओवन या एयर फ्रायर में 180°C पर 10-12 मिनट तक बेक कर सकते हैं. 
  8. तंदूरी स्वाद के लिए पनीर को सीक में लगाकर ग्रिल भी कर सकते हैं.
  9. सजाने के लिए शिमला मिर्च और प्याज के हार्ट-शेप कटे टुकड़े भी साथ रख सकते हैं.
  10. तैयार हार्ट-शेप पनीर टिक्का को हरी चटनी के साथ अपने पार्टनर को सर्व करें. 
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement