Heart-Shaped Vegetarian Keema Baos Recipe: 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे प्यार जताने का सबसे बेस्ट दिन होता है. अगर इस खास मौके पर आप अपने पार्टनर और फैमिली के लिए कुछ अलग और दिल से बनी डिश बनाना चाहते हैं, तो हार्ट-शेप्ड वेजिटेरियन कीमा बाओस एक परफेक्ट आइडिया है. वैलेंटाइन डे पर वैसे तो लोग अपन पार्टनर को कई तरीके के महंगे गिफ्ट देते हैं, लेकिन उन गिफ्ट से ज्यादा अपने हाथों से बनाकर अपने पार्टनर को कुछ खिलाना अलग ही खुशी देता है.
अगर आप अपना प्यार भी जाहिर करना चाहते हैं तो उसके लिए भी यह दिल की शेप में शाकाहारी कीमा बाओस एकदम परफेक्ट हैं, एक तो यह हेल्दी होते हैं और इनका टेस्ट भी लाजवाब होता है.
ये कीमा खाने में टेस्टी लगता है और दिखने में भी बहुत खूबसूरत लगता है, इसकी सुंदरता हार्ट शेप और नेचुरल पिंक कलर होता है. जो चुकंदर की प्यूरी से आता है. अगर आपका पार्टनर भी हेल्दी और टेस्टी खाना पसंद करता है तो आप इस डिश को बनाकर उसका दिल जीत सकते हैं.
आटे में चुकंदर प्यूरी, यीस्ट, चीनी और थोड़ा सा नमक मिलाकर सॉफ्ट डो तैयार कर लें. गुनगुने पानी में यीस्ट और चीनी मिलाकर 10 मिनट तक रख दें, थोड़ी देर में वो झागदार हो जाएगा. इसे डालने से बाओस बेहद नरम बनते हैं. तैयार आटे को 1 से 1.5 घंटे तक ढककर फर्मेंट होने के लिए छोड़ दीजिए, ताकि वह दोगुना फूल जाए.
फिलिंग के लिए अब आप एक पैन गैस में रखें और उसमें थोड़ा सा तेल गर्म करके उसमें हरी मिर्च और लहसुन भूनें. फिर इसमें बारीक कटी गाजर, पत्ता गोभी, स्प्रिंग ऑनियन, क्रम्बल किया हुआ पनीर और भिगोए हुए सोया ग्रैन्यूल्स डाल दीजिए. नमक, काली मिर्च और थोड़ा सा चिली ऑयल मिलाकर इसे अच्छे से पकाएं.
फिलिंग बनाने के बाद फर्मेंट हुआ आटे को छोटे-छोटे हिस्सों में बांट लें, उसमें कीमा फिलिंग भरें और इसे हार्ट की शेप दें. अब लास्ट में इन्हें स्टीमर में 12 से 15 मिनट तक स्टीम करें. कुछ ही मिनटों में ये बाओस फूलकर सॉफ्ट और ग्लॉसी हो जाएंगे.