scorecardresearch
 

'द ओडिसी' बनाकर थक गए 55 साल के क्रिस्टोफर नोलन, लेंगे लंबा ब्रेक? दिया हिंट

डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन ने अपने हालिया इंटरव्यू में कह डाला है कि द ओडिसी बनाते समय उनका शरीर काफी दबाव झेल चुका था. ऐसे में अब वो एक ब्रेक लेने का मन बना चुके हैं. फैंस को उनकी अगली पिक्चर कुछ सालों बाद ही देखने मिलेगी.

Advertisement
X
नोलन की नई फिल्म द ओडिसी (Photo: PTI)
नोलन की नई फिल्म द ओडिसी (Photo: PTI)

हॉलीवुड के सबसे पॉपुलर फिल्ममेकर क्रिस्टोफर नोलन सालों में एक पिक्चर थिएटर में लाते हैं. मगर उनकी वो एक फिल्म ही 10 के बराबर निकलती है. हाल ही में आई उनकी नई फिल्म द ओडिसी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, जिसे इंडिया में जबरदस्त रिस्पॉन्स भी मिला है. इंडिया में भले ही असली IMAX ना हो, लेकिन नोलन का जादू देखने के लिए जनता पहुंच रही है. 

मुश्किलों में बनीं द ओडिसी

द ओडिसी फिल्म को क्रिस्टोफर नोलन ने दुनिया के सबसे महंगे और भारी IMAX कैमरा से शूट किया था. इस पिक्चर को बनाने में उन्हें 90 दिन के आसपास का समय लगा, जिसमें सिर्फ फिल्म की शूटिंग हुई थी. इसके अलावा, उन्हें इसकी एडिटिंग में सबसे ज्यादा समय लगा था. नोलन ने अपनी पिक्चर को डिजिटल सेटअप पर नहीं, बल्कि फिजिकली हाथों से IMAX रील्स कट करके एडिट किया जो देखने में काफी अनोखा एक्सपीरियंस भी है. 

नोलन लेंगे ब्रेक?

इन कारणों की वजह से डायरेक्टर काफी थक भी गए हैं. हाल ही में उन्होंने टुडे को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया कि द ओडिसी बनाते समय वो शारीरिक रूप से काफी थक गए थे. फिल्म को बनाने पर नोलन ने कहा- इस फिल्म में हर किसी की सहन शक्ति की परीक्षा हुई. मुझे लगता है कि मैंने अपनी और पूरी टीम की ताकत की सीमा तक काम करवाया था. मेरे कहने का मतलब है कि ये फिल्द द ओडिसी है, इसलिए इसका मुश्किल होना तो तय है. अगर द ओडिसी जैसी फिल्म बनाना आसान लगे, तो समझिए हम अपना काम सही तरीके से नहीं कर रहे. 

Advertisement

क्रिस्टोफर नोलन ने इस दौरान ये भी खुलासा किया कि अब वो करीब तीन साल तक डायरेक्शन से ब्रेक लेने का प्लान कर रहे हैं. उनकी कोई नई पिक्चर अब फैंस को काफी समय बाद ही देखने मिलेगी. 

भारत में द ओडिसी का शानदार प्रदर्शन

बात करें फिल्म द ओडिसी की, तो इंडिया में इसने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. बॉक्स ऑफिस पर नोलन की पिक्चर ने महज दो दिनों में 39 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर डाला है. तीसरे दिन भी फिल्म एक अच्छा ग्रोथ देख रही है. मेट्रो सीटीज में लगभग जितने बड़े थिएटर हैं, सभी में अधिकतर शोज भरे हुए हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement