कलर्स टीवी का आगामी रियलिटी शो ‘द 50’ (The 50) चैनल की ओर से भारत का अब तक का सबसे बड़ा रियलिटी शो बताया जा रहा है. बिग बॉस 19 के समापन के बाद से ही यह शो लगातार चर्चा में बना हुआ है और अब निर्माताओं ने इसकी प्रीमियर डेट का आधिकारिक ऐलान किया है.
शो की लॉन्च डेट का खुलासा करते हुए जियोहॉटस्टार के इंस्टाग्राम हैंडल पर एक आधिकारिक प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें फिल्ममेकर, कोरियोग्राफर और यूट्यूबर फराह खान नजर आ रही हैं. प्रोमो में फराह खान अपने चिर-परिचित अंदाज में ‘द 50’ और इसके रहस्यमयी होस्ट ‘द लायन’ पर प्रतिक्रिया देती दिखाई देती हैं. वह मजाकिया लहजे में कहती हैं, “बदलने वाली है रियलिटी शोज की रियलिटी,” और यह भी सवाल करती हैं कि उन्हें भारत के सबसे बड़े बताए जा रहे इस रियलिटी शो में अब तक क्यों नहीं बुलाया गया.
‘द 50’ का प्रीमियर 1 फरवरी को होगा. यह शो जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होने के साथ-साथ कलर्स टीवी पर भी प्रसारित किया जाएगा. बिग बॉस 19 में गौरव खन्ना की जीत के बाद यह नया शो दर्शकों के लिए एक और हाई-वोल्टेज एंटरटेनमेंट पैकेज लेकर आ रहा है. इस रियलिटी शो के फॉर्मेट में टीवी, फिल्म और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की दुनिया से जुड़े 50 प्रतिभागियों को एक साथ लाया जाएगा, जो भारतीय रियलिटी शो के इतिहास में अब तक के सबसे बड़े स्तर का आयोजन माना जा रहा है.
मोनालिसा और विक्रांत ने टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो 'द 50' में साथ एंट्री की थी. दोनों को शो में साथ देख उनके फैंस खुश थे. हालांकि दोनों के बीच में झड़प होती भी नजर आई. अब शो में पति संग हिस्सा लेने को लेकर एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बात की है.
द 50 में फिनाले के करीब आते ही रोमांस और ड्रामे की भरमार देखने को मिल रही है. रिद्धि डोगरा और सिवेट तोमर के बीच बढ़ती नजदीकियां फैंस के लिए चर्चा का विषय बनी हैं. नए एपिसोड में सिवेट ने रिद्धि के लिए अपने प्यार का इजहार किया.
खानजादी ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने चाहत पांडे की शो में उनके साथ की गई अनुचित हरकत पर बात की. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि कैसे चाहत ने उनका नाम किसी दूसरे शख्स से जोड़ा था. खानजादी का कहना है कि शो में उनके रिएक्शन को दिखाया गया, मगर चाहत की बातों को नहीं.
निक्की तंबोली और अरबाज पटेल का रिश्ता सुर्खियों में बना हुआ है. बिग बॉस मराठी में उनकी जोड़ी बनी थी. इन दिनों वे कलर्स के रियलिटी शो द 50 में नजर आ रहे हैं. बीते एपिसोड में अरबाज ने निक्की को प्रपोज किया.
ट्विटर पर 'द 50' शो से कुछ फोटोज शेयर की गई हैं. इनमें अरबाज पटेल एक घुटने के बल बैठे निक्की तंबोली को प्रपोज करते हुए दिख रहे हैं. तस्वीरों में अरबाज, निक्की की आंखों में आंखे डाले अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं.
बार्क की रेटिंग में द 50 शो का फ्लॉप आगाज हुआ है. ये शो टॉप 20 में भी जगह नहीं बना पाया. अनुपमा ने नंबर 1 पोजीशन हासिल की है, जबकि क्योंकि सास भी कभी बहू थी दूसरे नंबर पर है. जानें टॉप 10 में किसकी सरप्राइज एंट्री हुई है.
एल्विश यादव को लेकर शो 'द 50' के कंटेस्टेंट मैक्सटर्न और प्रिंस नरूला बार-बार अपनी पुरानी लड़ाइयों और विवादों का जिक्र करते रहते हैं. ऐसे में अब शो के एक्स कंटेस्टेंट और एल्विश के दोस्त अर्चित कौशिक ने खुलासा किया कि एल्विश को भी 'द 50' में आने के लिए अप्रोच किया गया था.
द 50 शो में दिव्या अग्रवाल की निजी जिंदगी और कैरेक्टर पर कमेंट करना भव्या सिंह को भारी पड़ गया. दिव्या की टीम ने एक स्टेटमेंट जारी कर उनकी निंदा की और महिला सम्मान को ठेस पहुंचाने पर करारा जवाब दिया.
करण पटेल का एक फोटो वायरल हो रहा है, जिसमें उनके हाथ पर 'अल्लाह' शब्द टैटू के रूप में साफ दिख रहा है. ये टैटू करण पटेल की कोहनी के पास बना है. इसमें अरबी भाषा में अल्लाह लिखा हुआ है. इस टैटू पर अब बवाल हो रहा है.
इस हफ्ते एंटरटेनमेंट की दुनिया में वड़ा पाव गर्ल और शो द 50 की चर्चा रही. बॉर्डर 2 की दमदार कमाई जारी रही, जानें और क्या हुआ...
'द 50' शो का लॉन्च से पहले अच्छा खासा बज था. लेकिन शो ऑनएयर होने के बाद खास कमाल नहीं दिखा पाया है. कुछ खिलाड़ी आपा खोते दिखे, जिससे दर्शक निराश हैं. मेकर्स के लिए बड़ी चुनौती है कैसे वो इस शो को 50 दिनों तक खींच पाएंगे.
'द 50' रियलिटी शो के सेट से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. कहा जा रहा है कि टीवी एक्टर करण पटेल ने यूट्यूबर रचित सिंह से लड़ाई के बाद शो छोड़ दिया है. सवाल है कि आखिर ये फैसला एक्टर ने क्यों लिया?
यूट्यूबर मैक्सटर्न ने 'द 50' शो में एक नया पंगा मोल लिया है. उन्होंने यूट्यूबर एल्विश यादव पर शब्दों के वार किए और साथ ही अपने पुराने विवाद पर बात की. मैक्सटर्न की बातें सुनकर एल्विश के दोस्त अर्चित और लवकेश उनसे भिड़ने पहुंच गए.
रियलिटी शो 'द 50' ने एक बड़ी टीवी बनाम यूट्यूबर बहस छेड़ दी है. जब प्रिंस नरूला, करण पटेल और रिद्धि डोगरा ने शो में इन्फ्लुएंसर्स की खुलेआम आलोचना की. जानिए तीनों टीवी के एक्टर्स ने क्या कुछ कहा.
द 50 में सपना चौधरी और यूट्यूबर अदनान शेख के बीच टास्क के दौरान तीखी बहस और लड़ाई हुई. सपना ने अदनान पर चीटिंग का आरोप लगाया, जबकि अदनान ने बदतमीजी से जवाब दिया. शो में ड्रामा देख फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है.
'द 50' शो ने दस्तक दे दी है. 50 सितारों की फौज रियलिटी शो में दिखी. सभी ने पहले दिन अपना दमखम दिखाने की कोशिश की. लेकिन चंद सितारों को ही स्क्रीन पर शाइन करने का मौका मिला. शो में कई कमियां दिखीं. लेकिन अच्छे पहलू भी हैं. अब देखना होगा लोग इस शो को कितना प्यार देते हैं.
द 50 शो के प्रीमियर के बाद निक्की तंबोली का इमोशनल ब्रेकडाउन हुआ. अरबाज पटेल के साथ उनकी बहस और घरवालों से टकराव ने शो में ड्रामा बढ़ा दिया है. फैंस ने निक्की को सपोर्ट करते हुए उन्हें मजबूत बने रहने की सलाह दी है.
'द 50' रियलिटी शो का धमाकेदार आगाज हुआ. इस शो का फॉर्मेट काफी अलग और अनोखा है. पहले ही एपिसोड में एक फैन को लखपति बनने का मौका मिला. वहीं यूट्यूबर वंशज सिंह का खेल खत्म हुआ. शो में हो रहे झगड़ों ने इसे इंटेंस बना दिया है.
'द 50' के पहले ही एपिसोड में वंशज सिंह एलिमिनेट हो गए हैं. शो में मौजूद कैप्टन्स ने उन्हें बाहर करने का फैसला लिया है. उनके जाने का क्या कारण था? आइए, आपको बताते हैं.
द 50 एक नया रियलिटी शो है जो 1 फरवरी से शुरू हो रहा है, जिसमें टीवी, फिल्म, म्यूजिक, स्पोर्ट्स और डिजिटल वर्ल्ड के 50 सेलेब्स शामिल होंगे. शो का सेट मुंबई में एक महल जैसा बनाया गया है, जहां कंटेस्टेंट्स को फिजिकल, मेंटल और इमोशनल चैलेंजेस का सामना करना होगा.
शोबिज में ऐसे कई सेलेब्स हैं जो खूब पॉपुलर हैं, उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. लेकिन वो मुख्य तौर पर किसी फिल्म या सीरियल का हिस्सा नहीं हैं. उनका करियर रिएलिटी शोज पर टिका है. वो रिएलिटी शो स्टार के नाम से ही जाने जाते हैं.