6 FEB 2026
Photo: Instagram @chandrika.dixit/govinda_herono1
इस हफ्ते एंटरटेनमेंट की दुनिया में वड़ा पाव गर्ल और शो द 50 की चर्चा रही. बॉर्डर 2 की दमदार कमाई जारी रही, जानें और क्या हुआ...
Photo: Instagram @chandrika.dixit
चंद्रिका दीक्षित की शादी खतरे में है. दोनों ने एक दूसरे पर चीटिंग के आरोप लगाए हैं. झगड़े के बीच चंद्रिका की मिस्ट्री मैन संग नजदीकियों ने सबको हैरान किया है.
Photo: Instagram @chandrika.dixit
शो द 50 में सेलेब्स के बीच जमकर लड़ाइयां हो रही हैं. मैक्सटर्न को धक्का देने पर लॉयन ने अर्चित को शो से निकाला. अभी तक 4 सेलेब्स बाहर हो चुके हैं.
Photo: Instagram @maxtern
फिल्म घूसखोर पंडत के टाइटल पर विवाद हो गया है. ब्राह्मण समाज की भावनाएं आहत हुई हैं. मेकर्स के खिलाफ केस हुआ. जिसके बाद नीरज पांडे ने फिल्म की प्रमोशनल चीजों को हटाया.
Photo: Instagram @bajpayee.manoj
गोविंदा के दिवालिया होने की खबरों पर उनके मैनेजर शशि सिन्हा ने कहा- गोविंदा के पास एक नहीं, कई गाड़ियां हैं. ये कहना बिल्कुल गलत है कि वो दिवालिया हो गए हैं या किसी से पैसे मांग रहे हैं.
Photo: Instagram @govinda_herono1
शशि ने इस दावे को भी खारिज किया जिसमें कहा गया कि गोविंदा पैसा कमाने के लिए स्कूलों में डांस कर रहे हैं. उन्होंने कहा- डांस करना उनका पेशा है. इसका मतलब ये नहीं वो दिवालिया हो गए हैं.
Photo: Instagram @govinda_herono1
मिर्जापुर: द मूवी 4 सितंबर 2026 को रिलीज होगी. पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु मूवी की हिस्सा होंगे. ये मिर्जापुर यूनिवर्स की अनसुनी कहानी पर बेस्ड होगी. इसे गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट किया है.
Photo: Instagram @pankajtripathi
धुरंधर 2 का टीजर रिलीज किया गया. लेकिन इसमें धुरंधर पार्ट 1 के एंड क्रेडिट सीन्स नजर आए. टीजर में कुछ नया रिवील न होने से यूजर्स निराश दिखे.
Photo: Instagram @ranveersingh