scorecardresearch
 

Swara Bhaskar Emotional: तड़पकर रो पड़ीं स्वरा भास्कर, पति संग कैमरे पर किया Liplock, क्यों शादी टूटने का सताया डर?

फिल्मों में अपना जादू बिखेरने के बाद स्वरा भास्कर इन दिनों रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में धमाल मचा रही हैं. लेकिन शो में पति को देखकर स्वरा भावुक हो गईं. उनकी आंखों से आंसू बहने लगे.

Advertisement
X
पति को देखकर रो पड़ीं स्वरा भास्कर (Photo: Screengrab)
पति को देखकर रो पड़ीं स्वरा भास्कर (Photo: Screengrab)

बॉलीवुड की बिंदास और मुंहफट एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इन दिनों रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में नजर आ रही हैं. शो के फैमिली वीक में स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद उनसे मिलने आए. पति को देखकर स्वरा अपने इमोशंस पर काबू नहीं रख पाईं और वो पति के गले लगकर फूट-फूटकर रोने लगीं. 

पति को देख भावुक हुईं स्वरा भास्कर

शो के वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. फहाद अहमद जैसे ही शो में एंट्री करते हैं, स्वरा 'जान-जान' कहते हुए रोने लगती हैं. उन्होंने पति को गले लगाया और फिर रोते हुए पति संग लिपलॉक भी करती नजर आईं. 

फहाद अहमद ने स्वरा को ये भी बताया कि उनकी बेटी राबिया उन्हें काफी ज्यादा याद करती हैं. फहाद ने कहा कि सुबह उठते ही बेटी राबिया उनके बारे में पूछती हैं. शो में स्वरा को उनकी 3 साल की नन्ही बेटी का ऑडियो मैसेज भी सुनाया गया, जिसमें स्वरा की बेटी कहती हैं- मम्मा लव यू. 

 

 

बेटी की आवाज सुनकर स्वरा और भी ज्यादा रोने लगती हैं. लेकिन फहाद एक आदर्श पति की तरह उन्हें संभालते हैं. फहाद और स्वरा की केमिस्ट्री चर्चा में बनी हुई है. दोनों के बीच का रिश्ता, प्यार और स्ट्रॉन्ग बॉन्ड लोगों को खूब पसंद आ रहा है. 

Advertisement

स्वरा को क्यों सताया शादी टूटने का डर?

वहीं, शो का एक दूसरा वीडियो क्लिप भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें स्वरा अपनी शादी और ससुरालवालों के बारे में सवाल करती हुई नजर आईं. दरअसल, फहाद से पहले जब शो में गौतम गुलाटी के भाई आए, तब स्वरा ने उनसे पूछा- मेरे ससुरालवाले ये शो देख रहे हैं. बाहर सब ठीक है ना? बच जाएगी ना मेरी शादी एंड तक? स्वरा के इस सवाल पर गौतम के भाई ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया- आपके ससुरालवाले कह रहे हे कि इस शो को दो महीने और बढ़ा दो. ये सुनकर सब हंसने लगते हैं. 

 

 

स्वरा भास्कर की बात करें तो वो शो में काफी अच्छा कर रही हैं. उनका गेम और सूझबूझ लोगों को पसंद आ रही है. अब वो राइज एंड फॉल जीतेंगी या नहीं...ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement