सुनील ग्रोवर आज के वक्त में इंडस्ट्री के हाईएस्ट पेड कॉमेडियंस में गिने जाते हैं. आज उनके पास शोहरत है, पैसा, घर है. वो लग्जूरियस लाइफ जीते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है. उनके दिन हमेशा से इतने अच्छे नहीं थे.
एक वक्त था जब वो एक दिन का 500 रुपये ही कमाते थे. जब सुनील ने मुंबई में शिफ्ट किया वो पॉश इलाके में रहते थे. महंगाई के चलते उनकी सारी सेविंग्स खत्म हो गई थी.
पुराने दिनों को याद करते हुए सुनील ने एक इंटरव्यू में कहा था- मैं एक दिन के 500 रुपये कमाता था. मगर मैं परेशान नहीं था. मुझे लगता था सक्सेस बस मिलने ही वाली है. मैं जल्द ही ज्यादा कमाने लगूंगा.
मेरे जैसे कई सुपरस्टार्स थे जिन्होंने स्ट्रगल किया था. लेकिन फिक्सड इनकम सोर्स ना होने की वजह से वो कई दफा परेशान हुए. तब पिता की बात ने उन्हें मजबूत बने रहने में मदद की. पिता ने उनसे कभी अपने पैशन को ना छोड़ने की बात कही थी.
तब सुनील ने अपने सपनों को पूरा होने का एक और मौका दिया. काम की तलाश जारी रखी. दोस्तों से मदद ली. तब जाकर उन्हें टीवी शो में रोल मिला. लेकिन उन्हें तब झटका लगा जब उन्हें बेवजह शो से हटा दिया गया.
सुनील को उनकी मिमिक्री स्किल्स और स्टैंडअप कॉमेडी ने मशहूर बनाया. कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में डॉक्टर मशहूर गुलाटी का रोल कर उन्हें फेम मिला, आज सुनील की गिनती सक्सेफुल कॉमेडियन्स में की जाती है.
वो टीवी ही नहीं, फिल्मों और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी छाए हुए हैं. इन दिनों द ग्रेट इंडियन कपिल शो में अपनी कॉमेडी से सबको गुदगुदा रहे हैं. 7 साल के लंबे गैप के बाद उन्होंने और कपिल शर्मा ने झगड़ा भुलाकर साथ में काम किया.