scorecardresearch
 
Advertisement
पल्लवी

पल्लवी

Chief Sub Editor , TVTN

pallavi@aajtak.com

आजतक डिजिटल में बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रहीं पल्लवी सिनेमा पर लिखने का शौक रखती हैं. फिल्म, सीरीज, रियलिटी शो, गॉसिप, कॉन्स्पिरेसी थ्योरी... हर वो चीज जो आपका एंटरटेनमेंट है, वो पल्लवी की कलम का ईंधन है. इनकी रेंज सिर्फ बॉलीवुड या देसी टीवी तक ही लिमिटेड नहीं है, हॉलीवुड से लेकर के-ड्रामाज तक भी इनकी पैनी नजर रहती है.  मनोरंजन की दुनिया से रोजाना छनने वाली खबरों का बहीखाता तो इनके पास मेंटेन रहता ही है. साथ में ओपिनियन, व्यंग और फिल्मों/सीरीज के रिव्यूज की सप्लाई भी बराबर बनी रहती है. 

पल्लवी पिछले 7 सालों से आजतक डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. इससे पहले देसीमार्टिनी (हिंदुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट एनालिस्ट रहते हुए लिखने के साथ-साथ वीडियोज में भी दिखती थीं. स्कूपहूप हिंदी में पल्लवी मेडिकल से लेकर साइंस और जनरल नॉलेज से लेकर डायनासॉर तक पर ज्ञान-प्रसार करती मिलती थीं. 

दिल्ली की रहने वाली पल्लवी ने भारत के टॉप पत्रकारिता संस्थानों में से एक IIMC से पढ़ाई की है. उनका ग्रेजुएशन दिल्ली यूनिवर्सिटी के गार्गी कॉलेज से और स्कूली शिक्षा अलग-अलग स्कूलों के साथ-साथ चर्च में भी हुई है. 'एडजेक्टिव्स' की जुबान बोलने वालीं पल्लवी का मीम प्रेम ऐसा है कि इनके फोन में अपनी तस्वीरों से ज्यादा ताजातरीन मीम्स पाए जाते हैं. सिनेमा के अलावा इन्हें म्यूजिक और किताबों से भी प्यार है. दुनिया घूमने और अलग-अलग भाषाएं सीखने का शौक भी रखती हैं. छोटी-छोटी चीजों का फैसिनेशन और बड़ी से बड़ी मदद के लिए नीयत इनमें भरपूर पाई जाती है.

READ MORE...

Follow पल्लवी on:

Advertisement
Advertisement