आज का दिन मनोरंजन की दुनिया में काफी शानदार बीता. कई सारी खबरों ने सुर्खियां बटोरीं. कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के डुप्लेक्स घर की चर्चा रही, जिसे उनकी पत्नी ने अपने हाथों से सजाया है. घर में कई सारी चीजें जैसे पेंटिंग्स, एंटीक वुडन इंटीरियर है, जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे. वहीं सिंगर सुरेश वाडकर ने माधुरी दीक्षित संग अपनी शादी को लेकर उड़ी अफवाहों का सच दुनिया को एक बार फिर बताया.
'पैडेड ब्रा पहनने को कहते', जाह्नवी के 'पेद्दी' सीन्स पर हंगामा, तापसी ने पहले ही खोल दी थी पोल
जाह्नवी कपूर की फिल्म 'पेद्दी' के सेन्शुअस सीन्स पर विवाद के बीच तापसी पन्नू का पुराना बयान फिर चर्चा में है. तापसी ने खुलासा किया था कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कई बार हीरोइनों के लुक्स और ग्लैमर पर जरूरत से ज्यादा ध्यान दिया जाता है.
सुरेश वाडकर को शादी के लिए आया था माधुरी दीक्षित का रिश्ता? सिंगर का जवाब सुन हैरान हुईं पत्नी-बेटी
सुरेश वाडकर ने हालिया इंटरव्यू में माधुरी दीक्षित संग अपनी शादी के रिश्ते वाले दावों पर फिर बात की है. उनका कहना है कि इसके पीछे अर्चना पूरन सिंह का हाथ है, जिनके कारण ये अफवाह फैली है.
'पेद्दी' में जाह्नवी के सीन्स पर बोलीं जया बच्चन 'उन्हें सेट पर ही डायरेक्टर को रोकना था'
राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म पेद्दी में फीमेल लीड को सेक्शुअलाइज और ऑब्जेक्टिफाई करने का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब सीनियर एक्ट्रेस जया बच्चन और करीना कपूर खान ने भी इस मामले में अपनी राय दी है. जया ने एक पुराना किस्सा शेयर करते हुए बताया कि कैसे वह कपड़ों को लेकर डायरेक्टर से भिड़ गई थीं.
सुनील ग्रोवर का आलीशान घर उनकी पत्नी ने डिजाइन किया है. उनके घर में लकड़ी की फ्लोरिंग है. घर अंदर से काफी सुंदर और लैविश है.
'मेरी 300 गर्लफ्रेंड थीं', बोले राहुल रॉय, सुनकर 'बेहोश' हुईं भारती, 'TV की बहुओं' संग झूमे
राहुल रॉय ने कुकिंग शो में खुद से जुड़ी अफवाहों पर भी रिएक्ट किया. कृष्णा अभिषेक ने राहुल रॉय से पूछा- हमने सुना है कि आपकी 300 गर्लफ्रेंड्स थीं.