सूजी (Suji) गेहूं से तैयार किया जाने वाला एक मोटा आटा है, जिसका उपयोग दुनिया के कई देशों में अलग-अलग तरह के व्यंजनों को बनाने के लिए किया जाता है. पारंपरिक रूप से सूजी को ड्यूरम गेहूं (Durum Wheat) से बनाया जाता है. यह गेहूं की सामान्य बारीक पिसी हुई आटा किस्म से अलग होती है, क्योंकि इसकी बनावट दानेदार और थोड़ी मोटी होती है.
सूजी बनाने की प्रक्रिया में गेहूं को साफ करने के बाद उसकी बाहरी परत हटाई जाती है और फिर उसे इस तरह पीसा जाता है कि इसके दाने पूरी तरह महीन न होकर हल्के मोटे बने रहें. इसी वजह से सूजी की बनावट अन्य गेहूं के आटे से अलग दिखाई देती है.
ड्यूरम गेहूं से बनी सूजी का रंग हल्का पीला होता है. इसे मोटे और बारीक दोनों रूपों में तैयार किया जाता है. इसका उपयोग कई तरह के मीठे और नमकीन व्यंजनों के साथ-साथ पास्ता बनाने में भी किया जाता है.
सामान्य गेहूं (Common Wheat) से भी सूजी बनाई जाती है. इसका रंग हल्का भूरा या बेज (Beige) होता है. अलग-अलग देशों में इसके उपयोग का तरीका अलग हो सकता है. अमेरिका में सामान्य गेहूं से बनी सूजी को अक्सर "फरीना" (Farina) कहा जाता है, जबकि भारतीय उपमहाद्वीप में इसे मोटी और बारीक दोनों किस्मों में तैयार किया जाता है.
भारत में सूजी का उपयोग कई पारंपरिक और आधुनिक व्यंजनों में किया जाता है. इससे उपमा, हलवा, इडली, ढोकला, चीला, केक, बिस्कुट और कई तरह के नाश्ते तथा मिठाइयां तैयार की जाती हैं. अलग-अलग राज्यों में स्थानीय स्वाद और परंपरा के अनुसार इसके उपयोग में बदलाव देखने को मिलता है.
सूजी शब्द अंग्रेजी के "Semolina" से जुड़ा है, जिसकी उत्पत्ति इतालवी शब्द "Semolino" से मानी जाती है. यह शब्द आगे चलकर लैटिन भाषा के "Simila" से विकसित हुआ, जिसका अर्थ बारीक आटा होता है. इसके मूल की कड़ियां अरबी और अरामाइक भाषाओं से भी जुड़ी हुई मानी जाती हैं.
Suji Chilla Pizza Recipe: सुबह के नाश्ते में रोज-रोज एक जैसा खाना खाकर अगर आप बोर हो चुके हैं तो इस बार सूजी चीला पिज्जा ट्राई कर सकते हैं. आज हम आपको इसे घर पर बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.
Rawa Bhindi Fry Recipe: आज हम आपको कुरकुरी रवा भिंडी फ्राई बनाना बताएंगे, जिसे आप बेहद आसानी से घर पर तैयार कर सकते हैं. रवा और मसालों की कोटिंग से तैयार यह डिश बाहर से कुरकुरी और अंदर से नरम होती है.
दो कप सूजी से घर पर बनाएं स्वादिष्ट और मसालेदार फरे. आलू की चटपटी स्टफिंग से तैयार इन फरों को पहले भाप में पकाया जाता है और फिर राई, जीरा, तिल और करी पत्ते का तड़का लगाया जाता है. खास ट्रिक से फरे एकदम सॉफ्ट और स्वादिष्ट बनेंगे.
Crispy Suji Rings Recipe: शाम की हल्की भूख में अगर कुछ चटपटा और नया खाने का मन है तो सूजी रिंग्स ट्राई कर सकते हैं. आज हम आपको सूजी, दही और सब्जियों से बनने वाली सूजी रिंग्स की आसान रेसिपी बताएंगे.
गेहूं और चावल में घुन नहीं लगते हैं, बल्कि बारिश के दिनों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले बेसन में भी कीड़े लग जाते हैं. बेसन को अगर आप भी कीड़ों और घुन से बचाना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में हम आपको कुछ आसान ट्रिक्स बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप बेसन को महीनों तक फ्रेश और सुरक्षित रख सकते हैं.
Suji Aloo Fry Recipe: अगर आप शाम की चाय के साथ कुछ नया और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो सूजी और आलू से बनने वाला यह कुरकुरा फ्राई स्नैक आपके लिए परफेक्ट है. आज हम आपको इसे घर पर बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.
अगर आप घर पर बाजार जैसे कुरकुरे गोलगप्पे बनाना चाहते हैं, तो यह आसान रेसिपी आपके लिए है. सिर्फ 10 मिनट में सूजी के गोलगप्पे तैयार करें और साथ में स्वादिष्ट तीखा और मीठा पानी बनाकर पूरे परिवार के साथ स्ट्रीट फूड का मजा घर पर लें.
Ande ka Halwa: आपने सूजी और गाजर का हलवा तो खूब खाया होगा लेकिन क्या आपने कभी अंडे का हलवा खाया है. अगर आप अंडा खाते हैं तो फिर इसे घर में एक बार जरूर ट्राई कीजिए. ये सिर्फ आपके मीठे की क्रेविंग ही कम नहीं करेगा बल्कि आपकी कमजोर हड्डियों को भी ताकत देगा.
अगर आपको भी हलवा खाना पसंद है लेकिन सूजी और गाजर से हटके कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो आटे का शीरा यानी हलवा आपके लिए बेस्ट रहेगा. देसी घी की सोंधी महक और आटे का दानेदार टेक्सचर मिलकर यह हलवा आपको जबरदस्त लगेगा.
Suji Instant Dhokla: अगर आप भी नाश्ते में रोज वही पोहा और पराठा खाकर बोर हो चुके हैं तो यहां हम आपको इंस्टैंट ढोकला की रेसिपी बता रहे हैं जिसकी मदद से आप सुबह या शाम के नाश्ते में हेल्दी और टेस्टी ढोकला तैयार कर सकते हैं.
Poha Sooji Bites Recipe: शाम की छोटी-मोटी भूख के लिए बिना तले आप टेस्टी और हेल्दी पोहा सूजी बाइट्स बना सकते हैं. सूजी, पोहा और दही से बनने वाली ये रेसिपी बहुत ही टेस्टी और मजेदार लगते हैं.
Instant Vermicelli Idli: अगर आप भी रोज-रोज एक ही तरह का नाश्ता खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार बिना फर्मेंटेशन के बनने वाली 'सेवईं इडली' ट्राई करें. सब्जियों और काजू के तड़के से भरपूर ये इडली बेहद सॉफ्ट और स्पॉन्जी बनती है.
Moong Dal Idli: साउथ इंडियन व्यंंजनों में इडली एक ऐसी डिश है जिसे हर कोई खूब पसंद करता है लेकिन अगर आप भी चावल और सूजी की पारंपरिक इडली के अलावा कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो सेलिब्रिटी शेफ कुणाल कपूर स्टाइल की यह रेसिपी आपके लिए ही है.
Ghehu Halwa Recipe: आपने अब तक कई तरह के हलवे बनाए और खाए होंगे. लेकिन क्या कभी साबुत गेहूं का हलवा ट्राई किया है अगर नहीं तो आज हम आपको साबुत गेहूं से टेस्टी और दानेदार हलवा बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे एक बार खाने के बाद आप बार-बार बनाना पसंद करेंगे.
अगर आपका सूजी का हलवा भी अक्सर चिपचिपा या सूखा रह जाता है, तो इस बार सही नाप और खास ट्रिक से इसे बनाएं. यह भंडारे वाला सूजी का हलवा इतना दानेदार और रसीला बनता है कि लोग उंगलियां चाटते रह जाएंगे.
Lauki Suji Chilla Recipe: आपने अब तक कई तरह के चीले खाए होंगे लेकिन क्या कभी लौकी और दही से बना टेस्टी चीला ट्राई किया है. अगर नहीं तो आज हम आपको घर पर मिनटों में लौकी और दही से क्रिस्पी चीला बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.
How to Use Leftover Rice: अक्सर रात के बचे हुए चावलों को लोग बेकार समझकर फेंक देते हैं या फिर उन्हें साधारण तरीके से गर्म करके खा लेते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बासी चावलों से क्रिप्सी अप्पे बना सकते हैं. यहां हम आपको इसकी सिंपल रेसिपी बता रहे हैं.