दक्षिण दिल्ली (South Delhi), राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (National Capital Delhi) का एक प्रशासनिक जिला है जिसका मुख्यालय साकेत में है (District Headquarter in Saket). प्रशासनिक रूप से, जिले को तीन अनुमंडलों- साकेत, हौज खास और महरौली में विभाजित किया गया है. यह पूर्व में यमुना नदी, उत्तर में नई दिल्ली के जिलों, दक्षिण-पूर्व में हरियाणा राज्य के फरीदाबाद जिले, दक्षिण-पश्चिम में हरियाणा के गुड़गांव जिले और पश्चिम में दक्षिण पश्चिम दिल्ली से घिरा है (South Delhi Geographical Location).
दक्षिण दिल्ली की जनसंख्या लगभग 27 लाख है (South Delhi Population). इसका क्षेत्रफल 250 वर्ग किलोमीटर है (South Delhi Area), जिसकी जनसंख्या घनत्व 9,034 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी है (South Delhi Density).
यह क्षेत्र ऐतिहासिक स्मारकों का भी घर है. यह क्षेत्र कई आकर्षक छात्रावासों और कैफे के साथ युवा पर्यटकों को आकर्षित करता है. दक्षिणी दिल्ली, दिल्ली शहर का एक विशाल क्षेत्र है और इसमें कई
महत्वपूर्ण स्थान हैं. दिल्ली के ग्यारह 'ऐतिहासिक शहरों' में से तीन इस जिले में है- किला राय पिथौरा, महरौली और सिरी (significant locations of South Delhi).
जहांज महल, जफर महल, हौज खास कॉम्प्लेक्स, बिजय मंडल, कुतुब मीनार, महरौली पुरातत्व पार्क और सफदरजंग का मकबरा दक्षिण दिल्ली के कुछ सबसे दर्शनीय स्थल हैं (South Delhi Monuments).
दिल्ली के कई प्रसिद्ध बाजार जैसे सरोजिनी नगर मार्केट, ग्रीन पार्क मार्केटस एमजीएफ मेट्रोपॉलिटन, सिलेक्ट सिटीवॉक और मालवीय नगर दक्षिण दिल्ली में स्थित हैं (South Delhi Famous Market).
2009 तक इस जिले में 20% ग्रीन कवर था. इसमें कई विशाल हरे पार्क, वाइल्डलाइफ सेन्च्युरि, जैव विविधता पार्क और ग्रीन बेल्ट हैं. हौज खास में डियर पार्क और रोज गार्डन, अरावली की तलहटी पर दिल्ली की दक्षिणी सीमा के करीब असोला वन्यजीव अभयारण्य इसके कुछ उदाहरण हैं (South Delhi Parks and Centuries).
दिल्ली के मैदान गढ़ी इलाके में एक बुजुर्ग ने शराब के नशे में अपने घर की बिल्डिंग गिरने की सूचना पुलिस को दे दी. कॉल मिलते ही दिल्ली पुलिस, दमकल विभाग, कैट्स एंबुलेंस, एनडीआरएफ और एमसीडी की टीमें मौके पर पहुंच गईं. लेकिन वहां पहुंचकर पता चला कि इमारत पूरी तरह सुरक्षित है और कोई नुकसान नहीं हुआ. मौके का वीडियो सामने आया है, जिसमें बुजुर्ग नशे की हालत में नजर आ रहे हैं.
दिल्ली के लेडी श्री राम कॉलेज के बाहर बुधवार को पुलिस बल तैनात रहा. आस्था कुंज पार्क गैंगरेप के आरोपी का एनकाउंटर होने के बाद सुरक्षा को लेकर कॉलेज में पुलिस अधिकारियों ने बैठक की. बुधवार को कॉलेज की पढ़ाई ऑनलाइन होने की बात सामने आई, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. कॉलेज के आदेश के मुताबिक 24 सितंबर से ऑफलाइन क्लास शुरू होगी.
विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ ने एक महीने के अंदर दूसरी बार दिल्ली में हुए हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है. आया नगर में 30 वर्षीय जिम ट्रेनर विजय की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या हुई. इससे पहले सितंबर के शुरुआती हफ्ते में नरेला में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या हुई थी. दोनों मामलों में कई राउंड फायरिंग हुई.
दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में इमारत ढहने के तुरंत बाद का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में एक महिला मलबे में दबे छात्रों को बचाने की अपील करती सुनी जा सकती है. वीडियो में वो रो-रोकर बता रही है कि उसके सामने ही ये इमारत गिर गई और इसमें कई लोग दबकर मर गए हैं.
दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में 6 सितंबर को जो इमारत गिरी थी, पुलिस ने उसके मालिक हरिराम गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है. वो हादसे के बाद से ही फरार था, लेकिन अब पुलिस ने उसे राजस्थान के भिवाड़ी से दबोच लिया है.
दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में जो इमारत ढही है, उसका मालिक हरिराम गुप्ता है जो कि हादसे के बाद से फरार था. पुलिस ने उसे राजस्थान के भिवाड़ी से दबोच लिया है. हरिराम जहां एक तरफ सत्य निकेतन की इस इमारत का मालिक था, तो वहीं उसके पास कई और प्रॉपर्टीज भी हैं. गुरुग्राम के पालम विहार में उसका आलीशान बंगला और दुकान है.
दिल्ली के सत्य निकेतन में भारी बारिश के बीच बहुमंजिला इमारत ढह गई. हादसे में तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मौके पर पहुंचीं. एनडीआरएफ, पुलिस और दमकल की टीमें राहत बचाव में जुटी हैं. इमारत में पीजी चलने से छात्रों के दबे होने की आशंका भी जताई गई है. जांच लगातार जारी है.
दक्षिणी दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार को पुरानी इमारत भरभराकर गिर गई. हादसे में तीन लोगों की मौत हुई, जबकि छात्रों और मजदूरों समेत छह लोग घायल हैं. पुलिस के मुताबिक, बेसमेंट में मरम्मत और खुदाई का काम चल रहा था, इसी दौरान पिलर खिसकने से इमारत ढह गई. एनडीआरएफ, दमकल और प्रशासन की टीमें राहत बचाव में जुटी हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने भी हादसे पर दुख जताया है
LIVE: दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में एक इमारत अचानक भरभराकर गिर गई. बारिश के बीच इस दर्दनाक हादसे में कई लोगों के मलबे के नीचे फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. मलबे से छह लोगों को निकालकर अस्पताल भेजा गया है. फिलहाल राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है.
दिल्ली के संगम विहार स्थित हमदर्द पब्लिक स्कूल की एक दीवार सोमवार दोपहर बारिश के दौरान गिर गई. दीवार गिरने के बाद इलाके का गंदा पानी स्कूल परिसर में भरने लगा. घटना उस समय हुई, जब स्कूल की छुट्टी होने वाली थी. गनीमत रही कि दीवार की चपेट में कोई नहीं आया. बच्चों और अभिभावकों में कुछ देर तक बेचैनी रही.
दिल्ली में तेज बारिश के बाद एमबी रोड पर हालात ऐसे बने कि यह सड़क कई जगहों पर दरिया जैसी नजर आई. वायुसेनाबाद के पास 3 से 4 फीट तक पानी भर गया, जिससे वाहन रेंगने लगे और कई जगह ट्रैफिक पूरी तरह थम गया.
दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन का सियासी असर दिखने लगा है. बीजेपी ने युवाओं और छात्रों पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखने के लिए दिल्ली से Gen-Z सम्मेलन शुरू किया है. इस सम्मेलन के जरिए बीजेपी युवाओं के साथ संवाद कार्यक्रम शुरू किया है.
Bata India को एक महिला ग्राहक की शिकायत पर 6 रुपये के पेपर कैरी बैग के लिए 10,000 रुपये देने पड़ रहे हैं. 2023 की शिकायत पर साउथ दिल्ली जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने कंपनी को फटकार लगाई है.
दिल्ली के संगम विहार में बुधवार सुबह करीब 5 बजे चार मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी. हमलावरों ने 4 से 5 राउंड फायरिंग की और लोहे की रॉड से भी हमला किया. स्थानीय लोगों के अनुसार वारदात के पीछे पारिवारिक रंजिश का मामला बताया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
दिल्ली के मालवीय नगर स्थित फ्लोरिश स्टे बीएंडबी अग्निकांड मामले में फरार आरोपी जय मिश्रा ने साकेत कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. इस हादसे में 22 लोगों की मौत हुई थी. पुलिस पहले ही होटल मालिक और रसोइए को गिरफ्तार कर चुकी है. अब आग के तेजी से फैलने के कारणों की जांच के लिए आईआईटी दिल्ली से इमारत का अध्ययन कराया जाएगा.
दिल्ली होटल अग्निकांड की जांच जारी है. होटल मालिक लवकेश बजाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दक्षिण दिल्ली जिले की साकेत स्थित कोर्ट ने होटल के मालिक लवकेश बजाज को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया. गिरफ्तारी की प्रक्रिया पर उठाए गए सवालों को दरकिनार करते हुए अदालत ने कहा कि गिरफ्तारी प्रक्रिया नियमानुसार और वैध थी. अब सवाल ये कि बाकियों का क्या अंजाम होगा?
दिल्ली में 21 लोगों की मौत जिस होटल में लगी आग से हुई थी, उस होटल के मालिक को अब साकेत कोर्ट ने चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है.
दिल्ली में लगी भीषण आग ने सिर्फ कई जिंदगियां नहीं छीनीं, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था, भवन निर्माण नियमों और आपदा प्रबंधन पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए. धुएं से भरे कमरों में फंसे लोगों को बचाने के लिए स्थानीय युवक, पुलिस, फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीमों ने जान जोखिम में डाल दी, लेकिन कई चौंकाने वाली खामियां भी उजागर कर दीं.
दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लगी है. इस घटना में 4 लोगों की मौत की खबर है. आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती के मुताबिक, सुबह वहां से करीब 27-28 लोगों को निकाला गया है. मौके पर मौजूद चश्मदीद ने भयावह हादसे के बारे में बताया और साथ ही कहा कि बेसमेंट में जाने वाले शटर पर लॉक लगा था.
Malviya Nagar Restaurant Fire: दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लगी है. इस घटना में अबतक 21 लोगों की मौत की खबर है. इसपर MCD स्टैंडिंग कमिटी की चेयर मैन सत्या शर्मा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हादसे को लेकर कार्रवाई की जाएगी. 6 कमरे बनाने की जगह 25 कमरे बनाने की जांच होगी.
दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लगी है. इस घटना में कई लोगों की मौत की खबर है. आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती के मुताबिक, सुबह वहां से करीब 27-28 लोगों को निकाला गया है्. दमकल की कई गाड़ियां इस वक्त मौके पर हैं. देखें मौके की तस्वीरें.