राजधानी दिल्ली में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली. बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव और जाम की स्थिति देखने को मिली. इसी दौरान संगम विहार इलाके में स्थित हमदर्द पब्लिक स्कूल की एक दीवार बारिश के बीच गिर गई. दीवार गिरते ही स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. बताया जा रहा है कि यह घटना सोमवार दोपहर करीब 12.30 बजे से 1 बजे के बीच हुई. उस समय स्कूल की छुट्टी होने वाली थी. इसी दौरान स्कूल की दीवार अचानक गिर गई. दीवार गिरने के बाद आसपास का गंदा पानी स्कूल परिसर में भरने लगा. देखते ही देखते स्कूल में पानी जमा हो गया और वहां मौजूद बच्चों में घबराहट फैल गई.
दीवार गिरने का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें स्कूल की दीवार गिरने के बाद परिसर में पानी जमा होता दिखाई दे रहा है. घटना के बाद स्कूल में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. बच्चों और उनके माता-पिता में भी चिंता बढ़ गई. हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. दीवार गिरने के दौरान कोई बच्चा या अन्य व्यक्ति उसकी चपेट में नहीं आया. इसी वजह से बच्चों के माता-पिता ने राहत की सांस ली. लेकिन दीवार गिरने के बाद स्कूल परिसर में गंदा पानी भरने से कुछ देर तक स्थिति परेशान करने वाली बनी रही.
बारिश के बीच भरभराकर गिरी स्कूल की दीवार
स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावक जैसे ही घटना की जानकारी मिली, वे अपने बच्चों को लेने के लिए स्कूल पहुंचने लगे. अभिभावक अतुल अग्रवाल ने बताया कि उनके दोनों बच्चे इसी स्कूल में पढ़ते हैं. उनकी बेटी नौवीं कक्षा में है, जबकि बेटा पांचवीं कक्षा में पढ़ता है. अतुल अग्रवाल के मुताबिक, उन्हें करीब 1 बजे सूचना मिली कि स्कूल की दीवार गिर गई है. जानकारी मिलते ही वह और उनकी पत्नी परेशान हो गए और बच्चों को लेने के लिए स्कूल की ओर दौड़े. स्कूल पहुंचने पर उन्होंने दीवार गिरने की घटना देखी.
अतुल अग्रवाल ने बताया कि गनीमत रही कि दीवार गिरने से कोई हताहत नहीं हुआ. लेकिन दीवार गिरने के साथ ही स्कूल परिसर में पानी भरने लगा. कुछ ही देर में स्कूल के अंदर गंदा पानी जमा हो गया. इस वजह से बच्चों और अभिभावकों में बेचैनी का माहौल रहा. घटना के बाद कुछ समय तक स्कूल में बच्चों और अभिभावकों के बीच घबराहट दिखाई दी. अभिभावक अपने बच्चों को सुरक्षित घर ले जाने की कोशिश में जुटे रहे. कुछ देर बाद स्थिति सामान्य हुई और बच्चे अपने माता-पिता के साथ सकुशल घर के लिए निकल गए.
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो के बाद स्कूल की दीवार गिरने की घटना लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है. बारिश के दौरान दीवार गिरने और उसके बाद स्कूल परिसर में गंदा पानी भरने की तस्वीरें वीडियो में दिखाई दे रही हैं. यह घटना ऐसे समय हुई, जब सोमवार को दिल्ली में तेज बारिश देखने को मिली. बारिश के बाद राजधानी के कई इलाकों में जलभराव और जाम की समस्या सामने आई. लोगों को बारिश के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा.
दीवार गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
वहीं, बारिश के कारण दिल्ली के मौसम में बदलाव भी देखने को मिला. बारिश के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहाना हो गया. हालांकि संगम विहार में हमदर्द पब्लिक स्कूल की दीवार गिरने की घटना ने बच्चों और अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी. इस घटना में सबसे राहत की बात यही रही कि दीवार गिरने के दौरान कोई व्यक्ति उसकी चपेट में नहीं आया. स्कूल की छुट्टी के समय के आसपास हुई इस घटना के बाद बच्चों और उनके माता-पिता में कुछ देर के लिए पैनिक की स्थिति रही. बाद में सभी बच्चे अपने अभिभावकों के साथ सुरक्षित घर लौट गए.